6.6 C
London
Wednesday, April 22, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयपुतिन की नींद हराम करने यूक्रेन आ रहा ब्रिटेन का 'उड़ने वाला...

पुतिन की नींद हराम करने यूक्रेन आ रहा ब्रिटेन का ‘उड़ने वाला टैंक’, अब रूसी सेना की खैर नहीं!

Published on

मॉस्को

फरवरी में रूस-यूक्रेन युद्ध को शुरू हुए एक साल पूरे हो जाएंगे। इसके बावजूद इस युद्ध का कोई अंत दिखाई नहीं दे रहा। यूक्रेन से कहीं ज्यादा ताकतवर रूसी सेना आज तक अपने लक्ष्य को पाने में विफल रही है। रूस का मुकाबला करने के लिए अमेरिका समेत पश्चिमी देशों ने यूक्रेन को हथियारों से पाट दिया है। इस बीच ब्रिटेन ने यूक्रेन को अपने मुख्य युद्धक टैंक चैलेंजर-2 के अलावा 4 अपाचे हेलीकॉप्टर भी देने का ऐलान किया है। अपाचे हेलीकॉप्टर को उसके मजबूत कॉकपिट और फायर पावर को देखते हुए उड़ने वाला टैंक भी कहा जाता है। इस हेलीकॉप्टर को अमेरिकी कंपनी बोइंग डिफेंस ने बनाया है। रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटेन ने यूक्रेन को 4 अपाचे हेलीकॉप्टर देने का वादा किया है। अपाचे को दुनिया का सबसे ताकतवर अटैक हेलीकॉप्टर माना जाता है। इस उड़न खटोले के यूक्रेनी सेना में शामिल होने से रूस को और ज्यादा मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा।

4 अपाचे हेलीकॉप्टरों को यूक्रेन भेजने की तैयारी
ब्रिटिश मीडिया के अनुसार, अपाचे हेलीकॉप्टरों की डिलीवरी यूक्रेन को टैंकों के शिपमेंट के साथ ही की जाएगा। रिपोर्ट में रक्षा मंत्रालय के सूत्रों के हवाले से बताया गया कि ब्रिटेन दूसरे नाटो देशों से भी ऐसी ही सहायता की उम्मीद कर रहा है। ब्रिटेन के ये अपाचे हेलीकॉप्टर हेलफायर एंटी-टैंक मिसाइलों से लैस हैं और युद्ध के मैदान में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। इन मिसाइलों की मदद से रूस टैंकों, बख्तरबंद वाहनों और सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया जा सकता है। इसके अलावा अपाचे हेलीकॉप्टर जमीन पर मौजूद यूक्रेनी सेना के काफिले की निगरानी भी कर सकता है।

चैलेंजर-2 टैंक भी देगा ब्रिटेन
शनिवार को ब्रिटिश सरकार ने कहा कि वह आने वाले हफ्तों में यूक्रेन को 14 चैलेंजर-2 टैंक प्रदान करेगी। यह सैन्य सहायता यूक्रेन को पहले से किए गए वादे का हिस्सा है। इसके अलावा यूक्रेन को आर्टिलरी सिस्टम के लिए जरूरी गोला-बारूद भी दिए जाएंगे। टैंकों और हेलीकॉप्टर देने का ऐलान ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक और यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की के बीच फोन पर हुई बातचीत के बाद किया गया। ब्रिटिश पीएम ऑफिस ने बयान जारी कर कहा कि हम यूक्रेन को सैन्य मदद देना जारी रखेंगे।

ब्रिटेन के ऐलान से गुस्साया रूस
रूस ने ब्रिटेन के सैन्य सहायता वाले ऐलान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। रूसी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया जखरोवा ने कहा कि यूक्रेन को दिया गया हर हथियार रूस का वैध लक्ष्य है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यूक्रेन को हथियारों से पाटना जंग को भड़काना है। यूक्रेन युद्ध की शुरुआत से ही पश्चिमी देशों से मिले हथियारों की मदद से रूस को कड़ी टक्कर देता आया है।

Latest articles

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने एआई इम्पैक्ट समिट-2026 की तर्ज पर भारत के पहले एआई फेस्ट की मेजबानी

चंडीगढ़ l इंडिया एआई मिशन को मजबूती देने के लिए सीयू एआई मिशन लॉन्च...

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

More like this

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका वार्ता: लेबनान पर तकरार, तेहरान और अमेरिका अपनी शर्तों पर अड़े!

नई दिल्ली। लगभग छह हफ़्तों तक चले विनाशकारी संघर्ष के बाद अब पूरी दुनिया...