8.3 C
London
Friday, March 27, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयरूस का 'समर्थन' कर बुरा फंसे अरबपति एलन मस्‍क, यूक्रेनी राजदूत ने...

रूस का ‘समर्थन’ कर बुरा फंसे अरबपति एलन मस्‍क, यूक्रेनी राजदूत ने ‘f*** off’ से दिया करारा जवाब

Published on

कीव

यूक्रेन युद्ध के शुरुआती दिनों में रूस के खिलाफ सैटलाइट इंटरनेट देकर सुर्खियों में आए दुनिया के सबसे अमीर अरबपति एलन मस्‍क अब यूक्रेन को तटस्‍थता की सलाह देकर बुरा फंस गए हैं। एलन मस्‍क ने कहा कि यूक्रेन को रूस के खिलाफ जंग में ‘तटस्‍थ’ रहना चाहिए ताकि शांति बनी रहे। टेस्‍ला के मालिक मस्‍क के इस ट्वीट के बाद जर्मनी में यूक्रेन के राजदूत ने तो उन्‍हें ‘f*** off’ तक कह दिया। एलन मस्‍क ने कई ट्वीट करके दावा किया कि वह प‍िछले 8 महीने से जारी युद्ध के बाद दोनों देशों के बीच केवल ‘शांति’ चाहते हैं।

मस्‍क ने दावा किया कि शांति समझौते में क्रीमिया पर रूस के कब्‍जे को औपचारिक रूप से मान्‍यता देना शामिल है जिस पर रूस ने साल 2014 में कब्‍जा कर‍ लिया था। अमेरिका और उसके सहयोगी देशों ने क्रीमिया को यूक्रेन के हिस्‍से के रूप में मान्‍यता दी है। रूस ने यहां पर जनमत संग्रह कराया था। मस्‍क ने माना कि जनमत संग्रह ‘सवालों के घेरे’ में है और कहा कि इसे संयुक्‍त राष्‍ट्र या किसी व‍िश्‍वसनीय संस्‍था की निगरानी में कराए जाएं। मस्‍क के इस बयान के बाद वह सोशल मीडिया में बुरी तरह से ट्रोल होना शुरू हो गए हैं।

मस्‍क के ट्वीट पर भड़के जर्मनी में यूक्रेन के राजदूत
इसके बाद मस्‍क ने भी पलटवार किया और कहा कि उनके ‘शांति’ डील का परिणाम यही होगा और कहा कि अब सवाल यह है कि इससे पहले कितने लोग मारे जाते हैं।’ मस्‍क के ट्वीट पर भड़के जर्मनी में यूक्रेन के राजदूत अंदरिज मेलन्‍यक ने उनकी कड़ी आलोचना की और उनके सुझाव पर कहा ‘F*** off’ आपको मेरा राजनयिक जवाब है। राजदूत ने कहा कि इसका परिणाम अब यह हुआ है कि अब कोई भी यूक्रेनी नागरिक आपकी टेस्‍ला को नहीं खरीदेगा। मस्‍क के बयानों पर यूक्रेन के राष्‍ट्रपति जेलेंस्‍की ने भी करारा जवाब दिया।

जेलेंस्‍की ने एक पोल ट्वीट करके सवाल किया कि किस एलन मस्‍क को आप ज्‍यादा पसंद करेंगे ? जो यूक्रेन का समर्थन करे या वह जो रूस का समर्थन करे। करीब 10 लाख से ज्‍यादा लोगों ने इस पोल में हिस्‍सा लिया और ज्‍यादातर लोगों ने यूक्रेन का समर्थन करने वाले मस्‍क के पक्ष में वोट किया। वहीं मस्‍क ने अपने फॉलोवर्स से कहा कि उनका मानना है कि परमाणु युद्ध होने की आशंका बहुत कम है लेकिन ‘संभावित’ परिणाम हो सकता है। वहीं लिथुआनिया के राष्‍ट्रपति ने भी ट्वीट करके एलन मस्‍क पर वार किया। उन्‍होंने कहा कि अगर कोई आपकी टेस्‍ला के पहिए को चोरी करने की कोशिश करता है तो यह उसे कार या उस पहिए का कानूनी स्‍वामी नहीं बना देगा।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जोधपुर में रामनवमी शोभायात्रा में हुए शामिल — श्रीराम दरबार की पूजा कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को जोधपुर के घंटाघर क्षेत्र में आयोजित भव्य रामनवमी शोभायात्रा...

दादाजी धाम मंदिर में अष्टमी पर माँ महागौरी की भव्य महाआरती

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रसिद्ध दादाजी धाम मंदिर में चैत्र नवरात्रि के...

भोपाल: निगम मुख्यालय पर मटका फोड़ प्रदर्शन; पानी के लिए तड़पे हिनोतिया आलम के रहवासी, एक महिला बेहोश

भोपाल राजधानी में गर्मी की दस्तक के साथ ही जल संकट गहराने लगा है। गुरुवार...

विद्यार्थियों ने प्रयोगशाला उपकरणों की कार्यप्रणाली का किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

सांची कॉलेज ऑफ नर्सिंग साइंस में बी.एससी. नर्सिंग प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों द्वारा प्रयोगशाला...

More like this

इराक से अमेरिकी और नाटो (NATO) सेना की ‘घर वापसी’! क्या ईरान के डर से खाली किए गए सैन्य ठिकाने?

मिडिल ईस्ट के रणक्षेत्र से एक ऐसी खबर आई है जिसने पूरी दुनिया के...

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...