12.3 C
London
Wednesday, April 22, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयचीन में कोरोना का प्रकोप, रिपोर्ट में दावा- 35 दिनों में इस...

चीन में कोरोना का प्रकोप, रिपोर्ट में दावा- 35 दिनों में इस वायरस से हुई लगभग 60 हजार मौतें

Published on

नई दिल्ली

चीन में कोरोना का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। पिछले एक महीने में चीन में करीब 60 हजार लोगों की मौत हुई है। वहां के स्वास्थ्य अधिकारियों ने शनिवार को केवल एक महीने में लगभग 60,000 कोविड से संबंधित मौतों की सूचना दी है। सरकार द्वारा दिसंबर की शुरुआत में कोविड प्रतिबंधों में ढील देने के बाद से पहली बार इतनी बड़ी संख्या में मौत के आंकड़े सरकार ने दिए हैं।

पिछले एक महीने में 60 हजार मौतें
राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग के तहत चिकित्सा प्रशासन ब्यूरो के प्रमुख जिओ याहुई ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि चीन ने 8 दिसंबर 2022 और इस साल 12 जनवरी के बीच 59,938 कोविड से संबंधित मौतें दर्ज कीं। जिओ याहुई ने कहा, “यह आंकड़ा केवल चिकित्सा सुविधाओं में दर्ज की गई मौतों का है,इनकी संख्या अधिक होने की संभावना है। इसमें वायरस के कारण सीधे श्वसन विफलता के कारण हुई 5,503 मौतें शामिल हैं और 54,435 मौतें कोरोना के साथ अन्य बीमारियों के कारण हुई हैं।”

दिसंबर की शुरुआत में अपनी zero-Covid policy को छोड़ने के बाद से चीन पर वायरस से होने वाली मौतों की संख्या को कम बताने का आरोप लगाया गया है। स्वास्थ्य अधिकारियों ने बुधवार को जोर देकर कहा कि सटीक संख्या पर ध्यान देना “जरूरी नहीं” है।

चाइना ने पहले कोविड से होने वाली मौतों को वर्गीकृत करने के लिए यह कहते हुए अपनी कार्यप्रणाली को संशोधित किया था कि यह केवल उन लोगों की गणना करेगा जो विशेष रूप से वायरस के कारण श्वसन विफलता से मरते हैं। लेकिन इसकी विश्व स्वास्थ्य संगठन ने आलोचना की थी WHO ने कहा था कि नई परिभाषा ‘बहुत संकीर्ण’ थी।

WHO के प्रमुख टेड्रोस अधानोम घेब्येयियस घेब्रेयेसुस ने कहा था कि संगठन चीन से अस्पताल में भर्ती होने और मौतों के बारे में अधिक तेज़, नियमित, विश्वसनीय डेटा के साथ-साथ वायरल सीक्वेंसिंग जारी रखने को कह रहा था। शनिवार को चीन के स्वास्थ्य अधिकारियों ने कहा कि मरने वालों की औसत आयु 80.3 वर्ष थी, जिसमें 65 वर्ष से अधिक आयु के 90 प्रतिशत से अधिक लोग थे। अधिकांश लोग अन्य बिमारियों से पीड़ित थे। चीन में 60 वर्ष से अधिक आयु के लाखों लोगों का टीकाकरण अभी तक नहीं हुआ है।

Latest articles

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने एआई इम्पैक्ट समिट-2026 की तर्ज पर भारत के पहले एआई फेस्ट की मेजबानी

चंडीगढ़ l इंडिया एआई मिशन को मजबूती देने के लिए सीयू एआई मिशन लॉन्च...

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

More like this

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका वार्ता: लेबनान पर तकरार, तेहरान और अमेरिका अपनी शर्तों पर अड़े!

नई दिल्ली। लगभग छह हफ़्तों तक चले विनाशकारी संघर्ष के बाद अब पूरी दुनिया...