10.8 C
London
Thursday, April 23, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयCalifornia में Lunar New Year के जश्न में चलीं ताबड़तोड़ गोलियां, 9...

California में Lunar New Year के जश्न में चलीं ताबड़तोड़ गोलियां, 9 लोगों की मौत, कई घायल

Published on

कैलिफॉर्निया

कैलिफोर्निया में चीनी नववर्ष महोत्सव के दौरान गोलीबारी की घटना हुई है। इस हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई है और कई लोग घायल हो गए। लॉस एंजेलिस टाइम्स ने बताया कि शनिवार की रात कैलिफोर्निया मॉन्टेरी पार्क में यह कार्यक्रम मनाया जा रहा था। इस कार्यक्रम में हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए थे। इसी दौरान यहां ताबड़तोड़ गोलियां चलीं, जिसमें कई लोग हताहत हुए। एलए टाइम्स ने कहा कि रात 10 बजे यहां पर अंधाधुंध फायरिंग हुई।

गोली चलाने वाले के पास थी मशीनगन
इससे पहले दिन में हजारों की संख्या में लोग महोत्सव में शामिल हुए थे। इस घटना का एक वीडियों भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो फुटेज में आपातकालीन कर्मचारियों को घटनास्थल पर हताहतों का इलाज करते और पुलिस को सड़कों पर पहरा देते हुए देखा गया है। एलए टाइम्स ने घटनास्थल के पास मौजूद एक रेस्तरां के मालिक के हवाले से बताया कि उनके रेस्तरां में शरण लेने वाले लोगों ने उन्हें बताया कि इलाके में एक मशीनगन वाला व्यक्ति है। सेउंग वोन चोई ने अखबार को बताया कि उनको लग रहा है कि शूटिंग एक डांस क्लब में हुई थी।

लॉस एंजेलिस टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, सेउंग वोन चोई ने कहा कि तीन लोग उसके रेस्तरां में घुस गए और उसे दरवाजा बंद करने के लिए कहा। समाचार रिपोर्ट के मुताबिक, तीनों लोगों ने उसे बताया कि इस क्षेत्र में मशीनगन वाला एक व्यक्ति है। चोई के मुताबिक, लोगों ने उन्हें यह भी बताया कि शूटर के पास कई राउंड गोलियां थीं। मोंटेरे पार्क लॉस एंजेलिस काउंटी का एक शहर है, जो लॉस एंजेलिस के डाउनटाउन से लगभग 7 मील (11 किमी) दूर है।

5 दिन पहले भी हुई थी फायरिंग
इससे 5 दिन पहले भी कैलिफोर्निया के गोशेन में गोलीबारी चली थी। इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई थी, जिसमें एक 6 महीने का बच्चा भी शामिल था। पुलिस ने इसे टारगेट किलिंग करारा दिया था। तुलारे काउंटी के शेरिफ माइक बॉउड्रीक्स ने बताया था कि इसमें कम से कम दो संदिग्ध हैं और यह हिंसा नहीं बल्कि टारगेट किलिंग है।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

सीएम मान ने तलवंडी साबो में किया नई एसडीएम बिल्डिंग का उद्घाटन, अकाली दल पर साधा निशाना

तलवंडी साबो। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बठिंडा जिले के तलवंडी साबो में...

More like this

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका वार्ता: लेबनान पर तकरार, तेहरान और अमेरिका अपनी शर्तों पर अड़े!

नई दिल्ली। लगभग छह हफ़्तों तक चले विनाशकारी संघर्ष के बाद अब पूरी दुनिया...