15.9 C
London
Monday, April 27, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयदलाई लामा कोई धार्मिक व्यक्ति नहीं, दूर रहे अमेरिका... भड़के चीन ने...

दलाई लामा कोई धार्मिक व्यक्ति नहीं, दूर रहे अमेरिका… भड़के चीन ने जमकर उगला जहर

Published on

बीजिंग

चीन ने अमेरिका के शीर्ष प्रतिनिधिमंडल के दलाई लामा से मुलाकात पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। चीन ने कहा है कि दलाई लामा कोई विशुद्ध धार्मिक व्यक्ति नहीं हैं। उसने आरोप लगाया कि वह धर्म की आड़ में चीन विरोधी अलगाववादी गतिविधियों में लिप्त हैं। उसने अमेरिका से दलाई लामा से दूर रहने और तिब्बत के मामलों में दखल न देने का भी आग्रह किया है। चीन ने कहा है कि वह अपनी संप्रभुता, सुरक्षा और हितों की दृढ़ता से रक्षा करने के लिए कड़े कदम भी उठाएगा। उसका यह बयान हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में दलाई लामा से अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात के बाद आया है। इस प्रतिनिधिमंडल में नैन्सी पेलोसी भी शामिल हैं, जिन्हें चीन अपने सबसे बड़े दुश्मन के तौर पर देखता है।

चीन ने दलाई लामा को बताया अलगाववादी
भारत में चीनी दूतावास के प्रवक्ता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (ट्विटर) पर लिखा, “यह सभी जानते हैं कि 14वें दलाई लामा कोई विशुद्ध धार्मिक व्यक्ति नहीं हैं, बल्कि धर्म की आड़ में चीन विरोधी अलगाववादी गतिविधियों में लिप्त एक राजनीतिक निर्वासित व्यक्ति हैं। हम अमेरिकी पक्ष से दलाई समूह की चीन विरोधी अलगाववादी प्रकृति को पूरी तरह से पहचानने, शिज़ांग (तिब्बत का चीनी नाम) से संबंधित मुद्दों पर अमेरिका द्वारा चीन से की गई प्रतिबद्धताओं का सम्मान करने और दुनिया को गलत संदेश भेजना बंद करने का आग्रह करते हैं।”

अमेरिका को दी तिब्बत से दूर रहने की सलाह
प्रवक्ता ने आगे कहा, “शिज़ांग प्राचीन काल से ही चीन का हिस्सा रहा है। शिज़ांग के मामले पूरी तरह से चीन के घरेलू मामले हैं और किसी भी बाहरी हस्तक्षेप की अनुमति कभी नहीं दी जाएगी। किसी भी व्यक्ति और किसी भी ताकत को चीन को नियंत्रित करने और दबाने के लिए शिज़ांग को अस्थिर करने का प्रयास नहीं करना चाहिए। ऐसे प्रयास कभी सफल नहीं होंगे। हम अमेरिकी पक्ष से शिज़ांग को चीन का हिस्सा मानने और “शिज़ांग की स्वतंत्रता” का समर्थन न करने की अपनी प्रतिबद्धताओं का पालन करने का आग्रह करते हैं। चीन अपनी संप्रभुता, सुरक्षा और विकास हितों की दृढ़ता से रक्षा करने के लिए दृढ़ कदम उठाएगा।”

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...