7.6 C
London
Thursday, May 14, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयअमेरिका के गुआम नौसैनिक अड्डे को तबाह कर सकते हैं चीन और...

अमेरिका के गुआम नौसैनिक अड्डे को तबाह कर सकते हैं चीन और नॉर्थ कोरिया

Published on

वॉशिंगटन

ताइवान और साउथ कोरिया को लेकर चीन और नॉर्थ कोरिया के साथ बढ़ते तनाव के बीच अमेरिका ने प्रशांत महासागर में स्थित अपने नौसैनिक अड्डे गुआम की सुरक्षा को अभेद्य बनाने का फैसला किया है। चीन और उत्‍तर कोरिया लगातार अपनी किलर मिसाइलों के जरिए अमेरिकी नौसैनिक अड्डे को तबाह करने का अभ्‍यास कर रहे हैं। चीन और उत्‍तर कोरिया दोनों का दावा है कि उनके पास हाइपरसोनिक मिसाइलें हैं जिसको किसी भी एयर डिफेंस सिस्‍टम से नष्‍ट नहीं किया जा सकता है। इसी खतरे से निपटने के लिए अमेरिका अब गुआम में अपने सबसे घातक थॉड एयर डिफेंस सिस्‍टम के नए संस्‍करण को तैनात करने जा रहा है। आइए जानते हैं पूरा मामला….

ब्रिटेन की चर्चित रक्षा कंपनी ब्रिटिश एयरोस्‍पेस सिस्‍टम ने ऐलान किया है कि उसे अमेरिका की लॉकहीड मार्टिन कंपनी से टर्मिनल हाई एल्ट्यिूड (थॉड) के नई पीढ़ी के इन्‍फ्रारेड सीकर का डिजाइन बनाने और उसका निर्माण करने का ठेका मिला है। इसी सीकर की मदद से थॉड सिस्‍टम की मिसाइलें दुश्‍मन की मिसाइलों को तबाह कर देती हैं। बीएई सिस्‍टम ने दावा किया है कि उसकी सीकर तकनीक 27 हजार किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से आ रही दुश्‍मन की मिसाइल की पहचान सकती है और लॉक कर सकती है।

चीन ने गुआम को तबाह करने का अभ्‍यास किया
इसके बाद थॉड का गाइडेंस सिस्‍टम अपनी मिसाइलों को दुश्‍मन की ओर भेजता है। रक्षा सूत्रों का कहना है कि थॉड सिस्‍टम की क्षमता बलिस्टिक और हाइपरसोनिक हथियारों के खतरे को कम करता है। इससे पहले चीन और उत्‍तर कोरिया दोनों ही दावा कर चुके हैं कि उन्‍होंने गुआम किलर मिसाइलें तैनात की हैं। इससे गुआम को लेकर खतरा पैदा हो गया है। चीन ने पिछले साल मंगोलिया में थॉड सिस्‍टम को तबाह करने के लिए डीएफ-26 मिसाइलों का परीक्षण किया था।

चीन की डीएफ-26 मिसाइल की रेंज करीब 4 हजार किमी है। चीन की यह पहली परंपरागत मिसाइल है जो गुआम तक हमला करने में सक्षम है। चीन ने इस मिसाइल का नौसैनिक वर्जन भी तैयार किया है ताकि ताइवान के पास अक्‍सर चक्‍कर लगाने वाले अमेरिका के एयरक्राफ्ट कैरियर को नष्‍ट किया जा सके। वहीं उत्‍तर कोरिया ने इस साल जनवरी में हवासोंग-12 मिसाइल का परीक्षण किया था जिसकी अधिकतम रेंज 4500 किमी है। इससे पहले उत्‍तर कोरिया ने हवासोंग-14 और हवासोंग-15 मिसाइलों का परीक्षण किया था जो अमेरिका की मुख्‍य भूमि तक मार करने में सक्षम हैं।

कितना शक्तिशाली है थॉड
अमेरिका ने थॉड सिस्‍टम को कम दूरी, मध्‍यम दूरी और अंतरमहाद्वीपीय मिसाइलों को मार गिराने के लिए बनाया था। थॉड सिस्‍टम को साल 1991 के इराक युद्ध से सबक लेते हुए बनाया गया था जिसमें स्‍कड मिसाइलों का इस्‍तेमाल किया गया था। यह सिस्‍टम दुश्‍मन की मिसाइलों को टर्मिनल फेज में ही मार गिराता है। थॉड की मिसाइलों में को वारहेड नहीं होता है, यह काइनेटिक ऊर्जा का इस्‍तेमाल दुश्‍मन की मिसाइलों को मार गिराने के लिए करता है। थॉड सिस्‍टम को यूएई, इजरायल, रोमानिया और दक्षिण कोरिया में तैनात किया जा चुका है। 17 जनवरी 2022 को पहली बार यूएई के थॉड सिस्‍टम ने एक मध्‍यम दूरी की मिसाइल को मार गिराया था। इस सिस्टम को लॉकहीड मार्टिन कंपनी ने बनाया है। इस सिस्टम में शामिल मिसाइलों में सिंगल स्टेज रॉकेट इंजन का इस्तेमाल किया जाता है।

 

Latest articles

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मां कामाख्या के दरबार में टेका मत्था; हवन-पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की मांगी दुआ

गुवाहाटी/जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने असम स्थित सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या मंदिर...

केंद्रीय मंत्री गडकरी से मिले सीएम भगवंत मान: पंजाब को मिला 400 करोड़ का फंड, कई सड़क परियोजनाओं को हरी झंडी

नई दिल्ली/चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने दिल्ली दौरे के दौरान केंद्रीय...

More like this

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...