6.9 C
London
Tuesday, March 3, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीय2 साल की उम्र में बच्ची को आए पीरियड, 7 साल में...

2 साल की उम्र में बच्ची को आए पीरियड, 7 साल में दिखने लगी एडल्ट!

Published on

नई दिल्ली,

वह अभी 2 साल की भी नहीं हुई थी, लेकिन उसे पीरियड आने लगे. 7 साल की उम्र से ही उसकी बॉडी मैच्योर होने लगी. इस वजह से उसके क्लासमेट्स और उन लोगों के पैरेंट्स लड़की को बुली करने लगे. वह काफी परेशान रहने लगी. यह कहानी है 23 साल की हो चुकी लिजा लुईस की. लिजा असामयिक प्यूबर्टी से ग्रसित रही हैं. लिजा ने अब अपनी कहानी दुनिया से शेयर करने का फैसला किया है.असामयिक प्यूबर्टी, बहुत ही रेयर कंडीशन है, जहां बच्चे की बॉडी समय से बहुत पहले ही विकसित होने लगती है. यहां तक कि चलना सीखने से भी पहले.

जन्म के डेढ़ साल बाद ही बेबी लिजा की बॉडी एडल्ट की तरह मैच्योर होने लगी थी. प्राइमरी स्कूल से ही उन्हें रेगुलर पीरियड्स आने लगे थे. 8 साल की उम्र से ही उन्हें एडल्ट की तरह ब्रा पहनना पड़ता था.ब्रिटेन के न्यूकासल की रहनेवाली 23 साल की कस्टमर सर्विस वर्कर लिजा लुईस ने बताया कि इस कंडीशन की वजह से उनके क्लासमेट्स उन्हें बुरी तरह से बुली करते थे. लिजा ने कहा- मैं बाकियों से ज्यादा विकसित थी. मेरे ब्रेस्ट का साइज काफी बढ़ गया था, 7 साल की उम्र से ही वह डेवलप होने लगे थे.

प्राइमरी स्कूल में पढ़ाई के दौरान मैं स्कूल के साथ स्विमिंग के लिए जाती थी तो चेंजिंग रूम में मुझपर लोग लगातार कमेंट करते रहते थे. लड़के मुझपर ब्रेस्ट इंप्लांट का आरोप लगाते थे, लेकिन मैं एक छोटी बच्ची थी. दूसरे बच्चों के पैरेंट्स भी मुझे घूरते थे और कमेंट करते थे.लिजा ने कहा कि जब मैं 18 महीने की थी तभी मेरे प्राइवेट पार्ट से खून निकलने लगा था. यह देख कर मेरी मां बहुत चिंतित हो गई थीं और पिता तुरंत डॉक्टर के पास पहुंच गए थे.

लिजा ने कहा- मेरी ब्लीडिंग एबनॉर्मली शुरू हो गई थी तो मेरे पैरेंट्स मुझे डॉक्टर के पास ले गए. उन लोगों ने बताया कि precocious puberty (असामयिक प्यूबर्टी) हो सकता है. जांच के बाद उन्होंने इसे कंफर्म भी कर दिया. मुझे किसी एडल्ट महिला की तरह पीरियड्स आने लगे थे.लिजा ने कहा कि सपोर्टिव पैरेंट्स की वजह से उन्होंने कभी खुद को अकेला नहीं महसूस किया. पैरेंट्स ने शरीर में हो रहे बदलावों को नॉर्मली स्वीकार करना सिखाया.

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

इजराइल-अमेरिका–ईरान युद्ध का तीसरा दिन: खामेनेई के बाद पत्नी का निधन

नई दिल्ली इजराइल-अमेरिका और  ईरान के बीच जारी जंग आज तीसरे दिन में प्रवेश...

मुख्यमंत्री स्कूटी योजना: 12वीं के टॉपर्स को 1.20 लाख तक का लाभ

भोपाल  मप्र सरकार ने 12वीं कक्षा में अपने स्कूल के टॉपर रहे छात्र-छात्राओं के लिए...

होली पर ट्रेनों में भारी भीड़: भोपाल स्टेशन के प्लेटफॉर्मों पर पैर रखने की जगह नहीं, वापसी टिकट के लिए मारामारी

भोपाल होली के त्यौहार पर अपने घरों को जाने वाले यात्रियों की भारी भीड़ के...

More like this

ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत का दावा, ईरानी मीडिया ने दी जानकारी

ईरानी मीडिया तस्नीम और फार्स समाचार एजेंसियों ने दावा किया है कि ईरान के...

वेनेजुएला के राष्ट्रपति को न्यूयॉर्क कोर्ट में पेश किया

न्यूयॉर्क।वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को न्यूयॉर्क की एक अदालत में पेश किया गया।...

राष्ट्रपति भवन में पुतिन का भव्य स्वागत

नई दिल्ली।पुतिन का भारत दौरा आज दूसरे दिन भी जारी है। राष्ट्रपति भवन में...