15.8 C
London
Sunday, May 24, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयपाकिस्तान भूटान समेत 41 देशों के नागरिकों की नहीं होगी डोनाल्ड ट्रंप...

पाकिस्तान भूटान समेत 41 देशों के नागरिकों की नहीं होगी डोनाल्ड ट्रंप के देश में एंट्री, घूमने पर तरस जाएंगे सब

Published on

डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका के राष्ट्रपति बनने के बाद लगातार फैसले लिए जा रहे हैं, अभी हाल में एक और मामला सामने आया है जिसमें ट्रंप प्रशासन कई देशों के नागरिकों की अमेरिका में एंट्री पर बैन लगाने वाला है। इस मामले पर अभी विचार किया जा रहा है और एक मेमो सामने आया है, जिसमें पूरे 41 देशों को शामिल किया गया है। खबरों के मुताबिक, रिपोर्ट में बताया गया है कि मेमो में 41 देशों की लिस्ट है और इसे तीन अलग-अलग ग्रुप में डिवाइड किया गया है। 10 देशों के पहले ग्रुप में अफगानिस्तान, ईरान, सीरिया, क्यूबा और उत्तर कोरिया जैसे देश शामिल हैं, इन देशों का वीजा पूरी तरह से निलंबित कर दिया जाएगा। अगर आप यूएस जाने का मन बना रहे हैं, तो पहले जाना लें किस देश पर कौन सा अलर्ट है।

पर्यटक के साथ और वीजा पर भी पड़ेगा सर
ग्रुप में इरीट्रिया, हैती, लाओस, म्यांमार और दक्षिण सूडान के साथ-साथ 5 देशों को आंशिक रूप से निलंबन किया जा सकता है, जिसका असर पर्यटक और छात्र वीजा के साथ-साथ दूसरे अप्रवासी वीजा पर भी पड़ेगा। कहा गया है कि तीसरे समूह में पाकिस्तान, भूटान और म्यांमार के साथ-साथ पूरे 26 देशों को अमेरिकी वीजा जारी करने पर आंशिक रूप से रोक लगाने पर विचार होगा।

ऑरेंज अलर्ट में कौन से देश हैं
नागरिकों को एंट्री से पहले व्यक्तिगत साक्षात्कार जैसी चीजों से गुजरना पड़ेगा। पाकिस्तान और रूस के अलावा म्यांमार, बेलारूस, हैती, लाओस, एरिट्री, सिएरा लियोन, दक्षिण सूडान और तुर्कमेनिस्तान भी इस ऑरेंज लिस्ट में शामिल हैं। वहीँ 10 देशों को लाल लिस्ट यानी रेड लिस्ट में रखा गया है। इसमें शामिल नागरिकों की अमेरिका में, पूरी तरह से रोक लग जाएगी। इन देशों में अफगानिस्तान और भूटान भी शामिल हैं, जो भारत के पड़ोसी देश हैं।

रेड लिस्ट में हैं ये देश
लाल लिस्ट में शामिल अन्य देशों में क्यूबा, ईरान, लीबिया, उत्तर कोरिया, सोमालिया, सूडान, सीरिया, वेनेजुएला और यमन भी आते हैं। वहीं 22 देशों को येलो देशों की लिस्ट में रखा गया है। इसमें शामिल देशों को बताया जाएगा कि वे अपनी कमियों को दूर कर लें, इस तरह आप पांबंदियों से बच सकते हैं।

येलो लिस्ट वाले देशों को दूर करनी होगी खामियां
अगर 60 दिन की टाइम लिमिट के बीच भी वे अपनी खामियों को दूर नहीं कर पाए, तो फिर पाबंदियां झेलनी पड़ सकती हैं। येलो लिस्ट में शामिल देशों से समय-समय पर पूछा जाएगा कि कौन से यात्री यहां आ रहे हैं? पासपोर्ट जारी करने में कोई गड़बड़ी तो नहीं? अगर इन खामियों को वे दूर कर लेंगे, तो उनके नागरिकों को अमेरिका में एंट्री की अनुमति वरना नहीं।

लिस्ट में कौन से देश हैं
इस लिस्ट में अंगोला, एंटीगुआ और बारबुडा शामिल हैं। वहीं कंबोडिया, कैमरूम, चाड, कॉन्गो, माली, लाइबेरिया, वानुआतू, जिम्बाब्वे जैसे देश भी इसमें शामिल हैं। ये दूसरी बार होगा, जब डोनाल्ड ट्रंप ट्रेवल बैन लगाएंगे। इसमें पहले कार्यकाल में मुस्लिम बहुल 7 देशों के लोगों की एंट्री पर बैन लगा था। इनमें ईरान, इराक, लीबिया, सोमालिया, सूडान, सीरिया और यमन शामिल थे।

Latest articles

मुख्यमंत्री साय का ‘त्वरित एक्शन’: कोसरंगी जन चौपाल में महिलाओं से किया वादा मात्र 24 घंटे में हुआ पूरा; बांटी गईं 50 निःशुल्क सिलाई...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के "सुशासन और त्वरित न्याय" के संकल्प की...

मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना: सत्र 2025-26 के द्वितीय चरण की मेरिट सूची जारी, चयनित अभ्यर्थी 10 जून तक ले सकेंगे जॉइनिंग

जयपुर। राजस्थान सरकार की महत्वाकांक्षी 'मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना' के तहत विभिन्न प्रोफेशनल कोर्सेज...

मुख्यमंत्री कार्यालय में इलेक्ट्रॉनिक्स और सेमीकंडक्टर क्षेत्र पर हुआ बड़ा संवाद

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव और सीएम भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को दिया 'डबल इंजन'...

सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर पंजाब में शुरू हुई आवारा कुत्तों को पकड़ने की मुहिम

एक्ट्रेस रवीना टंडन ने मुख्यमंत्री भगवंत मान से की 'इंसानियत' बनाए रखने की अपील चंडीगढ़।...

More like this

नीदरलैंड ने लौटाई विरासत, PM मोदी को सौंपीं चोल राजा की 1 हजार साल पुरानी निशानियां, जानें क्या है इनकी खासियत?

एम्सटर्डम। पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भारतीय संस्कृति और सभ्यता के लिए...

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...