9.3 C
London
Thursday, May 7, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयचीन ने कर दिया साफ, करेगा ताइवान पर कब्जा... क्या दुनिया में...

चीन ने कर दिया साफ, करेगा ताइवान पर कब्जा… क्या दुनिया में होगा वर्ल्ड वॉर जैसा महायुद्ध?

Published on

नई दिल्ली,

ताइवान में घुसपैठ करने के लिए चीन ने सिविलियन फेरीज यानी सार्वजनिक इस्तेमाल में आने वाली नावों, बोट्स को अपने काम में लेना शुरू कर दिया है. इनके जरिए चीनी सेना के बख्तरबंद वाहनों को ढोया जा रहा है. चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी नेवी (PLAN) के पास एंफिबियस लैंडिंग क्राफ्ट की कमी है. इस कमी को पूरा करने के लिए सिविलियन नावों और बोट्स को कब्जे में लिया जा रहा है.

इन नावों के जरिए सैकड़ों की संख्या में बख्तरबंद वाहनों को ढोने का काम किया जा रहा है. स्टेनफोर्ड यूनिवर्सिटी में साउथ चाइन सी में होने वाली गतिविधियों के एक्सपर्ट रे पॉवेल ने कहा कि एंफिबियस लैंडिंग क्राफ्ट जब जंग के बीच चलते हैं, उन्हें नुकसान का सबसे ज्यादा खतरा रहता है. उनकी मैन्यूवरिंग भी मुश्किल होती है.

रे पॉवेल कहते हैं कि सिविलियन नावों और बोट्स को लेना एक बुरा फैसला है. इनके जरिए सैनिकों, हथियारों और बख्तरबंद वाहनों को ताइवानी की खाड़ी तक लाना खतरे को बुलाने जैसा है. ताइवान जब चाहे तब इनपर आसानी से निशाना लगा सकता है. चीन की सेना इस समय घुसपैठ करने का ड्रिल ताइवान के चारों तरफ कर रही है.

दो साल में चीन ने तीसरी बार ताइवान को घेरा
दो साल का अंदर चीन ने तीसरी बार ताइवान को घेर कर मिलिट्री ड्रिल शुरू किया है. दुनियाभर के रक्षा विशेषज्ञों और अमेरिकी इंटेलिजेंस का मानना है कि चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने अपनी सेना को आदेश दे रखा है कि साल 2027 तक ताइवान को अपने कब्जे में ले लेना है. ऐसा ही दावा रक्षा मंत्रालय भी एक वीडियो में कर चुका है.

ताइवान की मिलिट्री चीन से बहुत छोटी है. लेकिन उसे बचाते हैं ताइवान के ऊंचे-ऊंचे पहाड़. इसके अलावा करीब 150 किलोमीटर लंबी ताइवान की खाड़ी. चीन की नौसेना के पास दुनिया में सबसे ज्यादा युद्धपोत हैं. लेकिन ताइवान की खाड़ी में आते हुए ये स्पष्ट तौर पर दिख जाएंगे. ताइवान आसानी से निशाना लगा सकता है.

चीन ने तैनात की नई आर्टिलरी, मिसाइल यूनिट्स
इस बीच चीन ने एक नया वीडियो जारी किया है. जिसमें चीन अपनी आर्टिलरी को ताइवान की दिशा में तैनात कर रहे हैं. इसके अलावा चीनी वायुसेना के बमवर्षकों को उड़ान भरते दिखाया जा रहा है. हैरानी इस बात की है कि इन बमवर्षकों और आर्टिलरी में जिंदा हथियार लगाए गए हैं. यानी जरूरत पड़ने पर सीधा हमला किया जा सके. इन विमानों, आर्टिलरी और लैंड-बेस्ड मिसाइल यूनिट्स को नौसेना के साथ कॉर्डिनेट करके युद्धाभ्यास में शामिल रहने को कहा गया है.

मिलिट्री ड्रिल के बीच अमेरिकी सांसद ताइवान पहुंचे
चीन के मिलिट्री ड्रिल के बीच अमेरिका के हाउस ऑफ फॉरेन अफेयर्स कमेटी के चेयरमैन माइकल मैक्कॉल इस समय ताइवान पहुंचे हैं. चीन ने उनकी इस यात्रा पर अमेरिका और ताइवान दोनों को धमकी भी दी. कहा ये उकसाने वाली यात्रा है. चीन इस युद्धाभ्यास को पनिशमेंट ड्रिल कह रही है. जबकि अमेरिकी सांसद ने कहा कि इस समय हमें ताइवान के साथ अपने रिश्ते और मजबूत करने हैं. हम उनके साथ हर तरह से खड़े हैं.

जापान ने कहा कि वो ताइवान के साथ खड़ा है
इस बीच जापान की सरकार ने कहा है कि वो ताइवान के साथ मजबूती से खड़ा है. ताइवान की खाड़ी में चल रहा चीन का युद्धभ्यास हम सभी देशों की आन के खिलाफ है. ताइवान एक स्वतंत्र देश है, वह चीन का कोई प्रांत नहीं है. इसलिए जापान अपनी पूरी ताकत के साथ ताइवान के साथ है. किसी भी तरह के घुसपैठ को रोकेंगे

 

Latest articles

बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के पीए की गोली मारकर हत्या, नॉर्थ 24 परगना के मध्यग्राम इलाके में 4 गोलियां मारी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए...

राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष ने किया पद भार ग्रहण

भोपाल। 6 मई को प्रातः 11 बजे राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष डॉ....

BHEL में CMD पद के लिए निकली भर्ती

नई दिल्ली। Government of India के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के अंतर्गत आने वाले...

भोपाल में चयनित शिक्षक-अभ्यर्थियों में आक्रोश, डीपीआई के सामने किया प्रदर्शन

9 माह से नियुक्ति नहीं मिलने से नाराज, कहा- आदेश जारी नहीं हुए तो...

More like this

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...