11.6 C
London
Sunday, May 17, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयभारत के खिलाफ नया मोर्चा खोलने में लगे चीन और पाकिस्तान, बांग्लादेश...

भारत के खिलाफ नया मोर्चा खोलने में लगे चीन और पाकिस्तान, बांग्लादेश को साथ लेकर घेरने का प्लान, मोहम्मद यूनुस भी शामिल

Published on

इस्लामाबाद

ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच शुरू हुआ सैन्य टकराव चार दिनों बाद युद्धविराम के साथ रुक गया, लेकिन दोनों देशों के बीच तनाव शांत नहीं हुआ है। भारत ने साफ कर दिया है कि पहलगाम जैसा कोई भी आतंकी हमला अब सीधे युद्ध माना जाएगा। पीएम मोदी ने अपने संबोधन में यह भी कहा कि भारत अब आतंकियों और उन्हें संरक्षण देने वालों को अलग-अलग करके नहीं देखेगा। भारत के साथ सैन्य टकराव में पाकिस्तान का साथ उसके दोस्त चीन ने दिया था, जो बीजिंग के लिए किरकिरी की वजह बन गया है। पाकिस्तानी सेना चीनी हथियारों और एयर डिफेंस के सहारे बैठी थी, लेकिन भारतीय वायु सेना ने उसकी वायु रक्षा प्रणाली को जाम करके पाकिस्तान को लाचार कर दिया। इस बीच रिपोर्ट है कि चीन-पाकिस्तान अब कश्मीर से अपना ध्यान हटाकर भारत की पूर्वी सीमा पर केंद्रित कर रहे हैं। सीएनएन-न्यूज 18 की रिपोर्ट में इसकी जानकारी दी गई है।

मोहम्मद यूनुस ने खोले दरवाजे
शेख हसीना के रहते चीन-पाकिस्तान के इस गठजोड़ में शामिल होने से बांग्लादेश ने दूरी बना रखी लेकिन मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व में इस्लामिक कट्टरपंथ के उभार और आर्थिक दबाव ने बाहरी हस्तक्षेप के लिए जमीन तैयार कर दी है। बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस ने इसी साल मार्च में बांग्लादेश को पूर्वोत्तर के भारतीय राज्यों के लिए समुद्र का एकमात्र संरक्षक बताया था। उन्होंने सुझाव दिया था कि यह चीनी अर्थव्यवस्था का विस्तार हो सकता है।

पाकिस्तान रच रहा है खेल
हाल के घटनाक्रमों से पता चलता है कि बांग्लादेश में चीनी हितों को बढ़ाने के लिए पाकिस्तान यूनुस का इस्तेमाल कर रहा है। पाकिस्तान सोच रहा है कि पूर्व में उलझाकर वह भारत का ध्यान कश्मीर से हटा सकता है। पाकिस्तान की इस योजना में बांग्लादेश के आर्मी चीफ जनरल वकार-उज-जमान रोड़ा बन रहे हैं। इससे निपटने के लिए पाकिस्तानी सेना की कुख्यात खुफिया एजेंसी आईएसआई एक्टिव हो गई है।

रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि आईएसआई बांग्लादेश के सेना प्रमुख को हटाने के लिए साजिश रच रही है। हालांकि, सेना के अधिकांश कमांडर जनरल जमान के साथ बने हुए हैं, जो आईएसआई के लिए बड़ी मुश्किल है। इसी साल जनवरी के आखिर में चार वरिष्ठ आईएसआई अधिकारियों ने ढाका का दौरा किया था, जिसकी अगुवाई आईएसआई चीफ और पाकिस्तान के नवनियुक्त एनएसए लेफ्टिनेंट जनरल असीम मलिक ने की थी।

भारत के खिलाफ चीन भी एक्टिव
इसके साथ ही चीन बांग्लादेश में भारत के व्यापार प्रभुत्व को कम करने की कोशिश कर रहा है। बांग्लादेश को अपनी तरफ लाने के लिए चीन कपड़ा और मशीनरी समेत कम लागत वाले चीनी आयातों की पेशकश कर रहा है। इसके लिए चीन पाकिस्तान का इस्तेमाल कर रहा है। पाकिस्तान की आईएसआई बांग्लादेश में हिफाजत-ए-इस्लाम और जमात-ए-इस्लामी जैसे कट्टरपंथी इस्लामी समूहों को भारत विरोधी बयानबाजी के लिए धन मुहैया कराने का आरोप है।

पूर्वोत्तर में आग भड़काने की कोशिश
आईएसआई की कोशिश भारत के पूर्वी हिस्से पर सीमा पार अशांति भड़काना है। बांग्लादेश में मौजूद अपने पाले गुर्गों के माध्यम से पाकिस्तान पूर्वोत्तर भारत में विद्रोही गुटों को फिर से सक्रिय कर रहा है। इसमें मोहम्मद यूनुस प्रशासन उसकी मदद कर रहा है। हाल ही में त्रिपुरा और असम में पाकिस्तानी मूल के हथियारों की जब्ती हुई है, जो पाकिस्तानी डीप स्टेट के सक्रिय होने का संकेत देती है।

Latest articles

लखपति दीदी मंजू की संघर्षगाथा बनी आत्मनिर्भरता की मिसाल, सीएम साय ने लेमरू में चखा गुपचुप

रायपुर। राज्य सरकार के 'सुशासन तिहार' कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कोरबा...

सीएम भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज उन्नति’ की 5वीं उच्च स्तरीय बैठक संपन्न

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अभिनव पहल ‘राजस्थान यूनिफाइड नेटवर्क फॉर न्यू एक्शन’ (राज...

पूर्व उपराष्ट्रपति स्व. भैरोंसिंह शेखावत को मुख्यमंत्री भजनलाल ने अर्पित की श्रद्धांजलि

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने देश के पूर्व उपराष्ट्रपति और प्रदेश के...

सीएम भगवंत मान ने दिखाई हरी झंडी; कहा- ट्रेनिंग लेकर लौटेंगे तो ‘नेशन बिल्डर’ बनकर लाएंगे बदलाव

चंडीगढ़। पंजाब सरकार के महत्वाकांक्षी शिक्षा मॉडल को वैश्विक स्तर पर और अधिक मजबूत...

More like this

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...