7 C
London
Saturday, March 21, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयपाकिस्तान के चीन में बने तैमूर युद्धपोत को बांग्लादेश ने रोका

पाकिस्तान के चीन में बने तैमूर युद्धपोत को बांग्लादेश ने रोका

Published on

नई दिल्ली,

चीन में बना पाकिस्तानी युद्धपोत पीएनएस तैमूर (PNS Taimur) शंघाई से होते हुए समुद्री मार्ग से कराची पहुंच रहा है. ऐसे में पाकिस्तान ने श्रीलंका सरकार से पीएनएस तैमूर के कोलंबो बंदरगाह पर पोर्ट कॉल (रुकने) की इजाजत मांगी थी. श्रीलंका ने तो पाकिस्तान को युद्धपोत को अपने बंदरगाह पर रुकने की मंजूरी दे दी है लेकिन बांग्लादेश ने इसकी इजाजत नहीं दी.

चीन निर्मित ये मिसाइल से लैस युद्धपोत जल्द ही पाकिस्तान के नौसैनिक बेड़े में शामिल होगा. इसे शंघाई में हुडोंग-झोंगहुआ शिपयार्ड में तैयार किया गया है. ये युद्धपोत कंबोडिया और मलेशिया से होकर गुजरा. इस युद्धपोत के 12-15 अगस्त को कोलंबो बंदरगाह पर पहुंचने की उम्मीद है.

चूंकि, श्रीलंका सरकार ने पाकिस्तान के युद्धपोत को कोलंबो बंदरगाह पर रुकने की मंजूरी दी है. हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, बांग्लादेश की शेख हसीना सरकार ने युद्धपोत को 7-10 अगस्त के बीच चटगांव बंदरगाह पर रुकने नहीं दिया. इससे पहले ये युद्धपोत मलेशिया के लुमुट बंदरगाह पर रुका था.

बांग्लादेश ने पीएनएस तैमूर को रुकने की मंजूरी नहीं दी
रिपोर्ट के मुताबिक, भारत के सहयोगी देश बांग्लादेश ने पीएनएस तैमूर को अपने बंदरगाह पर रुकने की मंजूरी नहीं दी. दरअसल बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना के लिए अगस्त शोक महीना है. 15 अगस्त 1975 को पाकिस्तान के आतंकी समूह जमीयत-ए-इस्लामी ने उनके पिता शेख मुजीब-उर-रहमान की हत्या कर दी थी. उन्हें बंगबंधु के नाम से भी जाना जाता था.

शेख हसीना सरकार को भारत की नरेंद्र मोदी सरकार की करीबी माना जाता है. बांग्लादेश की प्रधानमंत्री ने यह भी स्पष्ट किया था कि उनके पिता और परिवार की हत्या पाकिस्तान के इशारे पर की गई थी. कट्टरपंथियों ने 2000 में प्रधानमंत्री के रूप में और 2004 में अवामी लीग की अध्यक्ष के तौर पर शेख हसीना की भी हत्या की कोशिश की थी.

सितंबर में भारत आएंगी शेख हसीना
प्रधानमंत्री शेख हसीना सितंबर के पहले हफ्ते में भारत दौरे पर आ सकती हैं. वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ 1320 मेगावाट मैत्री सुपर थर्मल पावर प्रोजेक्ट को संयुक्त रूप से लॉन्च करेगी.बता दें कि चीन ने पाकिस्तानी सेना के लिए चौथे टाइप के 054ए/पी फ्रिगेट को तैयार किया था. इसे सेना में 23 जून 2022 को कमीशन किया गया. इस वर्ग के लीड शिप पीएमएनएस तुगरिल को 24 जनवरी 2022 को सेना में कमीशन किया गया.चीन 2028 तक पाकिस्तान के लिए आठ युआन वर्ग-041 डीजल अटैक सबमरीन का निर्माण कर रहा है.

Latest articles

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

नवरात्र के पहले दिन रिकॉर्ड 622 रजिस्ट्रियां, सात करोड़ की आय

भोपाल भोपाल में चैत्र नवरात्र के पहले दिन संपत्ति रजिस्ट्रियों का रिकॉर्ड बना है। एक...

भोपाल में नहीं दिखा ईद का चांद, आज धूमधाम से मनाई जाएगी ईद

भोपाल भोपाल में गुरुवार को ईद का चांद नजर नहीं आया, जिसके चलते अब शुक्रवार...

कटारा हिल्स में रजाई-गद्दे की दुकान खाक, दमकल की देरी से भड़का लोगों का गुस्सा

भोपाल भोपाल। राजधानी के कटारा हिल्स स्थित स्प्रिंग वैली क्षेत्र में गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात...

More like this

ईरान के नए सुप्रीम लीडर बने मुजतबा खामेनेई

तेहरान। ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के बेटे मुजतबा खामेनेई को...

ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत का दावा, ईरानी मीडिया ने दी जानकारी

ईरानी मीडिया तस्नीम और फार्स समाचार एजेंसियों ने दावा किया है कि ईरान के...