3.9 C
London
Sunday, February 15, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयकश्मीर विवाद में चीन की एंट्री, PoK बचाने के लिए पाकिस्तान ने...

कश्मीर विवाद में चीन की एंट्री, PoK बचाने के लिए पाकिस्तान ने खेला बड़ा दांव

Published on

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता और पाकिस्तान के साथ हुए संघर्ष में फ्रंट सीट पर रहने के बाद भारत ने अब सिर्फ पीओके पर ही पाकिस्तान की बात कही है। चार दिन के संघर्ष में भारत से मात खाने के बाद अब पाकिस्तान को पीओके भी गंवाने का सदमा सताने लगा है। PoK बचाने के लिए पाकिस्तान ने बड़ा दांव खेलते हुए अब कश्मीर विवाद में चीन की एंट्री करवाई है। पाकिस्तान ने कश्मीर विवाद में चीन को शामिल करके एक नया मोड़ ला दिया है।

पाकिस्तान ने कहा है कि कश्मीर विवाद में सिर्फ भारत और पाकिस्तान ही नहीं, चीन भी एक पक्ष है। यह पहली बार है, जब पूरे विवाद में पाकिस्तान की तरफ से चीन का सहारा लिया है।

पाकिस्तान इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस के महानिदेशक अहमद शरीफ चौधरी ने कहा कश्मीर विवाद में चीन भी एक पक्ष है। पाकिस्तान की तरफ से यह बयान ऐसे वक्त में आया है, जब भारत लगातार पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर पर खुलकर दावा कर रहा है। अब सवाल उठ रहा है कि चौधरी ने यह बयान आखिर क्यों दिया है?

भारत कर रहा PoK खाली करने की मांग
बता दें कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद जो तनाव की स्थिति बनी है, उसके बाद से ही भारत पाकिस्तान से पाक अधिकृत कश्मीर को तुरंत खाली करने की चेतावनी दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्पष्ट लहजे में कहा कि अब बात सिर्फ पीओके की होगी। रक्षा मंत्री और विदेश मंत्री भी पाकिस्तान से पीओके खाली करने के लिए कह चुके हैं।

Latest articles

खेजड़ी संरक्षण कानून की घोषणा पर संतों ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का किया अभिनंदन

भोपाल भजनलाल शर्मा से पर्यावरण प्रेमी संतों एवं प्रबुद्धजनों के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात कर खेजड़ी...

महाशिवरात्रि: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं, सद्भाव और आत्मसंयम का दिया संदेश

भोपाल भजनलाल शर्मा ने महाशिवरात्रि  के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई...

होटल की पानी की टंकी में मिला धोबी का शव, सुखी सेवनिया में किशोरी ने दी जान — राजधानी में संदिग्ध मौतों का मामला;...

भोपाल राजधानी के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में शुक्रवार को संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौतों...

राजधानी में बदमाशों के हौसले बुलंद: टेक्सटाइल मिल से कॉपर चोरी, भागवत कथा में बुजुर्ग महिला की चेन स्नैचिंग

भोपाल राजधानी के अलग-अलग इलाकों में चोरी और लूट की वारदातों ने पुलिस की गश्त...

More like this

वेनेजुएला के राष्ट्रपति को न्यूयॉर्क कोर्ट में पेश किया

न्यूयॉर्क।वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को न्यूयॉर्क की एक अदालत में पेश किया गया।...

राष्ट्रपति भवन में पुतिन का भव्य स्वागत

नई दिल्ली।पुतिन का भारत दौरा आज दूसरे दिन भी जारी है। राष्ट्रपति भवन में...

हांगकांग में 35 मंजिलों वाली 8 इमारतें जलकर खाक, 44 लोगों की मौत

हांगकांग।हांगकांग के ताइ पो जिले में एक बड़े रिहायशी कॉम्प्लेक्स में भीषण आग लग...