9.3 C
London
Thursday, May 7, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयबांग्लादेश सांसद मर्डर केस: कोलकाता आएंगे बांग्लादेशी जासूस, CID के साथ करेंगे...

बांग्लादेश सांसद मर्डर केस: कोलकाता आएंगे बांग्लादेशी जासूस, CID के साथ करेंगे बैठक

Published on

कोलकाता,

कोलकाता में बांग्लादेशी सांसद अनवारुल अजीम अनार के मर्डर केस में अब पड़ोसी मुल्क के जासूस प्रमुख भारत आएंगे. बांग्लादेश के डिटेक्टिव चीफ रविवार को कोलकाता जाएंगे. उनके साथ बांग्लादेश की जासूसा शाखा के दो अन्य अधिकारी भी कोलकाता पहुंचेंगे.

सीआईडी के साथ मीटिंग करेंगे बांग्लादेशी जासूस
बंगाल सीआईडी ​​सूत्र के अनुसार, बांग्लादेश डिटेक्टिव ब्रांच की एक टीम जिसमें डिटेक्टिव चीफ हारुनन राशिद मिंटो सहित तीन शीर्ष अधिकारी शामिल हैं रविवार को कोलकाता पहुंचेंगे. उनके साथ अन्य दो अधिकारी सईदुर रहमान और अब्दुल अहर भी कोलकाता आएंगे.जानकारी के अनुसार यह टीम बंगाल पुलिस मुख्यालय में बंगाल सीआईडी ​​टीम के साथ बैठक करेगी, फिर घटनास्थल और कुछ अन्य स्थानों का दौरा करेगी. शनिवार को खबर आई कि बांग्लादेशी सांसद के मर्डर केस के मास्टरमाइंड का पता चल गया है.

कौन है हत्याकांड का मास्टरमाइंड?
वेस्ट बंगाल पुलिस और बांग्लादेश के गृह मंत्री असदुज्जमां खान ने दावा किया है कि इस हत्याकांड की साजिश अनार के एक व्यवसायी मित्र अख्तरुज्जमां शाहीन ने रची है. वो बांग्लादेशी मूल का अमेरिकी नागरिक है और सोने की तस्करी का काम करता है. उसकी गिरफ्तारी के लिए बांग्लादेश भारत और अमेरिका के साथ मिलकर काम कर रहा है.

12 मई को कोलकाता पहुंचे थे बांग्लादेशी सांसद
बांग्लादेश की सत्तारूढ़ पार्टी अवामी लीग के लापता सांसद अनवारुल अजीम अनार की बीते बुधवार 22 मई को मौत की पुष्टि कर दी गई थी. बांग्लादेशी सांसद इलाज कराने के लिए 12 मई को कोलकाता पहुंचे थे. वह कोलकाता में अपने एक दोस्त के घर पर थे. लेकिन 13 मई की दोपहर यह कहकर निकले थे कि उनका डॉक्टर के साथ अपॉइंटमेंट है और वह रात के खाने के लिए घर वापस आ जाएंगे. इसके छह दिन बाद बिस्वास ने पुलिस में 18 मई को गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी.

Latest articles

बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के पीए की गोली मारकर हत्या, नॉर्थ 24 परगना के मध्यग्राम इलाके में 4 गोलियां मारी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए...

राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष ने किया पद भार ग्रहण

भोपाल। 6 मई को प्रातः 11 बजे राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष डॉ....

BHEL में CMD पद के लिए निकली भर्ती

नई दिल्ली। Government of India के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के अंतर्गत आने वाले...

भोपाल में चयनित शिक्षक-अभ्यर्थियों में आक्रोश, डीपीआई के सामने किया प्रदर्शन

9 माह से नियुक्ति नहीं मिलने से नाराज, कहा- आदेश जारी नहीं हुए तो...

More like this

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...