3 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयईरान वाली पाइपलाइन का निर्माण जारी रहेगा, चाहे अमेरिका पसंद करे या...

ईरान वाली पाइपलाइन का निर्माण जारी रहेगा, चाहे अमेरिका पसंद करे या नहीं, पाकिस्तान ने धमकाया

Published on

इस्लामाबाद

पाकिस्तान ने ईरान के साथ गैस पाइपलाइन निर्माण को लेकर अमेरिका को धमकी दी है। पाकिस्तान ने कहा है कि वह ईरान को जोड़ने वाली 80 किलोमीटर लंबी पाइपलाइन का निर्माण कार्य जारी रखेगा, चाहे इसे अमेरिका पसंद करे या नहीं। इसे पाकिस्तान की अमेरिका को धमकी की तरह देखा जा रहा है। अमेरिका ने दो टूक लहजे में कहा है कि अगर कोई देश उसकी मंजूरी के बिना ईरान से गैस खरीदता है या किसी दूसरी तरह का नया व्यापार शुरू करता है तो उसे प्रतिबंधों का सामना करना पड़ेगा। हालांकि, पाकिस्तान उन प्रतिबंधों की परवाह किए बिना ईरान के साथ व्यापार पर जोर दे रहा है।

पाकिस्तान ने अमेरिकी आपत्ति पर क्या कहा
पाकिस्तानी पेट्रोलियम मंत्रालय ने शहबाज शरीफ कैबिनेट की मंजूरी मिलने के बाद ईरान को जोड़ने वाली पाइपलाइन के 80 किलोमीटर के खंड पर काम को आगे बढ़ाने की योजना बनाई है। पाकिस्तान ने चेतावनी दी है कि अमेरिका जैसे तीसरे पक्ष से “किसी भी आपत्ति के लिए कोई जगह नहीं है।” 1990 के दशक में प्रस्तावित 7.5 बिलियन डॉलर की यह परियोजना लंबे समय से देरी का सामना कर रही है। पहले इस परियोजना में भारत भी शामिल था, लेकिन वैश्विक चुनौतियों और अमेरिका की चिंताओं के कारण वह पीछे हट गया।

पाकिस्तान को अमेरिकी प्रतिबंधों का डर नहीं!
यह पाइपलाइन ईरान के दक्षिण पार्स गैस क्षेत्र को पाकिस्तान और भारत से जोड़ने में मदद करेगी। इसे पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था को कमजोर करने वाली ऊर्जा की कमी को कम करने में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। विदेश मंत्रालय प्रवक्ता मुमताज जहरा बलूच ने कहा कि अधिकारी इस बात से सावधान हैं कि पाइपलाइन ईरान पर अमेरिकी प्रतिबंध का उल्लंघन हो सकती है, लेकिन उन्होंने फैसला किया है कि “चूंकि इस पाइपलाइन का निर्माण पाकिस्तानी क्षेत्र के अंदर किया जा रहा है, इसलिए यह वाशिंगटन के गुस्से को आकर्षित नहीं करेगा।”

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...