17.2 C
London
Saturday, May 2, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयपाकिस्तान के केपी में कंडोम घोटाला, सरकार ने ढाई करोड़ रुपए से...

पाकिस्तान के केपी में कंडोम घोटाला, सरकार ने ढाई करोड़ रुपए से खरीदे 12 लाख कंडोम, फिर हो गया खेल

Published on

इस्लामाबाद:

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रान्त में कथित तौर पर करोड़ों रुपए का कंडोम घोटाला होने की बात सामने आई है। खैबर पख्तूनख्वा के वजीरिस्तान, पेशावर समेत कई शहरों में किस तरह से ये घपला हुआ है, इसका खुलासा स्थानीय पत्रकार लेहाज अली ने अपनी एक रिपोर्ट में किया है। उन्होंने बताया है कि कैसे उत्तरी वजीरिस्तान में जितनी पुरुष आबादी नहीं है, उससे कई गुना ज्यादा कंडोम की आपूर्ति कागजात में दिखाई गई है। वो दावा करते हैं कि करीब 12 लाख कंडोम सिर्फ कागज पर ही खरीदे गए और कभी अस्पतालों तक नहीं पहुंचाए गए।

लेहाद अली कहते हैं, ‘खैबर पख्तूनख्वा के स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से की गई कंडोम खरीद में घपला किया गया है। खैबर पख्तूनख्वा की सरकार ने इस साल की शुरुआत में ऐलान किया था कि परिवार नियोजन के प्रोग्राम के तहत करीब ढाई करोड़ रुपए की लागत से 12 लाख कंडोम खरीदे जाएंगे और प्रान्त के सभी सरकारी अस्पतालों को पहुंचाए जाएंगे। सरकार के फैसले के बाद इस साल जनवरी में स्वास्थ्य विभाग ने कंडोम की सप्लाई का ऑर्डर दिया। इसके बाद जो हुआ, उसमें कई गड़बड़ी की गईं।

अफसर कर गए बड़ा गोलमाल!
लेहाज का कहना है कि सप्लाई ऑर्डर के महज सात दिन बाद इसके लिए पैसा भी जारी कर दिया गया। इसमें सबसे बड़ी गड़बड़ तब सामने आई जब पाया गया कि कंडोम की जो सप्लाई जनवरी में दिखाई गई, उनकी मैन्युफैक्चरिंग यानी बनने की तारीख ही अप्रैल, 2024 है। इससे पता चलता है कि कंडोम की खरीद और सप्लाई कागजों पर ज्यादा रही।

इस पूरी योजना में 12 लाख कंडोम की खरीद हुई और इनमें से सात लाख कंडोम उत्तरी वजीरिस्तान को सप्लाई की गई। उत्तरी वजीरिस्तान में 2023 में मर्दों की तादाद ही साढ़े तीन लाख है, जिसमें बच्चे भी हैं। पेशावर में दो लाख कंडोम की सप्लाई का दावा किया गया। उत्तरी वजीरिस्तान और पेशावर दोनों जगह के अस्पताल प्रशासन ने कंडोम की सप्लाई मिलने की बात को नकारा है। ऐसे में ना सिर्फ करोड़ों कंडोम सिर्फ कागजों पर बंटे हैं बल्कि ये भी सवाल है कि कैसे सप्लाई से पहली ही बिल दिखा दिए गए।

Latest articles

बरगी क्रूज हादसे में सीएम की बड़ी कार्रवाई, पायलट समेत 3 कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त, मैनेजर निलंबित

भोपाल। बरगी जलाशय में हुए दर्दनाक क्रूज हादसे के बाद जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई...

‘बगिया के विष्णु’ का विकास विज़न : सुशासन से जन-जन तक पहुँचती सरकार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बीते लगभग ढाई वर्षों में शासन की कार्यशैली ने विकास की...

जनगणना 2027 का महा-अभियान शुरू: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने स्वयं भरी अपनी जानकारी, नागरिकों से की खास अपील

जयपुर। राजस्थान में 'जनगणना 2027' के पहले चरण 'मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना'...

युवाओं को पेपरलीक से मिली मुक्ति, अब विदेशी भाषाओं के हुनर से वैश्विक मंच पर भरेंगे उड़ान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। राजस्थान सरकार ने प्रदेश के युवाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोजगार के अवसर...

More like this

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...