9.7 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीय'मोदी की गारंटी' का बैनर, BJP का झंडा... जब अमेरिका में भारतवंशियों...

‘मोदी की गारंटी’ का बैनर, BJP का झंडा… जब अमेरिका में भारतवंशियों ने निकाली कार रैली

Published on

नई दिल्ली,

भारत में लोकसभा चुनाव को लेकर प्रचार-प्रसार जोरों पर है. इसे लेकर भारत में तो उत्साह है ही. लेकिन अमेरिका में बसे भारतीयों में भी इसे लेकर कोई कम उत्साह नहीं है.न्यूज एजेंसी के मुताबिक, अमेरिका में बसे भारतवंशियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी के समर्थन में 20 अलग-अलग शहरों में कार रैली का आयोजन किया.

ओवरसीज फ्रेंड्स ऑफ बीजेपी-यूएस (OFBJP-USA) के अध्यक्ष अडापा प्रसाद ने न्यूज एजेंसी से कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की अगुवाई वाली बीजेपी और एनडीए को 400 से ज्यादा सीटें जीतते देखने के लिए भारतीय-अमेरिकी समुदाय काफी उत्साहित है.उन्होंने कहा कि भारतीय-अमेरिकी चाहते हैं कि लोकसभा चुनाव में एनडीए ‘अबकी बार, 400 पार’ का लक्ष्य हासिल करे.

इसे लेकर ही अमेरिका के 20 शहरों में भारतीय अमेरिकियों ने कार रैली का आयोजन किया. रैली के दौरान कारों पर ‘मोदी की गारंटी’, ‘तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था भारत’, ‘अब की बार, 400 पार’ और ‘मोदी 3.0’ जैसे नारे लिखे बैनर लगे हुए थे.OFBJP-USA के राष्ट्रीय महासचिव वासुदेव पटेल ने बताया कि पूरब से पश्चिम और उत्तर से दक्षिण तक लगभग 20 शहरों में आयोजित कार रैलियों में लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया.

न्यूज एजेंसी के मुताबिक, वॉशिंगटन डीसी मेट्रो एरिया से लेकर सिलिकॉन वैली तक कार रैलियों में भारी भीड़ देखी गई. सैन फ्रांसिस्को में 200 से ज्यादा कारें थीं, जिनमें 300 से ज्यादा लोग थे. वहीं अटलांटा और जॉर्जिया में लगभग 150 कारें रैली में शामिल हुईं. इसी तरह ऑस्टिन, डलास, शिकागो, रैले और डेट्रॉइट जैसे शहरों में भी बीजेपी और अमेरिकी झंडों से सजी कारों ने रैली में हिस्सा लिया.

रैली में शामिल होने वाले भारतीय-अमेरिकी समुदाय ने भारत के विकास और वैश्विक शांति में उपलब्धियों के लिए मोदी सरकार की तारीफ की. वॉशिंगटन डीसी के मैरीलैंड में सिख समुदाय भी रैली में शामिल हुआ.बता दें कि भारत में 543 लोकसभा सीटों के लिए सात चरणों में वोट डाले जाएंगे. पहले चरण की वोटिंग 19 अप्रैल को होगी. आखिरी चरण में 1 जून को वोट डाले जाएंगे. जबकि, नतीजे 4 जून को घोषित होंगे.

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...