12.4 C
London
Thursday, April 2, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयखालिस्तानी आतंकी हरविंदर रिंदा की मौत, बंबीहा ग्रुप ने किया ये दावा

खालिस्तानी आतंकी हरविंदर रिंदा की मौत, बंबीहा ग्रुप ने किया ये दावा

Published on

नई दिल्ली,

खुफिया एजेंसी के बीच 2 दिन से चर्चा है कि खालिस्तानी आतंकी हरविंदर रिंदा की पाकिस्तान में मौत हो गई है. दूसरी ओर बंबीहा ग्रुप ने सोशल मीडिया पर दावा किया है कि हरविंदर सिंह रिंदा को उन्होंने पाकिस्तान में मार गिराया है. आपको बता दें कि सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस में और मोहाली RPG अटैक में भी रिंदा का नाम सामने आया था. खुफिया एजेंसी के पास जो जानकारी है उसके मुताबिक हरविंदर सिंह रिंदा की मौत किडनी फेल होने की वजह से हुई है. पिछले 15 दिन से वो पाकिस्तान के एक अस्पताल में भर्ती था.

बब्बू मान को दी धमकी
बता दें कि पंजाब के फेमस सिंगर बब्बू मान को भी 2 दिन पहले जान से मारने की धमकी मिली थी. बब्बू को भी ये धमकी बंबीहा गैंग ग्रुप के मेंबर्स की तरफ से दी गई थी. पंजाब पुलिस ने अंदेशा जताया था कि बंबीहा ग्रुप की तरफ से बब्बू मान को मारने के लिए नाबालिक लड़कों की मदद ली जा सकती है. इस काम को अंजाम देने के लिए उन्हें ट्रेनिंग भी दी जा रही है. बब्बू को मारने के लिए ये गैंग उन लोगों को तैयार कर रहा है, जिनका ना कोई क्रिमिनल रिकॉर्ड हो और जो नाबालिग हो.

कौन था आतंकी रिंदा?
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आतंकी हरविंदर रिंदा पंजाब के तरनतारन का रहने वाला है. बाद में वह नांदेड़ महाराष्ट्र में शिफ्ट हो गया था उसे सितंबर 2011 में कत्ल के केस में उम्रकैद की सजा हुई थी. कई आपराधिक मामलों में नाम आने के बाद रिंदा नेपाल के रास्ते फेक पासपोर्ट पर पाकिस्तान भाग गया था. पंजाब में हाल ही में हुई कई बड़ी वारदातों में उसका नाम सामने आया था.

Latest articles

सिग्नलिंग कार्य के चलते भोपाल मेट्रो की टाइमिंग फिर बदली

भोपाल। भोपाल मेट्रो की संचालन समय-सारिणी में एक बार फिर बदलाव किया गया है।...

मध्य प्रदेश में प्रॉपर्टी महंगी, 1 अप्रैल से गाइडलाइन दरों में औसतन 16% बढ़ोतरी

भोपाल। मप्र में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो गया है। सरकार ने...

परीक्षा देने आई छात्रा से होटल कर्मचारी ने किया दुष्कर्म, शादी का झांसा देकर फंसाया

भोपाल। मप्र की राजधानी के मंगलवारा इलाके में एक होटल कर्मचारी द्वारा इंदौर की...

एमपी में सेहत से खिलवाड़: ग्वालियर मिलावट में नंबर-1, दूध-घी जैसे रोजमर्रा के 2000 से ज्यादा सैंपल फेल

भोपाल। मध्य प्रदेश में शुद्ध के लिए युद्ध के दावों के बीच मिलावटखोरी का...

More like this