11 C
London
Thursday, April 16, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयचीन-पाकिस्तान के 'कबाड़' को अर्जेंटीना ने खरीदने से किया इनकार, JF-17 फाइटर...

चीन-पाकिस्तान के ‘कबाड़’ को अर्जेंटीना ने खरीदने से किया इनकार, JF-17 फाइटर जेट की डील हुई कैंसल

Published on

बीजिंग

दक्षिणी अमेरिकी देश को अपने सैन्य हार्डवेयर बेचने की चीन की योजना को तगड़ा लगा है। अर्जेंटीना ने चीन से फाइटर जेट खरीदने का इरादा अब बदल दिया है। पिछले हफ्ते अर्जेंटीना के राष्ट्रपति अल्बर्टो फर्नांडीज ने घोषणा की थी कि अर्जेंटीना तत्काल कोई सैन्य विमान नहीं खरीदेगा। इससे अपने जेएफ-17 फाइटर जेट को लैटिन अमेरिका तक पहुंचाने की चीनी उम्मीदों पर पानी फिर गया है। चीन ने Chengdu FC-1/JF-17 ‘थंडर’ फाइटर जेट को पाकिस्तान के साथ मिलकर बनाया है।

पिछले हफ्ते चीनी युद्धक विमानों को खरीदने की संभावना के बारे में पूछे जाने पर फर्नांडीज ने फाइनेंशियल टाइम्स को बताया, ‘अर्जेंटीना को अपने संसाधनों को सैन्य विमानों की खरीद से ज्यादा जरूरी चीजों पर खर्च करना है।’ उन्होंने कहा कि दक्षिण अमेरिका महाद्वीप पर युद्ध की कोई समस्या नहीं है और क्षेत्रीय देशों के बीच एकता है। चार दशक की सर्विस के बाद 2015 में डसॉल्ट मिराज III फाइटर जेट रिटायर होने के बाद से अर्जेंटीना ने कोई भी लड़ाकू विमान नहीं खरीदा है।

विमान के इंजन में कई बार देखी गई खराबी
पिछले साल अर्जेंटीना सरकार ने 2022 के बजट में मल्टीफंक्शनल फाइटर जेट्स की खरीद के लिए 664 मिलियन अमेरिकी डॉलर का बजट तय किया था। जेएफ-17 चौथी पीढ़ी का हल्के वजन वाला सिंगल-इंजन मल्टीरोल जेट है जिसकी अधिकतम गति मैक 1.6 और कॉम्बैट रेडियस 1400 किमी तक है। लेकिन पाकिस्तान के साथ मिलकर बनाए गए फाइटर जेट के रूसी RD-93 इंजन में कई गड़बड़ियों की सूचना दी जा चुकी है। इसके बावजूद चीन छोटे देशों को इन्हें बेच रहा है।

पाकिस्तान बनाएगा 72 लड़ाकू विमानों की फ्लीट
गड़बड़ी की खबर सामने आने के बाद भी अज़रबैजान हो या श्रीलंका, बांग्लादेश, मलेशिया हो या उत्तर कोरिया कई देशों ने जेएफ-17 फाइटर जेट खरीदने में अपनी दिलचस्पी दिखाई है। पाकिस्तान ने 22 जेट खरीदे हैं और 50 और खरीदने की योजना बना रहा है। चीनी नानजिंग रिसर्च इंस्टीट्यूट ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स टेक्नोलॉजी की तमाम कोशिशों के बाद भी रूसी आरडी-93 इंजन के साथ समस्या जारी है। वर्तमान में यह जेट पाकिस्तान, म्यांमार और नाइजीरिया में सर्विस में हैं।

Latest articles

अशोक मित्तल के ठिकानों पर ED की रेड पर CM मान ने कसा तंज, कहा- पंजाब चुनावों की तैयारियां शुरू हो गई हैं…

चंडीगढ़। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता और...

भोपाल संसद आलोक शर्मा का नारी शक्ति ने किया भव्य सम्मान

भोपाल। नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लोकसभा में पारित कराने के समर्थन में भोपाल...

बीएचईएल झांसी में स्वास्थ्य शिविर आयोजित, ग्रामीणों को मिला लाभ

भेल झांसी l भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) द्वारा कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (CSR) के...

अयोध्यानगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6.28 किलो गांजा के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार

भोपाल। भोपाल में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अयोध्यानगर थाना...

More like this

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका वार्ता: लेबनान पर तकरार, तेहरान और अमेरिका अपनी शर्तों पर अड़े!

नई दिल्ली। लगभग छह हफ़्तों तक चले विनाशकारी संघर्ष के बाद अब पूरी दुनिया...

ट्रम्प बोले- ईरान से डील नहीं हुई तो उपराष्ट्रपति दोषी, अमेरिका ने जंग के बीच 3 आर्मी अफसरों को हटाया

तेहरान। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने जंग के बीच आर्मी चीफ जनरल...