11.8 C
London
Monday, April 6, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयब्रिटेन को मिलेगा नया राजा... किंग चार्ल्स को हुआ कैंसर तो सुर्खियों...

ब्रिटेन को मिलेगा नया राजा… किंग चार्ल्स को हुआ कैंसर तो सुर्खियों में आई नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी, क्या सच होगी?

Published on

लंदन

ब्रिटेन के राजा किंग चार्ल्स को कैंसर हो गया है। 75 साल के राजा ने अपने कैंसर होने की बात सार्वजनिक की है। बकिंघम पैलेस ने सोमवार की शाम को घोषणा की कि महाराज में कैंसर के एक रूप का पता चला है, जिसके बाद उन्होंने उपचार लेना शुरू कर दिया है। इस दौरान उनके सार्वजनिक कर्तव्यों को स्थगित कर दिया गया है। लेकिन जल्द से जल्द उनके फिर से जनता के बीच आने की उम्मीद की जा रही है। इस बीच एक बार फिर 16वीं सदी के फ्रांसीसी भविष्यवक्ता नास्त्रेदमस की भविष्यवाणियां सुर्खियों में आ गई हैं। यूके की मेट्रो की रिपोर्ट के मुताबिक इसमें शाही उथल-पुथल का जिक्र है।

रिपोर्ट में नास्त्रेदमस ने अपनी एक भविष्यवाणी में कहा था कि राजा को पद छोड़ना पड़ता है और प्रिंस हैरी संभावित रूप से सिंहासन संभालेंगे। नास्त्रेदम अपनी भविष्यवाणियों को कविता की तरह लिखते थे, जिन्हें डिकोड किया जाता है। अपनी भविष्यवाणी में नास्त्रेदमस ने लिखा, ‘द्वीपों के राजा को बलपूर्वक निकाला जाएगा और उसकी जगह एक बिना चिह्न वाला राजा बैठेगा।’ ‘नास्त्रेदमस: द कम्प्लीट प्रोफेसीज़ फॉर द फ़्यूचर’ किताब लिखने वाले ब्रिटिश लेखक मारियो रीडिंग ने इसका विश्लेषण किया। उन्होंने कहा कि एक ऐसा व्यक्ति राजा बन सकता है, जिसकी उम्मीद नहीं है।

पहले भी सच हुई नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी
फ्रांसीसी भविष्यवक्ता ने ब्रिटिश राजघराने को लेकर कई भविष्यवाणियां की हैं, जो कथित तौर पर सच साबित हुई हैं। इसमें 2022 में महारानी एलिजाबेथ का निधन भी शामिल है। रीडिंग की किताब के मुताबिक नास्त्रेदमस ने भविष्यवाणी की थी कि क्वीन एलिजाबेथ का लगभग 96 साल की उम्र में 2022 में निधन होगा। इस बीच किंग चार्ल्स तृतीय के छोटे बेटे हैरी मंगलवार को लंदन पहुंचे। वह शाही परिवार से अलग हो चुके हैं। अपनी अभिनेत्री पत्नी मेघन के साथ वह अमेरिका में रहते हैं।

क्या बोले ऋषि सुनक
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने मंगलवार को कहा कि उन्हें यह जानकर ‘हैरानी और दुख’ हुआ कि महाराजा चार्ल्स तृतीय कैंसर से पीड़ित हैं, हालांकि अच्छा हुआ कि उनकी बीमारी का ‘जल्द पता चल गया।’ बकिंघम पैलेस ने सोमवार शाम को बताया कि महाराजा को हुए कैंसर का इलाज शुरू कर दिया गया है। हालांकि इस बारे में विशेष जानकारी नहीं दी गई। पैलेस ने कहा कि चार्ल्स ‘प्रोस्टेट’ ग्रंथि की हाल में हुई जांच के दौरान कैंसर से पीड़ित पाए गए थे। सुनक ने बीबीसी से कहा, ‘शुक्र है कि इसका जल्दी पता चल गया।’

Latest articles

Hair Regroth Tips: सफेद बालों को करना चाहते हैं नेचुरली काला तो अपनाएं ये उपाय

Hair Regroth Tips: आजकल खराब खान-पान की आदतें और जीवनशैली में बदलाव के कारण...

अवधपुरी में अवैध शराब दुकान के विरोध में प्रदर्शन, रहवासियों ने दी आंदोलन की चेतावनी

भोपाल। अवधपुरी इलाके में अवैध शराब दुकान को लेकर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा।...

अयोध्या बायपास पर 10 लेन सड़क निर्माण के दौरान फूटी पानी की पाइप लाइन, सप्लाई प्रभावित

भोपाल। शहर में अयोध्या बायपास पर चल रहे 10 लेन सड़क निर्माण कार्य के...

उत्पादन लक्ष्य पूर्ति पर भेल के कार्यपालक निदेशक को दी बधाई

भेल। भेल भोपाल के कार्यपालक निदेशक से सौजन्य मुलाकात कर फायनेंशियल वर्ष 2025-2026 के...

More like this

ट्रम्प बोले- ईरान से डील नहीं हुई तो उपराष्ट्रपति दोषी, अमेरिका ने जंग के बीच 3 आर्मी अफसरों को हटाया

तेहरान। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने जंग के बीच आर्मी चीफ जनरल...

Iran-US War: ईरान की पूरी लीडरशिप, नेवी… एयर फ़ोर्स और मिसाइलें सब खत्म, ट्रंप ने कहा- अब और बड़ा हमला करेंगे

वाशिंगटन डीसी। गुरुवार को US प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान (Iran-US War) के साथ...

इजरायल का बड़ा दावा: लेबनान में मारा गया ईरानी कमांडर अल-जौहरी

तेहरान। ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल (Middle East War) के हमले जारी हैं...