9.3 C
London
Thursday, May 7, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयमाउंट एवरेस्ट पर बढ़ती भीड़ से बड़ा हादसा, बर्फ टूटने से गिरे...

माउंट एवरेस्ट पर बढ़ती भीड़ से बड़ा हादसा, बर्फ टूटने से गिरे दो लोग, जिंदा बचने की उम्मीद न के बराबर

Published on

वॉशिंगटन:

माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई करने गया एक ब्रिटिश पर्वतारोही गिरती बर्फ की चपेट में आने के बाद अपने शेरपा के साथ लापता हो गया है। नेपाल के अधिकारियों ने कहा कि 40 साल के डैनिय पॉल पैटर्सन और 23 वर्षीय तेनजी शेरपा का मंगलवार को शिखर पर पहुंचने के बाद से कोई पता नहीं चला है। इनके लापता होने का कारण माउंट एवरेस्ट पर पर्वतारोहियों की लगी लंबी-लंबी कतार मानी जा रही है। ऐसे कई फुटेज सामने आई हैं, जिसमें सैकड़ों पर्वतारोही धीरे-धीरे हिलेरी स्टेप पर चढ़ते दिख रहे हैं, जो लगभग 26,000 फीट की ऊंचाई पर माउंट एवरेस्ट की चोटी के पास लगभग खड़ी चट्टान है।

एक्सपर्ट्स को डर है कि भीड़भाड़ वाली कतारें इस कॉर्निक के ढहने का कारण बन सकती है। क्योंकि मंगलवार सुबह लगभi 4.40 बजे शिखर पर पहुंचने के बाद से ही उनका कोई पl नहीं चला है। स्काई न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक कॉर्निक जमी हुई बर्फ का एक समूह है, जो एक चट्टान पर लटकी होती है। इसी के टूटने से पर्वतारोही पहाड़ी के नीचे गिर गए। साथी एवरेस्ट गाइड लापका शेरपा का कहना है कि डैनियल और उनके गाइड को तब मुश्किलें हुईं जब हिलेपी स्टेप के करीब उन पर बर्फ गिरी।

उतरते समय हुआ हादसा
उन्होंने कहा कि वे वीरतापूर्वक दुनिया की सबसे ऊंची चोटी पर चढ़े थे, लेकिन नीचे उतरते समय गायब हो गए। डेनियल ने हिमालय की अपनी यात्रा के बारे में ज्यादातर चीजों को सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इसके अलावा बताया है कि पहाड़ पर चढ़ना कैसा था। डैनियल के सोशल मीडिया पर दिल दहला देने वाली आखिरी पोस्ट से पता चला है कि आखिर वह सबसे ऊंची चोंटी पर क्यों जाना चाहते थे। उनके एक बिजनेस पार्टनर ने उन्हें खोजने के लिए फंडिंग शुरू की है।
MDH और एवरेस्ट मसालों पर इस देश में भी लगा बैन, भारत का है पड़ोसी

एवरेस्ट पर बढ़ी भीड़
इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ माउंटेन गाइड्स एसोसिएशन से मान्यता प्राप्त गाइड विनायक मल्ला ने कहा, ‘टॉप पर चढ़ने के बाद हमने हिलेरी स्टेप को पार किया, लोग धीरे-धीरे चल रहे थे। तभी अचानक हमारे कुछ मीटर आगे एक कॉर्निक ढह गया।’ उन्होंने कहा, ‘जैसे ही कॉर्निक ढहा, चार पर्वतारोही लगभग मर ही गए थे, वह रस्सी से लटकने के कारण बच गए।’ उन्होंने कहा, ‘अफसोस की बात है कि दो पर्वतारोही अभी भी लापता है।’ दुनिया के सबसे बड़े पर्वत पर भीड़भाड़ एक्सपर्ट्स के लिए कोई नई बात नहीं है और हाल के वर्षों में यह अधिकारियों के लिए बढ़ती चिंता का विषय बन गया है।

Latest articles

बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के पीए की गोली मारकर हत्या, नॉर्थ 24 परगना के मध्यग्राम इलाके में 4 गोलियां मारी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए...

राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष ने किया पद भार ग्रहण

भोपाल। 6 मई को प्रातः 11 बजे राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष डॉ....

BHEL में CMD पद के लिए निकली भर्ती

नई दिल्ली। Government of India के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के अंतर्गत आने वाले...

भोपाल में चयनित शिक्षक-अभ्यर्थियों में आक्रोश, डीपीआई के सामने किया प्रदर्शन

9 माह से नियुक्ति नहीं मिलने से नाराज, कहा- आदेश जारी नहीं हुए तो...

More like this

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...