10.1 C
London
Friday, May 1, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयपुतिन के हाथों की कठपुतली बना हुआ है चीन... यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की...

पुतिन के हाथों की कठपुतली बना हुआ है चीन… यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने ड्रैगन पर लगाया बड़ा आरोप

Published on

कीव

यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने कहा है कि चीन रूस की मदद कर रहा है और आगामी शांति सम्मेलन को रुकवाना चाहता है। रविवार को सिंगापुर में वलोडिमिर जेलेंस्की ने कहा कि चीन दूसरे देशों पर आगामी यूक्रेन शांति वार्ता में शामिल ना होने का दबाव बना रहा है। यूक्रेनी राष्ट्रपति ने स्विटजरलैंड की ओर से प्रस्तावित शांति सम्मेलन को बाधित करने में रूस की मदद करने का आरोप चीन पर लगाया है। उन्होंने कहा कि चीन एक शक्तिशाली देश है लेकिन इस समय चीनी सरकार रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के हाथों की कठपुतली बनी हुई है।

एशिया के प्रमुख सुरक्षा सम्मेलन में बोलते हुए जेलेंस्की ने कहा कि रूस चीनी राजनयिकों का उपयोग करके शांति शिखर सम्मेलन को बाधित करने के लिए सब कुछ करता है। चीन लगातार दूसरे देशों के नेताओं पर आगामी वार्ता में शामिल नहीं होने के लिए दबाव डाल रहा है। हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि कौन से देशों पर चीन की ओर से दबाव डाला गया है।

चीन ने दिखाया है तटस्थ रुख
रूस-यूक्रेन युद्ध में अभी तक चीन ने तटस्थ रुख अपनाने का दावा किया है। हालांकि उसका इस दौरन रूस के साथ रिश्ते और व्यापार बढ़ा है। इसससे पश्चिमी प्रतिबंधों का आर्थिक प्रभाव रूस पर कम हुआ है। अमेरिकी, यूक्रेनी और अन्य खुफिया एजेंसियों का कहना है कि इस बात के सबूत हैं कि चीनी हिस्से रूसी हथियारों में तब्दील हो रहे हैं, भले ही चीन सीधे तौर पर अपने पड़ोसी को हथियार नहीं दे रहा हो। स्विट्जरलैंड मान रहा था कि चीन जून के मध्य में शांति सम्मेलन में भाग लेगा लेकिन चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता माओ निंग ने शुक्रवार को संकेत दिया कि इसकी संभावना नहीं है। चीन रूस सहित सभी पक्षों की समान भागीदारी वाले शांति सम्मेलन का आह्वान कर रहा है, जिसे आमंत्रित नहीं किया गया है।

इससे पहले दिन में एशिया के सुरक्षा सम्मेलन को संबोधित करते हुए जेलेंस्की ने शीर्ष रक्षा अधिकारियों से आगामी शिखर सम्मेलन में भाग लेने का आग्रह किया और कहा कि वह कुछ देशों द्वारा इसमें शामिल होने के लिए प्रतिबद्धता जताने में विफल रहने से निराश हैं। हम विभिन्न प्रस्तावों और विचारों को सुनने के लिए तैयार हैं, ताकि युद्ध की समाप्ति हो सके और कोई स्थायी समाधान निकाला जा सके।

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...