3 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयआसिफ जरदारी बने पाकिस्तान के राष्ट्रपति, महमूद अचकजई को हराकर दूसरी बार...

आसिफ जरदारी बने पाकिस्तान के राष्ट्रपति, महमूद अचकजई को हराकर दूसरी बार हासिल किया शीर्ष पद

Published on

इस्लामाबाद

पाकिस्तान में राष्ट्रपति चुनावों के नतीजे का ऐलान हो गया है। राष्ट्रपति चुनाव के लिए शनिवार को ही मतदान हुआ था, जिसके बाद काउंटिंग की गई। वोटों की गिनती के बाद पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के नेता आसिफ अली जरदारी को 411 वोटों के साथ विजेता घोषित किया गया है, उनके प्रतिद्वंद्वी महमूद अचकजई 181 वोट ही पा सके। नए राष्ट्रपति आसिफ जरदारी मौजूदा प्रेसीडेंट डॉक्टर आरिफ अल्वी की जगह लेंगे, जिनका पांच साल का कार्यकाल पूरा हो गया है। आसिफ अली जरदारी करीब 11 साल बाद फिर से पाकिस्तान के शीर्ष संवैधानिक पद पर पहुंचे हैं। आसिफ जरदारी सितंबर 2008 से 2013 तक पाकिस्तान के राष्ट्रपति रह चुके हैं। अब दूसरी बार वह पाकिस्तान के प्रेसीडेंट बन गए हैं।

आसिफ जरदारी को नेशनल असेंबली में कुल 255 वोट मिले हैं। दूसरे नंबर पर रहे महमूद अचकजई को 119 मत मिले। नेशनल असेंबली और चारों प्रान्तों में आसिफ जरदारी को कुल 411 चुनावी वोट मिले, जबकि अचकजई को कुल 181 वोट हासिल हुए। पाकिस्तान के अखबार डॉन के मुताबिक, इमरान खान की पार्टी पीटीआई के समर्थन से पाकिस्तान के राष्ट्रपति चुनाव में आसिफ अली जरदारी के खिलाफ उतरे महमूद खान अचकजई ने कुछ इलाकों, खासतौर से पंजाब में शानदार वोट हासिल किए लेकिन इसके बावजूद वह इलेक्शन जीतने से काफी दूर रह गए। उन्होंने चुनाव में धांधली का आरोप लगाते हुए कोर्ट से भी दखल की अपील की लेकिन अदालत ने हस्तक्षेप से इनकार कर दिया।

पाकिस्तान के बड़े सियासी परिवार से आते हैं जरदारी
आसिफ अली जरदारी पाकिस्तान के बेहद प्रतिष्ठित सियासी खानदान से ताल्लुक रखते हैं। वह पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत बेनजीर भुट्टो के पति और जुल्फिकार भुट्टो के दामाद हैं। भुट्टो भी 70 के दशक में पाकिस्तान के राष्ट्रपति और पीएम रहे थे। जरदारी के बेटे बिलावल भुट्टो भी पाकिस्तान के विदेश मंत्री रह चुके हैं और इस समय भी उनकी पार्टी पीपीपी सरकार में साझीदार है।

पाकिस्तान में 8 फरवरी को आम चुनाव हुए थे। चुनाव में किसी एक दल को बहुमत ना मिलने पर पीपीपी और दूसरे दलों की मदद से पीएमएलएन के शहबाज शरीफ पीएम बने हैं। वहीं राष्ट्रपति चुनाव में पीपीपी नेता आसिफ जरदारी को पीएमएलएन और सरकार के सहयोगी दलों को समर्थन मिला है। जिससे जरदारी को राष्ट्रपति चुनाव में एक आसान जीत मिली है।

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...