8.4 C
London
Thursday, April 2, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयसंबंध बनाने के बाद ग्राहक ने 3 यौनकर्मियों की ली जान, तलाश...

संबंध बनाने के बाद ग्राहक ने 3 यौनकर्मियों की ली जान, तलाश में पुलिस

Published on

नई दिल्‍ली ,

एक अमेरिकी शख्स ने तीन सेक्स वर्कर्स के साथ संबंध बनाए और फिर उन महिलाओं की जान ले ली. बताया गया है कि ‘सीरियल किलर’ शख्‍स महिलाओं से स्ट्रिप क्‍लब के बाहर मिलता था, होटल में ले जाकर महिलाओं से संबंध बनाता था. इसके बाद महिलाओं को पीटकर उनका कत्‍ल कर देता था. मामले में मेक्सिको के अधिकारी अमेरिकी नागरिक की तलाश कर रहे हैं.

मेक्सिको के बाजा कैलिफोर्निया स्‍टेट के अटॉर्नी जनरल रिकॉर्डो कार्पियो ने दावा किया कि अमेरिकी नागरिक मेक्सिको में कत्‍लेआम मचाकर सैन डिएगो में छिपा हुआ है. अमेरिका का सैन डिएगो शहर मेक्सिको की सीमा से लगा हुआ है.कार्पियो ने दावा किया यह शख्‍स अकेले में रहने वाली महिलाओं को लालच देकर निशाना बनाता था. मेक्सिको के अधिकारियों ने दावा किया कि अमेरिकी सीरियल किलर ने 3 सेक्‍स वर्कर्स की तिजुआना में हत्‍या की. वह बॉर्डर पार कर मेक्सिको में घुसा था.

अटॉर्नी जनरल रिकॉर्डो कार्पियो ने प्रेस कॉन्‍फ्रेंस में बताया कि वह इस मामले में अमेरिकी अधिकारियों के साथ मिलकर जांच कर रहे हैं. कार्पियो ने कहा ‘अगर कोई उनके नागरिकों, महिलाओं की जान लेने की कोशिश करेगा तो उसे हमारे कानून के हिसाब से सजा मिलेगी.’ इस मामले में आरोपी की गिरफ्तारी के लिए वारंट भी जारी कर दिया गया है. कार्पियो ने कहा कि इस बात को लेकर कोई संदेह नहीं किया जाना चाहिए कि शख्‍स को गिरफ्तार कर लिया जाएगा, उसे वापस तिजुआना लाया जाएगा.

कौन है ये सीरियल किलर? 
यह सीरियल किलर कौन है? उसकी पहचान अभी जाहिर नहीं की गई है. पर, दावा यही किया जा रहा है कि यह शख्‍स अमेरिकी नागरिक है. यह महिलाओं से तिजुआना के स्ट्रिप क्‍लब के बाहर मिलता था. स्‍पेनिश अखबार मारका के हवाले से रिपोर्ट आई है कि तीन हत्‍याओं की जांच की जा रही है. जांचकर्ताओं ने बताया कि तीनों ही मृतक महिलाओं की लाश होटल के कमरे से मिली.

Latest articles

सिग्नलिंग कार्य के चलते भोपाल मेट्रो की टाइमिंग फिर बदली

भोपाल। भोपाल मेट्रो की संचालन समय-सारिणी में एक बार फिर बदलाव किया गया है।...

मध्य प्रदेश में प्रॉपर्टी महंगी, 1 अप्रैल से गाइडलाइन दरों में औसतन 16% बढ़ोतरी

भोपाल। मप्र में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो गया है। सरकार ने...

परीक्षा देने आई छात्रा से होटल कर्मचारी ने किया दुष्कर्म, शादी का झांसा देकर फंसाया

भोपाल। मप्र की राजधानी के मंगलवारा इलाके में एक होटल कर्मचारी द्वारा इंदौर की...

एमपी में सेहत से खिलवाड़: ग्वालियर मिलावट में नंबर-1, दूध-घी जैसे रोजमर्रा के 2000 से ज्यादा सैंपल फेल

भोपाल। मध्य प्रदेश में शुद्ध के लिए युद्ध के दावों के बीच मिलावटखोरी का...

More like this