18.8 C
London
Thursday, April 30, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयभारत का VISA नहीं मिलने पर भड़के बांग्लादेशी, ढाका में भारतीय वीजा...

भारत का VISA नहीं मिलने पर भड़के बांग्लादेशी, ढाका में भारतीय वीजा केंद्र के बाहर किया प्रदर्शन

Published on

नई दिल्ली,

बांग्लादेश में चल रही राजनीतिक उथल-पुथल के बीच सोमवार को ढाका स्थित भारतीय वीजा आवेदन केंद्र पर जोरदार विरोध प्रदर्शन देखने को मिला. दरअसल अधिकारियों द्वारा कथित तौर पर वीज़ा के लिए उनके अनुरोधों में देरी किए जाने के बाद सैकड़ों बांग्लादेशी नागरिक भड़क उठे और उन्होंने भारतीय वीज़ा आवेदन केंद्र के बाहर जमकर हंगामा किया.

सोशल मीडिया पर इस विरोध प्रदर्शन के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं जिनमें नाराज़ वीज़ा आवेदक, वीज़ा प्राप्त करने में हो रही देरी और कथित उत्पीड़न के खिलाफ नारे लगाते हुए नजर आ रहे हैं. प्रदर्शनकारियों ने दावा किया है कि महीनों तक इंतज़ार करने के बाद भी उन्हें अपना वीज़ा नहीं मिला. सूत्रों ने बताया कि इस अराजकता ने न केवल भारतीय वीज़ा केंद्र (IVAC) के संचालन को प्रभावित किया है, बल्कि अन्य देशों के लिए वीज़ा प्रक्रिया पर भी इसका असर पड़ा है.

इसी महीने में फिर से शुरू हुआ था संचालन
बांग्लादेशी नागरिक अक्सर मुख्य रूप से चिकित्सा और शैक्षिक उद्देश्यों के लिए भारत आना पसंद करते हैं. भारत की स्वास्थ्य सेवा प्रणाली अन्य देशों की तुलना में अपेक्षाकृत सस्ती कीमत पर विशेष उपचार, सर्जरी और स्वास्थ्य सेवा प्रदान करती है. उच्च शिक्षा प्राप्त करने वाले बांग्लादेशी छात्रों के लिए भी भारत एक पसंदीदा डेस्टिनेशन है.

आपको बता दें कि ढाका स्थित भारत के वीज़ा आवेदन केंद्र ने इस महीने की शुरुआत में “सीमित संचालन” फिर से शुरू किया था. वीजा संचालन केंद्र उस समय प्रभावित हुआ था जब पड़ोसी देश में पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के आवामी लीग सरकार को सत्ता से बाहर होना पड़ा और इस वजह से बड़े पैमाने पर हिंसक झड़पें हुईं थी, जिसके कारण प्रधानमंत्री शेख हसीना के नेतृत्व वाली अवामी लीग सरकार को सत्ता से बाहर होना पड़ा.

13 अगस्त को एक प्रेस विज्ञप्ति में IVAC ने कहा, “IVAC ढाका ने सीमित संचालन फिर से शुरू कर दिया है. पासपोर्ट के संग्रह के संबंध में व्यक्तिगत आवेदकों को संदेश भेजे जाएंगे.” इसने वीज़ा आवेदकों से अनुरोध किया कि वे अपने पासपोर्ट लेने के लिए एक टेक्स्ट संदेश प्राप्त करने के बाद ही केंद्र पर आएं.

25 अगस्त को फिर हुई थी हिंसा
इस बीच, 25 अगस्त को ढाका में ताजा हिंसा की खबर आई, जब छात्रों और सैकड़ों अर्धसैनिक बलों के कर्मियों के बीच झड़प हुई जो नौकरी नियमित करने की मांग कर रहे थे. डेली स्टार के अनुसार, ‘कम से कम 50 लोग घायल हुए. टकराव के दौरान, दोनों समूहों ने हिंसक झड़पें कीं, एक-दूसरे पर ईंटें फेंकी और अराजक तरीके से भाग निकले. स्थिति इतनी बिगड़ गई कि व्यवस्था बहाल करने के लिए पुलिस और सेना के जवानों को तैनात करना पड़ा.’

Latest articles

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

More like this

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...