6.9 C
London
Friday, March 27, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयबागियों को मीर जाफर और मीर सादिक बुलाएं... फिर पकड़े गए इमरान...

बागियों को मीर जाफर और मीर सादिक बुलाएं… फिर पकड़े गए इमरान खान, एक दिन में दूसरा ऑडियो लीक

Published on

इस्लामाबाद

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान का एक और ऑडियो सोशल मीडिया पर लीक हुआ है। इस ऑडियो में इमरान खान पूर्व मानवाधिकार मंत्री शिरीन मजारी और पूर्व योजना मंत्री असद उमर के साथ बागी नेताओं को बदनाम करने का प्लान बनाते पकड़े गए। उन्होंने अपनी पार्टी के बागी नेताओं को मीर जाफर और मीर सादिक बुलाने और उन्हें बदनाम करने की भी बात कही। एक दिन में यह इमरान खान का दूसरा ऑडियो है, जो लीक हुआ है। आज दोपहर में ही इमरान खान का एक और ऑडियो लीक हुआ था, जिसमें वो नेताओं की खरीद-फरोख्त करते पकड़े गए थे। उन्होंने ऑडियो में खुलकर स्वीकार किया कि मैंने पांच वोट खरीदे हैं। यह ऑडियो इमरान खान के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग से पहले का बताया जा रहा है। इमरान खान के दो ऑडियो पहले भी वायरल हो चुके हैं, जिसमें वे अपनी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ विदेशी साजिश वाला प्लान को बनाते हुए सुने गए थे।

असद उमर और शिरीन मजारी के साथ इमरान खान की बातचीत लीक
ऑडियो की शुरुआत में, असद उमर की मानी जाने वाली आवाज को यह कहते हुए सुना जाता है, “एक और बात यह है कि अब हम जो कुछ भी कर रहे हैं वह कम से कम दस दिन पहले किया जाना चाहिए था।” इसके बाद से इमरान खान ने जवाब दिया कि इस पत्र का प्रभाव दूरगामी है और यह पूरी दुनिया में पहुंच गया है। इसके बाद शिरीन मजारी ने कहा कि चीन ने एक आधिकारिक बयान भी जारी किया है जिसमें पाकिस्तान के आंतरिक मामलों में अमेरिकी हस्तक्षेप की निंदा की गई है। फिर इमरान ने कहा, “पब्लिक हमारे साथ है और हमें यह सुनिश्चित करना चाहिए कि दबाव इतना ज्यादा हो कि जो कोई भी मतदान के लिए असेंबली में जाए, उसे जीवन भर के लिए दागदार किया जाना चाहिए और आपको उन्हें मीर जाफर और मीर सादिक के रूप में पेश करना होगा।

इमरान खान की पार्टी ने साधी चुप्पी
इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ ने ताजा ऑडियो क्लिप के बारे में अभी कोई टिप्पणी नहीं की है। हालांकि, आज दोपहर एक रैली में, इमरान ने दावा किया कि सत्तारूढ़ पीएमएल-एन नकली ऑडियो के नए खेल के पीछे है। हालांकि किसी भी पार्टी ने ऑडियो में जारी कंटेंट को खारिज नहीं किया है। ऐसे में शक जताया जा रहा है कि ऑडियो में सुनाई दे रही आवाज वास्तव में इमरान खान की ही है। इसे पाकिस्तान के प्रधानमंत्री कार्यालय में रिकॉर्ड किया बताया जा रहा है। इसे जारी करने वाले शख्स का दावा है कि उसके पास इमरान खान के कई और ऑडियो रिकॉर्डिंग है, जिसे वह समय-समय पर जारी करेगा।

आज ही लीक हुआ था एक और ऑडियो
आज सुबह लीक हुए ऑडियो में इमरान खान कहते सुने गए कि यह बड़ी गलतफहमी हो गई है कि नंबर गेम पूरा हो गया है। ऐसा है नहीं… ऐसा मत सोचो कि यह खत्म हो गया है क्योंकि अब से 48 घंटे एक लंबा समय है। इसमें बड़ी चीजें हो रही हैं। मैं अपनी तरफ से चालें चल रहा हूं, जो हम पब्लिक में नहीं कह सकते। पांच तो मैं खरीद रहा हूं ना। मेरे पास हैं पांच। वो जो पांच है ना, वो पांच बड़े महत्वपूर्ण हैं। अगर वह पांच और हासिल करता है और यह 10 हो जाता है, तो खेल हमारे हाथ में होगा। उन्होंने कहा कि इस वक्त कौम घबराई हुई है। लोग चाहते हैं कि हम किसी भी तरह से जीतें, इसलिए कोई फिक्र न करें कि ये सही है या गलत है। कोई भी पार्टी हो एक को भी कोई तोड़ देता है, तो उससे भी बड़ा फर्क पड़ सकता है।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जोधपुर में रामनवमी शोभायात्रा में हुए शामिल — श्रीराम दरबार की पूजा कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को जोधपुर के घंटाघर क्षेत्र में आयोजित भव्य रामनवमी शोभायात्रा...

दादाजी धाम मंदिर में अष्टमी पर माँ महागौरी की भव्य महाआरती

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रसिद्ध दादाजी धाम मंदिर में चैत्र नवरात्रि के...

भोपाल: निगम मुख्यालय पर मटका फोड़ प्रदर्शन; पानी के लिए तड़पे हिनोतिया आलम के रहवासी, एक महिला बेहोश

भोपाल राजधानी में गर्मी की दस्तक के साथ ही जल संकट गहराने लगा है। गुरुवार...

विद्यार्थियों ने प्रयोगशाला उपकरणों की कार्यप्रणाली का किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

सांची कॉलेज ऑफ नर्सिंग साइंस में बी.एससी. नर्सिंग प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों द्वारा प्रयोगशाला...

More like this

इराक से अमेरिकी और नाटो (NATO) सेना की ‘घर वापसी’! क्या ईरान के डर से खाली किए गए सैन्य ठिकाने?

मिडिल ईस्ट के रणक्षेत्र से एक ऐसी खबर आई है जिसने पूरी दुनिया के...

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...