8.2 C
London
Thursday, April 23, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयबांग्लादेश: दिग्गज महिला पत्रकार को कट्टरपंथियों ने घेरा, इंडियन एजेंट बताकर टूट...

बांग्लादेश: दिग्गज महिला पत्रकार को कट्टरपंथियों ने घेरा, इंडियन एजेंट बताकर टूट पड़े, बुलानी पड़ी पुलिस

Published on

ढाका ,

बांग्लादेश की राजधानी ढाका में एक महिला पत्रकार को भीड़ ने घेर लिया और कुछ देर तक बंधक बनाकर रखा. पुलिस ने उसे भीड़ के बीच से बचाया. यह घटना शनिवार को कवारन बाजार इलाके में उस समय घटी, जब टीवी की प्रतिष्ठित हस्ती मुन्नी साहा एक मीडिया कंपनी के ऑफिस से निकल रही थीं. भीड़ ने मुन्नी साहा पर भारतीय एजेंट और अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना का समर्थक होने का आरोप लगाया.

स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक पत्रकार मुन्नी साहा की कार को भीड़ ने रोक लिया था और उनके साथ दुर्व्यवहार किया, जिसके बाद ढाका मेट्रोपॉलिटन पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा. साहा पुलिस की गाड़ी में बैठकर वहां से निकलीं, जबकि भीड़ उनके खिलाफ नारे लगाती रही. साहा को पहले तेजगांव पुलिस स्टेशन ले जाया गया और यहां से ढाका मेट्रोपॉलिटन डिटेक्टिव ब्रांच कार्यालय में लाया गया. इससे ऑनलाइन अटकलों को बल मिला कि उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है.

हालांकि, पुलिस ने बाद में स्पष्ट किया कि वरिष्ठ पत्रकार मुन्नी साहा को हिरासत में नहीं लिया गया था, और रविवार सुबह रिहा कर दिया गया. साहा ने बताया कि भीड़ ने उन्हें जब घेर रखा था, तो उन्हें पैनिक अटैक आया और वह बीमार पड़ गई थीं. एक पुलिस अधिकारी ने बांग्लादेशी समाचार आउटलेट डेली ऑब्जर्वर को बताया, ‘पुलिस ने मुन्नी साहा को हिरासत में नहीं लिया. कवारन बाजार में लोगों की भीड़ ने उन्हें घेर लिया था. तेजगांव पुलिस उन्हें सुरक्षा कारणों से डिटेक्टिव ब्रांच कार्यालय ले गई थी.’

अधिकारी ने कहा कि मुन्नी साहा चार मामलों में आरोपी हैं. उन्हें जमानत लेने और भविष्य के पुलिस समन का पालन करने के लिए अदालत में पेश होना होगा. पत्रकार साहा को परेशान करने वाली भीड़ के खिलाफ कार्रवाई के संबंध में पुलिस की ओर से कोई बयान नहीं आया है. बता दें कि बांग्लादेश में हसीना सरकार के पतन के बाद भीड़ द्वारा पत्रकारों को निशाना बनाए जाने के कई मामले सामने आ चुके हैं.

दर्जनों पत्रकारों को आलोचनाओं, पक्षपात के आरोपों और कानूनी परेशानियों का सामना करना पड़ा है. नोबेल विजेता मुहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार ने कई पत्रकारों की मान्यता रद्द कर दी है, और कई पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है. हाल के दिनों में प्रोथोम अलो (Prothom Alo) और डेली स्टार (Daily Star) जैसे प्रमुख समाचार पत्रों के कार्यालयों के बाहर विरोध प्रदर्शन देखा गया है.

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

सीएम मान ने तलवंडी साबो में किया नई एसडीएम बिल्डिंग का उद्घाटन, अकाली दल पर साधा निशाना

तलवंडी साबो। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बठिंडा जिले के तलवंडी साबो में...

More like this

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका वार्ता: लेबनान पर तकरार, तेहरान और अमेरिका अपनी शर्तों पर अड़े!

नई दिल्ली। लगभग छह हफ़्तों तक चले विनाशकारी संघर्ष के बाद अब पूरी दुनिया...