8.6 C
London
Thursday, May 7, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीय2040 तक अमेरिका में जन्म दर से ज्यादा होगी मृत्यु दर, यूएस...

2040 तक अमेरिका में जन्म दर से ज्यादा होगी मृत्यु दर, यूएस कांग्रेस को अलग ही टेंशन

Published on

वॉशिंगटन

अमेरिका में अगले 15 साल में मृत्यु दर के जन्म दर से आगे निकलने का अनुमान है। इससे अमेरिका की आबादी में जबरदस्त गिरावट आने की आशंका है। अमेरिका पहले से ही मूल निवासियों की संख्या में कमी का सामना कर रहा है। पिछले कुछ दशकों में अमेरिका में प्रवासियों की संख्या में जबरदस्त इजाफा देखा गया है, जो लगाकार बढ़ता जा रहा है। इससे अमेरिका के मूल निवासियों में निराशा है। बड़ी संख्या में अमेरिकियों ने प्रवासियों को एक आपदा माना है।

मृत्यु दर बढ़ने से घट जाएगी आबादी
अमेरिकी संसद यूएस कांग्रेस के बजट ऑफिस (सीबीओ) के डायरेक्टर फिलिप स्वैगल ने सोमवार को कहा कि संयुक्त राज्य अमेरिका में मृत्यु दर 2040 में जन्मों की संख्या से अधिक होने का अनुमान है। स्वैगल ने अमेरिकन एंटरप्राइज इंस्टीट्यूट में एक चर्चा के दौरान कहा, “सीबीओ अनुमानों में, 2040 से शुरू होने वाली मौतें जन्मों से अधिक होंगी।” उन्होंने कहा कि इस प्रक्रिया के परिणामस्वरूप, आप्रवासन के “समर्थन” के बिना अमेरिका की जनसंख्या कम हो जाएगी।

श्रम बल में कमी से अमेरिका परेशान
सीबीओ के आंकड़ों के अनुसार, 2024 और 2029 के बीच शुद्ध आप्रवासन और जन्म दर में कमी आएगी। स्वैगल ने यह भी कहा कि उम्मीद से अधिक प्रवासन संयुक्त राज्य अमेरिका में श्रम बल का प्रमुख चालक बन गया है। उन्होंने कहा कि सीबीओ ने 2033 में श्रम बाजार के आकार के अपने अनुमान को पिछले साल से 5.2 मिलियन लोगों तक बढ़ा दिया है।

Latest articles

बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के पीए की गोली मारकर हत्या, नॉर्थ 24 परगना के मध्यग्राम इलाके में 4 गोलियां मारी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए...

राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष ने किया पद भार ग्रहण

भोपाल। 6 मई को प्रातः 11 बजे राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष डॉ....

BHEL में CMD पद के लिए निकली भर्ती

नई दिल्ली। Government of India के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के अंतर्गत आने वाले...

भोपाल में चयनित शिक्षक-अभ्यर्थियों में आक्रोश, डीपीआई के सामने किया प्रदर्शन

9 माह से नियुक्ति नहीं मिलने से नाराज, कहा- आदेश जारी नहीं हुए तो...

More like this

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...