10.8 C
London
Thursday, April 23, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयचीन अगले साल लॉन्च करेगा रिले सैटेलाइट, मून लैंडिंग मिशन में मिलेगी...

चीन अगले साल लॉन्च करेगा रिले सैटेलाइट, मून लैंडिंग मिशन में मिलेगी मदद

Published on

बीजिंग,

चीन 2024 में अपनी क्यूकियाओ-2 (Queqiao-2) कम्यूनिकेशन रिले सैटेलाइट लॉन्च करेगा, जो चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर आगे होने वाले रोबोटिक लैंडिंग मिशन में मदद करेगा. चाइना नेशनल स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (CNSA) के तहत, लूनर एक्सप्लोरेशन एंड स्पेस इंजीनियरिंग सेंटर के वांग क्यूओंग (Wang Qiong) ने जानकारी दी कि Queqiao-2, 2024 की शुरुआत में Chang’e-6 मिशन से पहले लॉन्च होगी. Chang’e-6 को 2024 के अंत या 2025 की शुरुआत में शिड्यूल किया गया है.

Queqiao-2, 2018 में लॉन्च की गई पहली क्यूकियाओ सैटेलाइट का अपग्रेड है, जिसे Chang’e-4 लूनर फार साइड लैंडर और रोवर मिशन को सपोर्ट करने के लिए अर्थ-मून लैग्रेंज पॉइंट 2 में लॉन्च किया गया था. Queqiao-2, को मैगपाई ब्रिज-2 (Magpie Bridge-2) भी कहा जाता है. इसका नाम चीन की पौराणिक कथाओं से लिया गया है. रिपोर्ट के मुताबिक, Queqiao-2 चैंग’ई-6 को सपोर्ट करने के लिए एक डिस्टेंट रिट्रोग्रेड ऑर्बिट (DRO) में प्रवेश करेगा.

चैंग’ई-6 मिशन, लगभग 48 घंटों में ही मिशन की लैंडिंग, सैंपलिंग और एसेंट व्हीकल लिफ्टऑफ स्टेज पूरा कर लेगा. माना जाता है कि एक्सटेंडेड मिशन गतिविधियों के दौरान, डीआरओ का टेस्ट करने के लिए चीन ने अपने पहले लूनर सैंपल रिटर्न मिशन- 2020 के चैंग-ई 5 मिशन के सर्विस मॉड्यूल का ही इस्तेमाल किया होगा.

चैंग’ई-6 चंद्रमा का लक्ष्य होगा सुदूर हिस्से में, प्राचीन साउथ पोल-ऐटकेन (SPA) बेसिन के अंदर एक क्रेटर. Queqiao-2 जमीन पर मौजूद टीमों और चंद्रमा के सुदूर हिस्सों के बीच कम्यूनिकेशन रिले के तौर पर काम करेगा. एक रिले की ज़रूरत इसलिए होती है क्योंकि टाइडल लॉकिंग के कारण चंद्रमा का गोलार्द्ध (Hemisphere) कभी भी पृथ्वी का सामना नहीं करता.

यह सैटेलाइट और इसका 4.2 मीटर-व्यास वाला पैराबोलिक एंटीना, चंद्रमा के दक्षिण ध्रुव पर चैंग ई-7 और चैंग ई-8 मिशनों पर भी काम करेगा. चैंग ई-7 2026 के आसपास लॉन्च होगा और इसमें एक ऑर्बिटर, लैंडर, रोवर और “मिनी फ्लाइंग डिटेक्टर” शामिल होगा, जो लूनर टोपोग्राफी, मैटीरियल और पर्यावरण का अध्ययन करेगा. जबकि, चैंग-8 2028 के आसपास लॉन्च किया जाएगा.

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

सीएम मान ने तलवंडी साबो में किया नई एसडीएम बिल्डिंग का उद्घाटन, अकाली दल पर साधा निशाना

तलवंडी साबो। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बठिंडा जिले के तलवंडी साबो में...

More like this

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका वार्ता: लेबनान पर तकरार, तेहरान और अमेरिका अपनी शर्तों पर अड़े!

नई दिल्ली। लगभग छह हफ़्तों तक चले विनाशकारी संघर्ष के बाद अब पूरी दुनिया...