14.3 C
London
Thursday, April 23, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयबांग्‍लादेश की खतरनाक चाल, भारतीय सीमा के पास तैनात किया तुर्की का...

बांग्‍लादेश की खतरनाक चाल, भारतीय सीमा के पास तैनात किया तुर्की का यूक्रेन वाला किलर ड्रोन बायरकतार TB2

Published on

ढाका

भारत के साथ चल रहे तनाव के बीच बांग्‍लादेश की सेना ने पश्चिम बंगाल से लगती सीमा पर अपना बायरकतार टीबी-2 किलर ड्रोन तैनात किया है। बांग्‍लादेशी सेना की इस तैनाती से इलाके में तनाव बढ़ गया है। यह पूरा इलाका भारत के चिकन नेक के करीब है और बेहद संवेदनशील माना जाता है। तुर्की का टीबी-2 ड्रोन काफी शक्तिशाली है जो हमला करने के अलावा जासूसी करने में भी माहिर है। बांग्‍लादेशी सेना की इस तैनाती से भारत के साथ जमीन के साथ-साथ हवा में भी तनाव बढ़ गया है। इससे पहले एक बांग्‍लादेशी प्रफेसर ने सरकार को सलाह दी थी कि वह पाकिस्‍तान से जेएफ-17 फाइटर जेट खरीदे और पूर्वोत्‍तर में भारत के विद्रोहियों को मदद दे।

रक्षा मामलों की वेबसाइट आईटीआरडब्‍ल्‍यू ने टीबी 2 ड्रोन के भारतीय सीमा के पास तैनाती की जानकारी दी है। सोशल मीडिया में भी कई ऐसी पोस्‍ट की गईं जिसमें टीबी 2 के भारतीय सीमा के पास तैनात किए जाने का दावा किया गया है। बांग्‍लादेश ने तुर्की से 12 टीबी-2 ड्रोन खरीदे हैं जिसमें से उसे 6 पहले ही मिल चुका है। इन ड्रोन को अब बांग्‍लादेश की वायुसेना उड़ा रही है और सीमा पर जासूसी और निगरानी के लिए इस्‍तेमाल कर रही है। तुर्की के इस किलर ड्रोन को बांग्‍लादेश के अलावा भारत के दो अन्‍य पड़ोसियों पाकिस्‍तान और मालदीव ने भी खरीदा है।

टैंक से लेकर तोप तक तबाह कर सकता है टीबी 2 ड्रोन
पाकिस्‍तान ने हाल ही में अपनी स्‍वदेशी बुरक एयर टु सरफेस मिसाइल को बायरकतार टीबी 2 ड्रोन में फिट किया है। इस ड्रोन को दुनिया के 33 से ज्‍यादा इस्‍तेमाल कर रहे हैं और यूक्रेन से लेकर आर्मीनिया अजरबैजान की लड़ाई में इस हमलावर ड्रोन ने अपनी ताकत का लोहा मनवाया है। इसके बाद बांग्‍लादेश की सेना ने भी तुर्की से इस टीबी 2 ड्रोन के लिए समझौता किया था। जब यह समझौता हुआ था, उस समय शेख हसीना ही बांग्‍लादेश की प्रधानमंत्री थीं जो अभी भारत में शरण लिए हुए हैं।

बांग्‍लादेश की सेना तुर्की से बारुदी सुरंग से बचाने वाला वाहन, रॉकेट डिफेंस सिस्‍टम और हथियारबंद वाहन खरीद चुकी है। यूक्रेन युद्ध के बाद से ही तुर्की के इस ड्रोन की दुनियाभर में डिमांड बढ़ गई है। इस ड्रोन ने युद्ध का नक्‍शा बदल दिया है। हालांकि अब रूसी सेना ने इसका तोड़ निकाल लिया है और कई ड्रोन को मार गिराने का दावा किया है। टीबी-2 ड्रोन 40 फुट के होते हैं और 25 हजार फुट की ऊंचाई पर उड़ान भरते हैं। ये टैंक और तोपों को अपने लेजर गाइडेड बम की मदद से तबाह करने की क्षमता रखते हैं। इसने रूस की सेना को काफी नुकसान पहुंचाया है।

Latest articles

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने एआई इम्पैक्ट समिट-2026 की तर्ज पर भारत के पहले एआई फेस्ट की मेजबानी

चंडीगढ़ l इंडिया एआई मिशन को मजबूती देने के लिए सीयू एआई मिशन लॉन्च...

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

More like this

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका वार्ता: लेबनान पर तकरार, तेहरान और अमेरिका अपनी शर्तों पर अड़े!

नई दिल्ली। लगभग छह हफ़्तों तक चले विनाशकारी संघर्ष के बाद अब पूरी दुनिया...