11.6 C
London
Thursday, May 14, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीय'दोस्ती -16' से मिलेगा चीन को करारा जवाब, मालदीव में भारत के...

‘दोस्ती -16’ से मिलेगा चीन को करारा जवाब, मालदीव में भारत के साथ इन देशों की मिलिट्री ड्रील शुरू

Published on

माले

भारत, श्रीलंका और मालदीव ने “दोस्ती” नाम से त्रिपक्षीय युद्धाभ्यास शुरू किया है। ये इस अभ्यास का 16वां संस्करण है। ऐसे में इसे दोस्ती-16 नाम दिया गया है। भारत की ओर इस अभ्यास में हिस्सा लेने के लिए आईसीजीएस समर्थ, आईसीजीएस अभिनव और आईसीजी डोर्नियर मालदीव पहुंचे हैं। इन तीनों देशों के अभ्यास में बांग्लादेश ऑब्जर्वर है। मालदीव की राजधानी माले में अभ्यास ठीक ऐसे समय हो रहा है, जब चीनी जहाज भी माले पहुंचा है। चीनी अनुसंधान पोत जियांग यांग होंग-03 ने माले बंदरगाह के पास लंगर डाला है। मालदीव के इस जहाज को इजाजत देने पर भारत ने इसकी गतिविधियों पर चिंता व्यक्त की है।

मालदीव डिफेंस फोर्स (एमएनडीएफ) की ओर से कहा गया है कि वह 22 से 25 फरवरी तक त्रिपक्षीय संयुक्त अभ्यास “दोस्ती-16” के लिए भारत और श्रीलंका के भाग लेने वाले जहाजों का स्वागत करता है। मालदीव, भारत और श्रीलंका के तट रक्षक, बांग्लादेश के पर्यवेक्षकों के साथ, सेनाओं के बीच सहयोग बढ़ाने के लिए इस द्विवार्षिक कार्यक्रम में शामिल हो रहे हैं।

माले पहुंचा है चीन का जासूसी जहाज
चीनी समुद्री अनुसंधान पोत, जियांग यांग होंग 03 मालदीव के विशेष आर्थिक क्षेत्र (ईईजेड) के पास करीब एक महीना बिताने के बाद गुरुवार को माले पहुंचा है। इस अनुसंधान पोत ने मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू की चीन की राजकीय यात्रा समाप्त होने के 24 घंटे बाद 14 जनवरी को अपनी यात्रा शुरू की थी। जहाज ने ईईजेड के पास लगभग एक महीना बिताया, इसके बाद अब माले पहुंचा है। मालदीव ने कहा है कि चीनी जहाज जियांग यांग होंग-3 उसके जल क्षेत्र में सिर्फ रोटेशन और रिप्लेनिश के लिए आया है।

चीन का ये जहाज करीब 100 मीटर लंबा है। इस जहाज को 2016 में चीन के स्टेट ओशनिक एडमिनिस्ट्रेशन (एसओए) के बेड़े में शामिल किया गया था। 2019 से चीन दूरस्थ जल और गहरे समुद्र सर्वेक्षण करने के लिए इसका उपयोग कर रहा है। चीन के इस जहाज को परमिशन दिए जाना भारत की सुरक्षा के लिहाज से चिंताजनक माना जा रहा है। चीन के इस जहाज पर सर्वे के नाम पर भारत, श्रीलंका और मालदीव के आर्थिक क्षेत्र में जासूसी करने के आरोप लगते रहे हैं। मालदीव के साथ संबंधों में आई खटास के बीच भारत इस जहाज की गतिविधियों पर निगाह बनाए हुए है।

Latest articles

भीषण गर्मी से तपने लगा मध्य प्रदेश, पारा 45 डिग्री पार, मालवा-निमाड़ में लू का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट बदल ली है। बीते दिनों आंधी-बारिश...

सीएम शुभेंदु का बड़ा कदम: बंगाल के स्कूलों में अब वंदे मातरम गीत गाना अनिवार्य, सख्ती से पालन करने का निर्देश

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य के सभी सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में...

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

More like this

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...