15.5 C
London
Monday, June 15, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयचीन की नई चाल... नेपाल में फिर कर रहा घुसपैठ, तिब्बत सीमा...

चीन की नई चाल… नेपाल में फिर कर रहा घुसपैठ, तिब्बत सीमा पर कर रहा फेंसिंग

Published on

नई दिल्ली,

चीन अब नेपाल की जमीन पर कब्जा करने में लगा है. चीन की सेना ने नेपाल-तिब्बत सीमा पर कंटीलें तारों और कॉन्क्रीट बैरियर्स के साथ फेंसिंग करनी शुरू की है. इस खबर का खुलासा अमेरिकी अखबार न्यूयॉर्क टाइम्स ने सैटेलाइट तस्वीरों के हवाले से किया है. फेंसिंग करने के दौरान चीन ने नेपाल का बड़े हिस्से पर कब्जा कर लिया है.

इस तरह से जमीन पर कब्जा करना. फिर वहां पर फेंसिंग करना. इसके अलावा पहाड़ पर 600 फीट लंबा स्लोगन लिखना, चीन की नीयत को बताता है. चीन ने पहाड़ पर स्लोगन लिखा है- लॉन्ग लिव चाइनीज कम्यूनिस्ट पार्टी. ये इतना बड़ा है कि इसे अंतरिक्ष से भी देखा जा सकता है. चीन की इस हरकत से साफ पता चलता है कि वह नेपाल और पड़ोसी मुल्कों को उकसाना चाहता है.

सीमा पर विवाद और दस्तावेजों को अनदेखा करना
चीन ने अभी जो कब्जा किया है. उससे 2021 का मामला सामने आता है. ऐसे लगता है कि चीन उसी घटना को फिर से दोहराना चाहता है. नेपाली कांग्रेस के नेता जीवन बहादुर शाही ने एक रिपोर्ट प्रकाशित की. जिसमें उन्होंने बताया कि कैसे चीन ने नेपाल-चीन सीमा के पास नेपाली इलाके में हुमला जिले का बड़ा हिस्सा कब्जा कर लिया है.

इस रिपोर्ट में बताया गया है कि कैसे चीन ने नेपाल के इलाके के आठ बॉर्डर पिलर्स को गिरा दिया. नेपाल की सीमा के अंदर निर्माण कर लिया. इस रिपोर्ट के आने के बाद भी नेपाली सरकार ने कुछ नहीं किया. इस रिपोर्ट को दबा दिया गया. क्योंकि वो बीजिंग के राजनीतिक दबाव में थी.

बाद में यह रिपोर्ट बीबीसी ने लीक की. लेकिन कोई एक्शन इसके बाद भी नहीं हुआ. नतीजा ये कि चीन ने अपना एक्शन और बढ़ा दिया. उसने नेपाल-चीन सीमा के आसपास 11 से ज्यादा इलाकों में कब्जा कर लिया है. कब्जे का तरीका भी लगभग एक जैसा ही है.

क्या है चीन की ‘सलामी-स्लाइसिंग’ रणनीति?
नेपाल-तिब्बत सीमा पर चीन जिस तरह से कब्जा कर रहा है. उसे सलामी स्लाइसिंग टैक्टिक कहते हैं. ये धीमे धीमे छोटे स्तर पर होने वाले कब्जे की सीरीज है. कुछ समय के लिए कब्जा करो. कोई एक्शन न हो तो जम जाओ. फिर उस पर अपना अधिकार जमा लो. यही तरीका चीन ने पूरे दक्षिण एशिया में कर रखा है.

साउथ चाइना सी में और भारतीय सीमा के साथ भी. जहां चीन छोटे-छोटे कब्जे करके बाद में बड़ा स्ट्रैटेजिक फायदा उठा लेता है. फिलहाल चीन अरुणाचल प्रदेश में अपनी ताकत दिखाने की कोशिश कर रहा है. कई इलाके ऐसे हैं, जिन पर चीन अपना कब्जा जमाना चाहता है. उन इलाकों का नाम बदल रहा है. भारत इसका लगातार कड़ा विरोध कर रहा है. इसके अलावा लद्दाख में भी अपने नए ढांचे विकसित कर रहा है.

Latest articles

मप्र में बनेगा साइबर सिक्योरिटी रिसर्च सेंटर, मुख्यमंत्री डॉ. यादव बोले- डेटा सुरक्षा को मिलेगी नई मजबूती

भोपाल। डिजिटल युग में बढ़ते साइबर खतरों और डेटा सुरक्षा की चुनौतियों से निपटने...

मध्य प्रदेश में प्री-मानसून गतिविधियां तेज, भोपाल समेत 30 जिलों में बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक से पहले मौसम ने पूरी तरह करवट...

मुरैना में मोबाइल फटने से फैली ट्रेन में आग की अफवाह, रेल से कूदे चार यात्री दूसरी गाड़ी से कट गए

मुरैना। प्रदेश के मुरैना जिले के हेतमपुर और राजस्थान के धौलपुर रेल खंड के...

सीएम यादव ने जारी की लाड़ली बहना योजना की 37वीं किस्त, 1.25 करोड़ महिलाओं के खातों में पहुंचे 1500 रुपये

सागर। मध्य प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत 37वीं किस्त...

More like this

ओमान के तट पर भारतीय क्रू वाले जहाज पर लगातार दूसरे दिन हमला, होर्मुज में अमेरिकी हमले में 3 भारतीय मारे गए

तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। ओमान के तट के पास लगातार दूसरे दिन भारतीय क्रू वाले जहाज...

ईरान ने बहरीन, कुवैत और जॉर्डन में अमेरिकी ठिकानों पर किया हमला, यूएस अमेरिकी एयरस्ट्राइक के जवाब में कार्रवाई

ट्रम्प बोले थे- हेलिकॉप्टर गिराने का बदला लेंगे अम्मान। पश्चिम एशिया में अमेरिका और ईरान...