9.4 C
London
Friday, April 24, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयबाइडेन, ट्रूडो और मेलोनी... G-20 के फोटो सेशन से कहां गायब हुए...

बाइडेन, ट्रूडो और मेलोनी… G-20 के फोटो सेशन से कहां गायब हुए तीन बड़े नेता?

Published on

नई दिल्ली,

ब्राजील के रियो डि जेनेरियो में G-20 की बैठक हुई. इसके समापन के दौरान फोटो सेशन हुआ. इस फोटो सेशन से जो बाइडेन नदारद दिखे. जो बाइडेन अमेरिकी राष्ट्रपति के रूप में अपने अंतिम शिखर सम्मेलन में रियो डी जनेरियो में साथी जी-20 नेताओं के साथ एक तस्वीर लेने के लिए गए- लेकिन उन्हें पता चला कि फोटो सेशल पहले ही उनके बिना हो चुका था.

इस बात से निराश अमेरिकी अधिकारियों ने इस गलती के लिए ‘लॉजिस्टिकल मुद्दों’ को जिम्मेदार ठहराया. ऐसा सिर्फ बाइडेन के साथ नहीं हुआ. बल्कि कनाडा के जस्टिन ट्रूडो और इटली की प्रधानमंत्री मेलोनी भी यह मौका चूक गईं.वैश्विक मंच पर जो बाइडेन के साथ ऐसा सुलूक तब हो रहा है जब हाल ही में उनकी पार्टी राष्ट्रपति चुनाव हारी है. इन चुनावों में डोनाल्ड ट्रंप जीते हैं जो कि जनवरी से अमेरिका के राष्ट्रपति के रूप में कार्यभार संभालेंगे.

अन्य सभी नेता फोटो सेशन में हुए शामिल
जो बाइडेन, ट्रूडो और मेलोनी को छोड़कर अन्य सभी नेता फोटो सेशन में शामिल हुए. चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन सहित विश्व नेताओं ने फोटो सेशन में हिस्सा लिया.

लेट हुए बाइडेन, ट्रूडो और मेलोनी
G-20 शिखर सम्मेलन के मौके पर द्विपक्षीय बैठक के बाद बाइडेन और कनाडाई प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो दूसरे रास्ते से फोटो सेशन वाली जगह तक पहुंचे. लेकिन जब तक ये दोनों नेता पहुंचते काफी देर हो चुकी थी. तब तक फोटो सेशन हो चुका था और अन्य नेता वहां से अलग-अलग हो चुके थे. ठीक ऐसे ही इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी भी तस्वीर में शामिल होने से चूक गए.

एक अमेरिकी अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर कहा, ‘लॉजिस्टिक्स संबंधी मुद्दों के कारण, उन्होंने सभी नेताओं के आने से पहले ही तस्वीर ले ली. इसलिए कई नेता वास्तव में वहां नहीं थे.’

G-20 समिट में पीएम मोदी
आपको बता दें कि पीएम मोदी भी फिलहाल ब्राजील में ही हैं और G20 समिट से इतर वो अन्य देशों के राष्ट्रध्यक्षों से मुलाकात कर रहे हैं. बीते दिन उनकी जो बाइडेन की मुलाकात भी हुई थी. इसके अलावा पीएम मोदी ने जी20 समिट के इतर फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों से मुलाकात कर अंतरिक्ष, ऊर्जा और एआई जैसे क्षेत्रों में मिलकर काम करने के तरीकों पर चर्चा की. इस मुलाकात के बाद पीएम मोदी ने पोस्ट कर कहा कि मेरे दोस्त इमैनुअल मैक्रों से मिलना हमेशा अच्छा लगता है. पीएम मोदी ने जी20 समिट से इतर इटली, इंडोनेशिया, नॉर्वे और पुर्तगाल सहित कई राष्ट्राध्यक्षों से मुलाकात की और संबधों को और मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की.

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका वार्ता: लेबनान पर तकरार, तेहरान और अमेरिका अपनी शर्तों पर अड़े!

नई दिल्ली। लगभग छह हफ़्तों तक चले विनाशकारी संघर्ष के बाद अब पूरी दुनिया...