21.6 C
London
Wednesday, May 27, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयआर्टिकल-370: PAK की साजिश का पर्दाफाश, दूतावासों के सहारे भारत को कर...

आर्टिकल-370: PAK की साजिश का पर्दाफाश, दूतावासों के सहारे भारत को कर रहा बदनाम

Published on

नई दिल्ली,

भारत के खिलाफ झूठ फैलाने के लिए पाकिस्तान में बनाए गए ‘टूल किट’ को आजतक ने एक्सपोज किया है. 5 अगस्त को कश्मीर के मसले पर दुनियाभर में भारत को बदनाम करने के लिए पाकिस्तान ने बड़ी साजिश रची थी. पाकिस्तानी एजेंसियां अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए धारा-370 हटाए जाने का विरोध करने ने जुटी हैं और इसकी आड़ में भारत को बदमान करने की साजिश में लगी हुई हैं.

बता दें कि 5 अगस्त 2019 को मोदी सरकार ने जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाया था. पाकिस्तान की अलग-अलग देशों में मौजूद एंबेसी लगातार कुछ दिनों से कश्मीर को लेकर प्रोपोगेंडा मैसेज सोशल मीडिया पर चला रही हैं. पाकिस्तान की चाइना, बेल्जियम, जापान, यूक्रेन, बर्मिंघम, दुबई, ऑस्ट्रिया, इटली, डेनमार्क, जर्मनी, अमेरिका में मौजूद एंबेसी लगातार कश्मीर को लेकर और अनुच्छेद 370 हटाए जाने को लेकर प्रोपेगेंडा मैसेज ट्वीट कर रही हैं. सोशल मीडिया पर भारत के खिलाफ झूठ फैला रही हैं.

आजतक ने 5 अगस्त को ट्वीटर स्ट्रोम फैलाने की बड़ी साजिश का खुलासा किया है. भारतीय खुफिया एजंसियों ने पाकिस्तान की इस हरकत का डोजियर तैयार किया है. 5 अगस्त को लेकर खुफिया एजेंसियां भी एक्टिव हो गई हैं.पाकिस्तान का प्लान था कि अनुच्छेद 370 हटाए जाने की बरसी पर भारत विरोधी भावनाओं को भड़काया जाएगा, इसके लिए पाकिस्तानी टूलकिट का इस्तेमाल किए जाने की तैयारी थी. कई देशों में पाकिस्तानी दूतावास सोशल मीडिया पर भ्रामक मैसेज पोस्ट कर रहे हैं.

Latest articles

सुप्रीम कोर्ट ने बिहार SIR प्रक्रिया को ठहराया वैध, केंद्र को रिपोर्ट भेजने के निर्देश

चुनाव आयोग को विशेष पुनरीक्षण का अधिकार नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को बिहार...

भोपाल में IPS अधिकारी की नाबालिग बेटी ने लगाई फांसी, 11वीं की छात्रा थी, जांच में जुटी पुलिस

भोपाल। राजधानी भोपाल के वीआईपी इलाके चार इमली में रहने वाले एक आईपीएस अधिकारी...

मध्यप्रदेश में जमकर तप रहा नौतपा, 16 शहरों में 44 पार पारा, 3 दिन बारिश-आंधी के आसार

भोपाल। मध्यप्रदेश में नौतपा की शुरुआत भले ही आंधी और बूंदाबांदी के साथ हुई...

बीएचईएल के कुछ एजीएम 12 साल से नहीं बन पाये जीएम, अब फिर प्रमोशन की कतार में

केसी दुबे भोपाल यूनिट से कौन बनेंगा जीएम,कॉरपोरेट खंगाल रहा है कुंडली अगले साल कई...

More like this

नीदरलैंड ने लौटाई विरासत, PM मोदी को सौंपीं चोल राजा की 1 हजार साल पुरानी निशानियां, जानें क्या है इनकी खासियत?

एम्सटर्डम। पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भारतीय संस्कृति और सभ्यता के लिए...

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...