19.5 C
London
Monday, April 27, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयक्यूबा में मुख्य पावर ग्रिड फेल होने से ब्लैक आउट, अंधेरे में...

क्यूबा में मुख्य पावर ग्रिड फेल होने से ब्लैक आउट, अंधेरे में रहने को मजबूर हुए एक करोड़ लोग

Published on

हवाना:

लैटिन अमेरिकी देश क्यूबा अपने मुख्य एनर्जी प्लांट, एंटोनियो गिटारस पावर प्लांट के फेल हो जाने के चलते देशव्यापी ब्लैकआउट का सामना कर रहा है। देश में करीब 1 करोड़ लोगों को इस प्लांट के फेल हो जाने की वजह से बिजली नहीं मिल रही है और वो अंधेरे में रहने के लिए मजबूर हो गए हैं। इससे बड़े पैमाने पर आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है।

क्यूबा की एनर्जी मिनिस्ट्री मंत्रालय ने सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए बताया है कि शुक्रवार को करीब 11 बजे प्लांट का पावर ग्रिड ध्वस्त हो गया। द्वीप के सबसे प्रमुख बिजली संयंत्रों में से एक के विफल होने के बाद पूरे देश में ब्लैकआउट हो गया। ग्रिड अधिकारियों कहना है कि ये बताना मुश्किल है कि बिजली बहाल करने में कितना समय लगेगा।

आम लोग बिजली के इंतजार में गुजार रहे वक्त
ऊर्जा मंत्रालय ने बताया है कि एंटोनियो गिटारस पावर प्लांट के फेल हो जाने की वजह से शुक्रवार सुबह 11 बजे ईटी से राष्ट्रीय विद्युत प्रणाली पूरी तरह से बंद है। इससे राजधानी हवाना में कोई भी स्ट्रीट लाइट काम नहीं कर रही है। ट्रैफिक लाइटों ने भी काम करना बंद कर दिया है। दूसरी ओर आम लोगों के पास भी बिजली का इंतजार करने केो अलावा कोई विकल्प नहीं है।

क्यूबा में ऐसे समय एनर्जी प्लांट फेल हुआ है, जब पहले से ही देश भारी बिजली कटौती का सामना कर रहा है। इसके चलते क्यूबा देश के प्रधानमंत्री को ‘ऊर्जा आपातकाल’ घोषित करनी पड़ी है। बिजली संकट पर क्यूबा के राष्ट्रपति मिगुएल डियाज कैनेल बरमूडेज ने कहा है कि बिजली संकट को दूर करना उनकी प्राथमिकता है और इसके लिए काम किया जा रहा है।

बिजली संकट को देखते हुए शुक्रवार को क्यूबा सरकार ने सभी स्कूलों में छुट्टी कर दी है और नाइटक्लब बंद रखने का फैसला लिया है। सरकार ने लोगों से बिना काम घरों से नहीं निकलने के लिए कहा है। सरकार ने कहा है कि लोग बिजली से चलने वाली कम जरूरत की चीजें बंद रखें ताकि इमरजेंसी सेवाएं जारी रखी जा सकें।

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...