12.2 C
London
Thursday, April 16, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयमां बेनजीर के कातिल के लिए आंसू बहा रहे ब‍िलावल भुट्टो, लादेन...

मां बेनजीर के कातिल के लिए आंसू बहा रहे ब‍िलावल भुट्टो, लादेन ने कराई थी पाकिस्‍तानी नेता की हत्‍या

Published on

इस्‍लामाबाद

पाकिस्‍तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्‍पणी करके विवादों में आ गए हैं। भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर के ओसामा बिन लादेन का जिक्र करके पाकिस्‍तान पर करारा वार करने के बाद बिलावल भुट्टो ने गुजरात दंगों को लेकर पीएम मोदी पर निशाना साधा। बिलावल के इस बयान की न केवल भारत में बल्कि दुनिया के अन्‍य हिस्‍सों में आलोचना हो रही है। वे विदेश मंत्री के रूप में बिलावल भुट्टो की समझ को लेकर सवाल उठा रहे हैं। वही तथ्‍य यह भी है कि जिस लादेन को लेकर बिलावल इतना आंसू बहा रहे हैं, उसी अलकायदा सरगना ने बिलावल की मां बेनजीर की हत्‍या करवाई थी।

पाकिस्‍तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई ने अपनी एक रिपोर्ट में खुलासा किया था कि अलकायदा सरगना ओसामा बिना लादेन इसीलिए अफगानिस्‍तान चला गया था। उसने बताया कि लादेन ने पाकिस्‍तान की पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो और तत्‍कालीन सैन्‍य तानाशाह जनरल परवेज मुशर्रफ की हत्‍या की साजिश रची और उसकी निगरानी भी करना चाहता था। आईएसआई ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि बेनजीर को मारने के लिए विस्‍फोटक की सप्‍लाइ ओसामा बिन लादेन के कूरियर ने ही की थी।

आईएसआई को लादेन के घर से कई पत्र म‍िले
बेनजीर भुट्टो की 27 दिसंबर 2007 को रावलपिंडी में बंदूकों और बम से किए गए हमले में हत्‍या कर दी गई थी। आईएसआई को लादेन के घर से कई पत्र इस संबंध में मिले थे। यही नहीं लादेन जम‍ियत के नेता फजलुर रहमान को भी मारना चाहता था। आईएसआई ने बताया था कि लादेन ने वजीरिस्‍तान के रास्‍ते एक कूरियर को भेजने की योजना बनाई थी जो पाकिस्‍तानी नागर‍िक था। ओसामा खुद इस पूरे ऑपरेशन की निगरानी कर रहा था। यही वजह थी कि वह पाकिस्‍तान को छोड़कर अफगानिस्‍तान चला गया था।

अ‍ब इसी कातिल को लेकर बिलावल भुट्टो आंसू बहा रहे हैं। पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो-जरदारी ने आतंकवाद पर नई दिल्ली और इस्लामाबाद के बीच सहयोग का आह्वान किया है, लेकिन भारतीय प्रधानमंत्री मोदी पर व्यक्तिगत हमला भी किया। भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर द्वारा आतंकवाद में इस्लामाबाद की भूमिका के आरोपों पर जवाब देते हुए गुरुवार को एक संवाददाता सम्मेलन में पाकिस्तानी रिपोर्टर के सवालों पर उन्होंने मोदी को लेकर अपमानजनक टिप्पणी की।

अमेरिकी नौसेना ने पाकिस्‍तान में लादेन को मारा
बिलावल भुट्टो ने आरएसएस पर भी हमला करते हुए कहा कि यह महात्मा गांधी की विचारधारा में विश्वास नहीं करते, जिनकी प्रतिमा संयुक्त राष्ट्र परिसर में स्थापित की गई है। यह उनके हत्यारे का सम्मान करते हैं। भुट्टो ने अंतर्राष्ट्रीय आतंकवाद में पाकिस्तान की भूमिका को खारिज किया और कहा, ‘ओसामा बिन लादेन मर चुका है, यह समय आगे बढ़ने का है।’ 9/11 के हमले सहित दुनिया भर में आतंकवादी हमलों के पीछे रहे अल कायदा नेता को पाकिस्तान में पनाह दी गई थी और अमेरिकी नौसेना के जवानों ने 2011 में एबटाबाद में उसके ठिकाने पर छापेमारी कर उसे ढूंढ निकाला था।

Latest articles

अशोक मित्तल के ठिकानों पर ED की रेड पर CM मान ने कसा तंज, कहा- पंजाब चुनावों की तैयारियां शुरू हो गई हैं…

चंडीगढ़। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता और...

भोपाल संसद आलोक शर्मा का नारी शक्ति ने किया भव्य सम्मान

भोपाल। नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लोकसभा में पारित कराने के समर्थन में भोपाल...

बीएचईएल झांसी में स्वास्थ्य शिविर आयोजित, ग्रामीणों को मिला लाभ

भेल झांसी l भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) द्वारा कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (CSR) के...

अयोध्यानगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6.28 किलो गांजा के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार

भोपाल। भोपाल में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अयोध्यानगर थाना...

More like this

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका वार्ता: लेबनान पर तकरार, तेहरान और अमेरिका अपनी शर्तों पर अड़े!

नई दिल्ली। लगभग छह हफ़्तों तक चले विनाशकारी संघर्ष के बाद अब पूरी दुनिया...

ट्रम्प बोले- ईरान से डील नहीं हुई तो उपराष्ट्रपति दोषी, अमेरिका ने जंग के बीच 3 आर्मी अफसरों को हटाया

तेहरान। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने जंग के बीच आर्मी चीफ जनरल...