7.9 C
London
Tuesday, February 10, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयपहलगाम हमले के पीछे आर्मी चीफ मुनीर का दिमाग, अपने फायदे के...

पहलगाम हमले के पीछे आर्मी चीफ मुनीर का दिमाग, अपने फायदे के लिए मचाया आतंक, अब युद्ध के डर से बैक चैनल बातचीत का सहारा!

Published on

इस्लामाबाद

कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले में एक बार फिर पाकिस्तान पर आरोप लगा है। यह हमला दिखाता है कि पाकिस्तानी आर्मी कैसे आतंकवादी समूहों का इस्तेमाल करके अपने घरेलू लक्ष्यों को पूरा करती है। यह हमला ऐसे समय हुआ, जब पाकिस्तानी आर्मी कई परेशानियों से जूझ रही है। ऐसे में माना जा रहा है कि पाकिस्तान के सेना प्रमुख असीम मुनीर ने अंदरुनी समस्याओं से जनता का ध्यान हटाने के लिए पहलगाम में आतंकवाद का सहारा लिया है। हालांकि दोनों देशों में युद्ध जैसी स्थिति के बावजूद पाक सेना बैक चैनल बातचीत के जरिए संघर्ष से बचने का रास्ता भी चुन सकती है। पाक को अब भारत से युद्ध का डर सता रहा है, ऐसे में वह तीसरे देशों की ओर मध्यस्थता के लिए देख रहा है।

यूरेशियन टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, पहलगाम हमले में धर्म के आधार पर पर्यटकों को निशाना बनाया गया। इससे हमले से छह दिन पहले मुनीर ने अपने एक भाषण में पाकिस्तान की इस्लामिक पहचान और टू-नेशन थ्योरी पर जोर देते हुए कहा था कि हिंदू और मुसलमान दो बिल्कुल अलग कौम हैं। इससे सीधेतौर पर हमले का लिंक पाक आर्मी चीफ के भाषण से जुड़ता है।

समस्याओं से ध्यान हटाने की कोशिश
असीम मुनीर के नेतृत्व में पाकिस्तान की सेना कई तरह की समस्याओं से जूझ रही है। एक तरफ देश की अर्थव्यवस्था खराब हो रही है तो दूसरी ओर बलूचिस्तान और खैबर पख्तूनख्वा में विद्रोही गुट सिर उठा रहे हैं। आम लोगों का भी सेना से विश्वास कम हुआ है। सेना के राजनीतिक मामलों में दखल देने से लोगों में गुस्सा है। इस सबके चलते 2022 में सेना प्रमुख बने मुनीर की कुर्सी खतरे में है।

मुनीर की कोशिश सेना की गिरती हुई साख को बचाने की की है। ऐसे में पहलगाम हमले के पीछे उनके कई मकसद हो सकते हैं। जैसे- कश्मीर के मुद्दे पर देश को एकजुट करते हुए सेना के लिए समर्थन मजबूत करना। कश्मीर पर भारत के सबकुछ सामान्य होने के दावे को कमजोर करना और भारत के साथ एक छोटे युद्ध के जरिए सेना की छवि को सुधारना।

पर्दे के पीछे होगी बातचीत!
पहलगाम हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ सिंधु जल समझौता रद्द करने, सीमाएं बंद करने और राजनयिकों को वापस बुलाने जैसे फैसले लिए हैं। भारत ने कड़ी जवाबी कार्रवाई की बात कही है, जिससे लगता है कि भारत सैन्य कार्रवाई कर सकता है। पाकिस्तान ने ये कहा भी है कि उनके पास भारत की ओर से हमला होने की खुफिया जानकारी ही है।

भारत और पाक में तनातनी के बावजूद बातचीत का रास्ता बंद नहीं है। दोनों देशों में तनाव कम करने के लिए पर्दे के पीछे (बैक चैनल) बातचीत हो सकती है। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भारत के विदेश मंत्री सुब्रह्मण्यम जयशंकर से बात की है। रुबियो ने भारत से पाकिस्तान के साथ मिलकर तनाव कम करने और दक्षिण एशिया में शांति बनाए रखने की अपील की है। सऊदी के विदेश मंत्री ने भारत और पाक के विदेश मंत्रियों से बात की है और ईरान ने भी मध्यस्थता की बात कही है। ऐसे में ये उम्मीद भी की जा रही है कि बातचीत से चीजों को ठीक करने की तरफ बढ़ा जा सकता है।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने एनआईए परिसर में नवनिर्मित ‘सुश्रुत भवन’ ओपीडी का किया लोकार्पण

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने एनआईए (नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ आयुर्वेद) परिसर में नवनिर्मित ओपीडी भवन...

खेजड़ी संरक्षण कानून की घोषणा पर संतों एवं प्रबुद्धजनों ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का किया अभिनंदन

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से पर्यावरण प्रेमी संतों एवं प्रबुद्धजनों ने शिष्टाचार भेंट की और...

आतंकवाद के नाम पर मजदूर से तीन दिन बंधक बनाकर डेढ़ लाख रुपये की ठगी

भोपाल राजधानी भोपाल के छोला मंदिर थाना क्षेत्र में एक मजदूर को आतंकवाद के नाम...

मंदिर के सामने शराब दुकान को लेकर विवाद, मानव अधिकार आयोग ने उठाए सवाल

भोपाल शहर के आरो कॉलोनी स्थित मंदिर के सामने संचालित शराब दुकान को लेकर विवाद...

More like this

वेनेजुएला के राष्ट्रपति को न्यूयॉर्क कोर्ट में पेश किया

न्यूयॉर्क।वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को न्यूयॉर्क की एक अदालत में पेश किया गया।...

राष्ट्रपति भवन में पुतिन का भव्य स्वागत

नई दिल्ली।पुतिन का भारत दौरा आज दूसरे दिन भी जारी है। राष्ट्रपति भवन में...

हांगकांग में 35 मंजिलों वाली 8 इमारतें जलकर खाक, 44 लोगों की मौत

हांगकांग।हांगकांग के ताइ पो जिले में एक बड़े रिहायशी कॉम्प्लेक्स में भीषण आग लग...