18.7 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयएक और जंग का काउंटडाउन शुरू? जानें- किम जोंग की बहन ने...

एक और जंग का काउंटडाउन शुरू? जानें- किम जोंग की बहन ने साउथ कोरिया को क्यों धमकाया

Published on

नई दिल्ली,

रूस-यूक्रेन और मध्य पूर्व में तनाव के बाद क्या दुनिया एक और जंग की तरफ बढ़ रही है? सवाल इसलिए क्योंकि दो दुश्मन- नॉर्थ कोरिया और साउथ कोरिया के बीच तनाव बढ़ गया है. ये तनाव इतना बढ़ गया है कि दोनों ओर से जंग की धमकी दी जाने लगी है. दरअसल, नॉर्थ कोरिया ने साउथ कोरिया पर उसके एयरस्पेस का उल्लंघन कर राजधानी प्योंगयोंग में ड्रोन से पर्चियां गिराने का आरोप लगाया है. नॉर्थ कोरिया के तानाशाह किम जोंग-उन की बहन किम यो-जोंग ने साउथ कोरिया को तबाह करने की धमकी दी है.

वहीं, साउथ कोरिया ने प्योंगयांग में ड्रोन भेजने के आरोपों को खारिज किया है. साथ ही चेताया है कि अगर नॉर्थ कोरिया कुछ करता है तो उसके लोगों की सुरक्षा को खतरा होता है तो वो कड़ा जवाब देगा.नॉर्थ कोरिया और साउथ कोरिया के बीच अक्सर तनाव बढ़ जाता है. हालांकि, इस बार नॉर्थ कोरिया ने साउथ कोरिया पर गंभीर आरोप लगाए हैं और जंग की धमकी दी है. ऐसे में जानते हैं कि आखिर ये सब कैसे हुआ?

हुआ क्या है?
नॉर्थ कोरिया का दावा है कि इस महीने तीन बार ड्रोन के जरिए प्योंगयांग में पर्चियां गिराई गईं हैं. इन पर्चियों में नॉर्थ कोरिया की सरकार और किम जोंग-उन के खिलाफ बातें लिखी गई हैं. नॉर्थ कोरिया का दावा है कि ये ड्रोन साउथ कोरिया की ओर से भेजे गए हैं.

नॉर्थ कोरिया की समाचार एजेंसी KCNA ने बताया कि इन पर्चियों पर भड़काऊ और बकवास बातें लिखी गई थीं. जबकि, विदेश मंत्रालय का कहना है कि ऐसा करके साउथ कोरिया ने उसके एयरस्पेस का उल्लंघन किया है, जिसे मिलिट्री अटैक माना जा सकता है.पहले तो साउथ कोरिया के रक्षा मंत्री ने नॉर्थ कोरिया के इन आरोपों को खारिज कर दिया था. हालांकि, बाद में साउथ कोरिया के ज्वॉइंट चीफ ऑफ स्टाफ ने कहा कि वो इस बात की पुष्टि नहीं कर सकते कि नॉर्थ कोरिया के दावे सही हैं या गलत.

नॉर्थ कोरिया ने क्या कहा?
ये पहली बार है जब नॉर्थ कोरिया ने अपने पड़ोसी पर अपने नेता किम जोंग की आलोचना करने वाले पर्चे गिराने के लिए ड्रोन का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है. नॉर्थ कोरिया का दावा है कि इस महीने तीन बार ऐसा हो चुका है और अब अगर ऐसा होता है तो पूरी ताकत के साथ इसका जवाब दिया जाएगा.

सरकारी मीडिया ने बताया कि नॉर्थ कोरिया के रक्षा मंत्रालय ने साउथ कोरिया से लगने वाली सीमा के पास तोपखाने और बाकी आर्मी यूनिट को ‘ओपन फायर’ करने का आदेश दे दिया है. साथ ही ये भी कहा है कि अगर साउथ कोरिया की ओर से अगर ड्रोन आते हैं, तो उसके सैन्य ठिकानों पर तुरंत हमला करने के लिए भी तैयार रहें.

रविवार को नॉर्थ कोरिया के रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने एक और बयान जारी कर कहा कि अगर हमने हमला किया तो साउथ कोरिया राख के ढेर में बदल दिया जाएगा.तानाशाह किम जोंग-उन की बहन किम यो-जोंग ने साउथ कोरिया को चेतावनी देते हुए ड्रोन भेजने के फैसले को ‘आत्मघाती’ बताया. किम यो ने कहा कि अगर प्योंगयोंग में ड्रोन्स आते हैं तो साउथ कोरिया तबाह हो जाएगा.

साउथ कोरिया ने क्या कहा?
साउथ कोरिया ने नॉर्थ कोरिया की ओर से लगाए गए आरोपों को खारिज कर दिया. साउथ कोरिया ने सोमवार को कहा कि नॉर्थ कोरिया इंटर-कोरियन सड़कों के उत्तरी हिस्सों को नष्ट कर रहा है. माना जा रहा है कि ऐसा करके किम जोंग अपना गुस्सा दिखा रहे हैं.ज्वॉइंट चीफ ऑफ स्टाफ के प्रवक्ता ली सुंग जून ने कहा कि सीमा पर नॉर्थ कोरिया ने स्क्रीन लगा दी हैं और उन स्क्रीन के पीछे सड़कों को तोड़ा जा रहा है.

साउथ कोरिया के एक मंत्रालय के प्रवक्ता कू ब्यूंगसम ने कहा कि प्योंगयांग में ड्रोन उड़ाने के आरोप इसलिए लगाए जा रहे हैं, ताकि साउथ कोरिया में अस्थिरता बढ़ाई जा सके और नॉर्थ कोरिया अपनी आंतरिक स्थिति को मजबूत कर सके. ली सुंग ने अंदेशा जताया है कि साउथ कोरिया पर दबाव बढ़ाने के लिए नॉर्थ कोरिया ‘उकसावे’ वाली कार्रवाई कर सकता है.

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...