11.6 C
London
Thursday, May 14, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयकच्चा मांस खाने का शौकीन था चीनी शख्स, पेट से निकला 20...

कच्चा मांस खाने का शौकीन था चीनी शख्स, पेट से निकला 20 फुट लंबा टेपवर्म, डॉक्टर भी हैरान

Published on

बीजिंग

चीन में कच्चा मांस खाने वाले एक व्यक्ति के पेट से 20 फुट लंबा टेपवर्म निकला है। डॉक्टरों का कहना है कि यह टेपवर्म कच्चे मांस के जरिए उसके पेट में आया था। जनवरी में द न्यू इंग्लैंड जर्नल ऑफ मेडिसिन में ऑनलाइन प्रकाशित इस मामले की रिपोर्ट के अनुसार, यह 20 फुट लंबा टेपवर्म 38 साल के व्यक्ति की छोटी आंत से जुड़ा हुआ था। अनुमान है कि यह टेपवर्म उस व्यक्ति के पेट में कम से कम दो साल तक रहा होगा। डॉक्टरों ने उस टेपवर्म की पहचान टेनिया सगीनाटा प्रजाति के बीफ टेपवर्म के रूप में किया था।

टेपवर्म का 30 साल में पहला मामला
संक्रमित व्यक्ति का इलाज चीन के शियान में रेनमिन अस्पताल के संक्रामक रोग विभाग के डॉक्टर जियान ली ने किया था। उन्होंने इस मामले की रिपोर्ट का सह-लेखन भी किया था। उन्होंने कहा कि मध्य चीन में टेपवर्म से संक्रमण का मामला काफी दुर्लभ होता है। ली ने कहा, हालांकि चीन के उत्तर-पश्चिम और दक्षिण-पश्चिम जिलों में टेपवर्म संक्रमण दर काफी अधिक है, लेकिन 30 वर्षों में चीन के इस हिस्से में टेपवर्म का यह पहला मामला देखा गया है।

टेपवर्म विश्व स्तर पर आम जीव
टेक्सास के ह्यूस्टन में बायलर कॉलेज ऑफ मेडिसिन में नेशनल स्कूल ऑफ ट्रॉपिकल मेडिसिन के डीन डॉ. पीटर होटेज ने कहा कि टेपवर्म विश्व स्तर पर आम हैं। इथियोपिया, एक ऐसा देश जहां लोग कच्चा मांस खाना पसंद करते हैं। वहां बीफ टेपवर्म से संक्रमण की दर सबसे अधिक है। लेकिन, अमेरिका में बीफ टेपवर्म का मामला काफी दुर्लभ है। ली ने लाइव साइंस को बताया कि मामले की रिपोर्ट के अनुसार, वह आदमी अपने डॉक्टर के पास गया क्योंकि उसे पेट में दर्द हो रहा था, उल्टी हो रही थी, भूख कम लग रही थी, कमजोरी महसूस हो रही थी और वजन कम हो रहा था।

पेट में टेपवर्म का कैसे पता चला
उन्होंने कहा, लक्षण तीन दिन पहले ही शुरू हो गए थे, लेकिन आदमी का वजन पहले ही लगभग 5 से 10 किलोग्राम (11 से 22 पाउंड) कम हो चुका था। ली ने कहा, जब वह आदमी डॉक्टर के चेंबर में आया, तो वह अपने साथ परजीवी का एक टुकड़ा लाया जो उसे अपने मल में मिला। उन्होंने अपने डॉक्टर को यह भी बताया कि उन्हें कच्चा बीफ खाना पसंद है। परजीवी इन दो टुकड़ों की बाद में माइक्रोस्कोप के तहत जांच की गई, और उसके कच्चे गोमांस के सेवन से डॉक्टरों ने यह निष्कर्ष निकाला कि वह आदमी गोमांस टेपवर्म से संक्रमित था।

Latest articles

भीषण गर्मी से तपने लगा मध्य प्रदेश, पारा 45 डिग्री पार, मालवा-निमाड़ में लू का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट बदल ली है। बीते दिनों आंधी-बारिश...

सीएम शुभेंदु का बड़ा कदम: बंगाल के स्कूलों में अब वंदे मातरम गीत गाना अनिवार्य, सख्ती से पालन करने का निर्देश

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य के सभी सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में...

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

More like this

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...