10.5 C
London
Thursday, April 30, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयबंधकों के शव मिलने के बाद इजरायल में कोहराम, लाखों लोगों का...

बंधकों के शव मिलने के बाद इजरायल में कोहराम, लाखों लोगों का प्रदर्शन, नेतन्याहू ने मांगी माफी

Published on

तेल अवीव,

गाजा के रफाह में एक सुरंग से 6 इजरायली बंधकों के शव मिलने के बाद से इजरायल समेत कई देशों में प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ लोगों का गुस्सा भड़क गया है. इजरायल के कई शहरों में पुलिस के साथ प्रदर्शनकारियों की झड़प भी देखने को मिल रही है. बड़ी संख्या में लोग अपनी ही सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. ऐसे में प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने मृतकों के परिवार से माफी मांगी है.

प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने यरुशलम में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि हम समझौते के करीब थे, लेकिन कामयाब नहीं हो पाए. उन्होंने कहा, ”मैंने मृतक बंधकों के परिवारों से कहा और आज रात फिर से दोहराता हूं, मैं आपसे माफी चाहता हूं. हम उन्हें जिंदा वापस नहीं ला पाए. हम समझौते के बहुत करीब थे, लेकिन हम सफल नहीं हो पाए.” अमेरिकी राष्ट्रपति ने भी नेतन्याहू से नाराजगी से जाहिर की है.

बंधकों की मौत और लोगों के आक्रोश को देखते हुए राष्ट्रपति बाइडेन ने नेतन्याहू की कड़ी निंदा करते हुए आरोप लगाया कि उन्होंने बंधकों की रिहाई के लिए हमास के साथ समझौते और युद्धविराम के लिए पर्याप्त कोशिश नहीं की है. नेतन्याहू ने अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान पर निराशा जाहिर की है. उन्होंने कहा, ”मुझे यकीन नहीं हो रहा है कि राष्ट्रपति बाइडेन ने ऐसा कहा है. मैं भरोसा नहीं कर पा रहा हूं.”

प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू यही नहीं रुके उन्होंने सीजफायर नहीं होने के लिए हमास को ज़िम्मेदार ठहराया. यही नहीं नेतन्याहू ने गाज़ा पर हमास के शासन नहीं करने देने का भी दावा किया और फिलाडेल्फी गलियारे से नहीं हटने की बात कही है. हालांकि, एक तरफ अब नेतन्याहू अपनी ज़िंद पर अड़े हैं और दूसरी तरफ उनके खिलाफ इज़रायल समेत कई देशों में लोगों का गुस्सा बढ़ता ही जा रहा है.

इजरायल में लोगों का प्रदर्शन उग्र हो गया है. तेल अवीव में प्रदर्शनकारियों की पुलिस के साथ जमकर झड़प हुई. सैकड़ों की तादाद में प्रदर्शनकारियों ने सड़कों पर आगजनी की और प्रधानमंत्री नेतन्याहू के खिलाफ नारे लगाए. इस दौरान देशभर में करीब दो दर्जन से ज़्यादा लोगों को गिरफ्तार भी किया गया. प्रदर्शनकारी नेतन्याहू से बचे हुए बंधकों की रिहाई के लिए हमास से समझौता करने की मांग कर रहे हैं.

इजरायली मीडिया के मुताबिक, सिर्फ तेल अवीव ही नहीं यरुशलम और कई शहरों में करीब 5 लाख लोगों ने प्रधानमत्री नेतन्याहू के खिलाफ प्रदर्शन किया. उन पर लगातार बंधकों की रिहाई के लिए गंभीरता नहीं दिखाने का आरोप लगाते रहे हैं. लिहाज़ा इजरायल की ट्रेड यूनियन ने भी देशव्यापी हड़ताल का ऐलान करते हुए मांग की है कि सरकार 101 बंधकों की रिहाई के लिए हमास के साथ जल्द समझौता करे.

Latest articles

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

More like this

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...