11.1 C
London
Monday, May 18, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयबिलावल भुट्टो ने फिर उगला भारत के खिलाफ जहर, सिंधु समझौते पर...

बिलावल भुट्टो ने फिर उगला भारत के खिलाफ जहर, सिंधु समझौते पर बौखलाए, पीएम मोदी पर की आपत्तिजनक टिप्पणी

Published on

इस्लामाबाद

पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के चेयरमैन बिलावल भुट्टो जरदारी ने भारत और नरेंद्र मोदी सरकार पर तल्ख बयानबाजी की है। बिलावल ने कहा कि पहलगाम हमले में झूठे आरोप लगाकर भारत ने पाकिस्तान का पानी रोकने की बात कही है लेकिन हम ऐसा नहीं होने देंगे। बिलावल ने भारत को युद्ध की धमकी देते हुए कहा कि अगर उनके पास पाकिस्तान के खिलाफ सबूत है तो पेश करें, नहीं तो इल्जाम लगाना बंद कर दें। अगर भारत एकतरफा तरीके से सिंधु समझौता तोड़ने पर आगे बढ़ेगा तो फिर नदी में खून बहा दिया जाएगा।

पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री बिलावल ने गुरुवार को सिंध प्रांत के मीरपुर खास में एक जनसभा में बोलते हुए पीएम नरेंद्र मोदी पर भी आपत्तिजनक टिप्पणी की। बिलावल ने ‘गुजरात का कसाई नरेंद्र मोदी’ कहते हुए भारतीय पीएम को संबोधित किया। बिलावल ने कहा कि वे सिंधु नदी को गुजरात के कसाई के हाथों किसी कीमत पर नहीं मरने देंगे।’

‘सिंधु का पानी रुका तो जंग होगी’
बिलावल भुट्टो जरदारी ने जनसभा में कहा, ‘हमने साफ किया है कि पाकिस्तान का कोई रोल पहलगाम में नहीं हैं। अगर आपको पता है कि पहलगाम के पीछे कौन हैं तो सबूत दें। वो लोग पाकिस्तान में हैं तो हम उनके खिलाफ कार्रवाई करेंगे लेकिन अगर आप पहलगाम का नाम लेकर सिंधु का पानी रोकोगे तो आपको जवाब के लिए तैयार रहना होगा। पाकिस्तान युद्ध नहीं चाहता है लेकिन किसी भी आक्रमण के खिलाफ मजबूती से लड़ेगा। हम नरेंद्र मोदी को सिंधु नदी पर हमला नहीं करने देंगे।’

कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले के बाद भारत ने जो फैसले लिए हैं, उनमें दशकों पुराने सिंधु जल समझौते को रद्द करना भी शामिल है। इसके बाद से इस मुद्दे पर पाकिस्तान की ओर से लगातार आक्रामक बयान आ रहे हैं। पाकिस्तान के नेता और मंत्री ये कह रहे हैं कि भारत के सिंधु जल समझौता तोड़ने को वह युद्ध के ऐलान की तरह देखेंगे।

क्या है सिंधु समझौता
सिंधु जल समझौता भारत और पाकिस्तान के बीच उन नदियों के पानी का बंटवारा करता है, जो दोनों देशों में बहती हैं। इस संधि में सिंधु, झेलम और चिनाब का पानी पाकिस्तान को देना तय किया गया है। वहीं रावी, ब्यास और सतलुज के पानी पर भारत का हक है। सिंधु समझौता कई युद्ध होने के बावजूद भारत और पाकिस्तान में लगातार चलता रहा है। पहलगाम के बाद भारत ने इस संधि से बाहर आने की बात कही है।

Latest articles

महंगाई का झटका: भोपाल समेत मप्र में CNG ₹3 महंगी, दो महीने में ₹5 तक बढ़े दाम

​शनिवार रात से लागू हुईं नई दरें, भोपाल में अब ₹93.75 प्रति किलो पहुंचे...

​भोपाल में दर्दनाक हादसा: तीसरी मंजिल से गिरकर पशु चिकित्सक की पत्नी की मौत

​निशातपुरा के संजीव नगर कॉलोनी की घटना, फोन पर बात करने के दौरान बिगड़ा...

भोपाल में सनसनीखेज वारदात: लिव-इन पार्टनर पर हथौड़े से हमला कर खुदकुशी की कोशिश

​पिपलानी थाना क्षेत्र के सोनागिरि की घटना ​भोपाल। पिपलानी थाना क्षेत्र में रविवार सुबह एक...

पर्यटन यात्रा और होटल प्रबंधन सहित सभी पारंपरिक विषयों में सहशिक्षा अध्ययन सुविधा

वाणिज्य और राजनीतिविज्ञान में पीएच डी हेतु शोध केन्द्र भोपाल। बाबूलाल लाल गौर शासकीय स्नातकोत्तर...

More like this

नीदरलैंड ने लौटाई विरासत, PM मोदी को सौंपीं चोल राजा की 1 हजार साल पुरानी निशानियां, जानें क्या है इनकी खासियत?

एम्सटर्डम। पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भारतीय संस्कृति और सभ्यता के लिए...

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...