5.7 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयआर्मेनिया की अजरबैजान को खुली चेतावनी, कहा- जमीन वापस करो या जंग...

आर्मेनिया की अजरबैजान को खुली चेतावनी, कहा- जमीन वापस करो या जंग के लिए तैयार रहो!

Published on

येरेवन:

आर्मेनिया के प्रधानमंत्री निकोल पशिनियन ने अपने कट्टर दुश्मन अजरबैजान को चेतावनी दी है। उन्होंने कहा है कि अगर अजरबैजान को कुछ कुछ रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण जगहों को वापस करने के लिए राजी नहीं किया गया, तो आर्मेनिया युद्ध की ओर बढ़ सकता है। उन्होंने कहा कि आर्मेनिया उन जहगों की मांग कर रहा है, जिस पर उसने 1990 के दशक की शुरुआत से शासन किया है। पशिनियन ने यह बात अजरबैजान के कब्जे वाले क्षेत्र से भागकर आए आर्मेनियाई मूल के लोगों को संबोधित करते हुए कहा। यह सभा उत्तरी आर्मेनिया के तावुश क्षेत्र में आयोजित की गई थी।

आर्मेनियाई पीएम ने दी धमकी
रूसी समाचार एजेंसी TASS ने आर्मेनियाई सरकार के बैठक के वीडियो को जारी कर कहा, “अब हम यहां से जा सकते हैं, आइए जाएं और अजरबैजान को बताएं कि नहीं, हम कुछ नहीं करने जा रहे हैं। इसका मतलब है कि सप्ताह के अंत में युद्ध शुरू हो जाएगा।” हाल के हफ्तों में पशिनियन ने कई बार कहा है कि वह गांवों को अजरबैजान को वापस देने के लिए तैयार हैं। ये शहर आर्मेनिया के लिए महत्वपूर्ण हैं क्योंकि वे उस प्रमुख मार्ग से जुड़ा हुआ है जो उत्तर में जॉर्जियाई सीमा की ओर जाता है।

तीन दशकों से युद्ध लड़ रहे आर्मेनिया-अजरबैजान
अजरबैजान ने सितंबर में नागोर्नो-काराबाख पर आक्रमण कर कब्जा कर लिया था। इस क्षेत्र को लेकर आर्मेनिया और अजरबैजान के बीच तीन दशकों तक कई बार युद्ध हो चुका है। 2020 में भी दोनों देशों के बीच 3 महीने तक युद्ध हुआ था। इस युद्ध में आर्मेनिया को भारी नुकसान उठाना पड़ा था। वहीं, अजरबैजान ने तुर्की और इजरायली हथियारों के दम पर एक बड़े भूभाग पर कब्जा जमा लिया था। इसके बाद से ही आर्मेनिया लगातार अपनी सैन्य शक्ति बढ़ा रहा है। आर्मेनिया अपनी रक्षा के लिए रूस पर निर्भर था, लेकिन पुतिन की निष्क्रियता के कारण वह अब अमेरिका के करीब चला गया है।

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...