3 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयबाइडेन ने की इजरायली PM की आलोचना, कहा- गाजा में बड़ी गलती...

बाइडेन ने की इजरायली PM की आलोचना, कहा- गाजा में बड़ी गलती कर रहे नेतन्याहू!

Published on

नई दिल्ली,

पिछले 6 महीने से गाजा में बम बरसा रहे इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने आलोचना की है. एक टीवी इंटरव्यू में राष्ट्रपति बाइडेन ने कहा कि जिस तरह से गाजा में आम लोगों की जान जा रही है, वो इजरायल के लिए अच्छा नहीं है.

जो बाइडेन ने कहा कि गाजा में जंग के लिए बेंजामिन नेतन्याहू का नजरिया इजरायल की मदद करने से ज्यादा नुकसान पहुंचा रहा है. उन्होंने कहा कि इजरायल को अपनी रक्षा करने का अधिकार है. हमास के खात्मे का भी अधिकार है, लेकिन उन्हें निर्दोष फिलिस्तीनियों की जिंदगी पर भी ध्यान देना चाहिए.

अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि एक रेड लाइन होनी चाहिए. ऐसे ही 30 हजार लोगों की जान नहीं ली जा सकती. गाजा के रफाह में करीब 13 लाख फिलिस्तीनियों ने शरण ली है, इजरायल के लिए इस क्षेत्र पर हमला रेड लाइन है. नेतन्याहू को तत्काल फिलिस्तीनियों पर हमले बंद करना चाहिए.

जोनाथन केपहार्ट को दिए इंटरव्यू में जो बाइडेन ने जहां नेतन्याहू की कार्यशैली पर सवाल उठाए तो वहीं हमास के खिलाफ कार्रवाई के इजराइल के अधिकार के प्रति समर्थन भी जताया. इसके बावजूद माना जा रहा है कि बाइडेन की ताजा टिप्पणी नेतन्याहू के साथ उनके तनावपूर्ण होते संबंधों की ओर इशारा करती है.

बाइडेन ने गाजा में लोगों के बड़ी संख्या में मारे जाने के सवाल पर कहा कि इजरायल जिसके लिए प्रतिबद्ध है, ये उसके विपरीत है और मुझे लगता है कि ये एक बड़ी गलती है. उन्होंने ये भी कहा कि इजरायल गाजा में बड़ी संख्या में आम नागरिकों की मौत होने के कारण अंतरराष्ट्रीय सहयोग भी खो सकता है.

बताते चलें कि इजरायली सेना गाजा पट्टी में चुन-चुनकर हमास के ठिकानों को तबाह कर रही है. इसकी वजह से गाजा के कई इलाके भूख से बेहाल हैं. गाजा स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक गाजा में भोजन और पानी न मिलने से बड़ी संख्या में बुजुर्गों और बच्चों की मौत हो चुकी है. लोगों बेहाल हैं.

गाजा में सबसे सुरक्षित माने जाने वाला इलाका राफा भी भुखमरी की कगार पर है. यहां भी लोग खाने के लिए दर-दर भटक रहे हैं. किसी को सिर्फ रोटी नसीब हो रही है तो किसी को सिर्फ दाल. लोगों की सबसे बड़ी चिंता ये है कि अगर ये युद्ध जारी रहा तो वो भूखे मर जाएंगे. भूख के खिलाफ जंग लड़ी जा रही है.

7 अक्टूबर से चल रही इस जंग में अब तक 31 हजार से ज्यादा फिलिस्तीनियों की मौत हो गई है. हजारों की संख्या में लोग घायल हैं. लेकिन जंग के खत्म होने के कोई आसार नहीं दिख रहे हैं. मिस्र की राजधानी काहिर में हुई अरब लीग की बैठक में गाजा में सीजफायर का मुद्दा उठाया गया था.

इस बैठक में इजरायल से गाजा पर तुरंत हमला रोकने और गाजा में और ज्यादा मानवीय मदद भेजने की अपील की गई थी. अमेरिका, कतर और मिस्र ने एक समझौते के तहत हमास से 6 सप्ताह के संघर्ष विराम के बदले 40 बंधकों को रिहा करने की मांग रखी थी. लेकिन उम्मीदों पर पानी फिर गया.

मिस्र और कतर में हुई बैठक बेनतीजा रही. इसके बाद इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने सार्वजनिक रूप से हमास के पूर्ण युद्धविराम की मांग को खारिज कर दिया. इसके साथ ही हमास को पूरी तरह से खत्म करने और सभी बंधकों के रिहा होने तक युद्ध को जारी रखने का बयान जारी किया.

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...