4.8 C
London
Thursday, March 26, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयकराची से चटगांव डायरेक्ट शिपिंग और… बांग्लादेश-पाकिस्तान के विदेश सचिवों की बैठक...

कराची से चटगांव डायरेक्ट शिपिंग और… बांग्लादेश-पाकिस्तान के विदेश सचिवों की बैठक में क्या बना प्लान

Published on

ढाका

पाकिस्तान की विदेश सचिव आमना बलोच ने ढाका में बांग्लादेशी विदेश सचिव मोहम्मद जशीमुद्दीन के साथ औपचारिक बैठक की है। दोनों देशों के बीच डेढ़ दशक बाद विदेश सचिव स्तर की बैठक हुई है। साथ ही आपसी संबंधों को मजबूत बनाने के उपायों पर विचार-विमर्श हुआ है। खासतौर से हवा और जल मार्ग में कनेक्टिविटी बढ़ाने पर दोनों पक्षों ने जोर दिया है। दोनों देशों के अधिकारियों ने कहा कि उनका प्लान कनेक्टिविटी को बेहतर करते हुए संबंधों की बेहतरी के लिए आगे बढ़ना है।

ढाका ट्रिब्यून की रिपोर्ट के मुताबिक, बांग्लादेश और पाकिस्तान ने कनेक्टिविटी को प्राथमिकता दी है। दोनों देशों ने कराची और चटगांव के बीच डायरेक्ट शिपिंग शुरू करने का स्वागत किया है और सीधी हवाई सेवा फिर से शुरू करने पर जोर दिया है। दोनों देशों ने कुछ और समझौते करने की बात भी कही है, जिससे व्यापार, खेती, शिक्षा और आम लोगों को आने-जाने में मदद मिलेगी।

पाकिस्तान के सामने माफी की मांग
विदेश सचिव स्तर की वार्ता के बाद पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के बयान में बांग्लादेश के साथ साझा प्रतिबद्धता की बात कही है। हालांकि बयान में बांग्लादेश की ओर से 1971 में पाकिस्तानी सेना के अत्याचार के लिए माफी की मांग का जिक्र नहीं है। बांग्लादेश के विदेश सचिव एमडी जसीमुद्दीन ने कहा कि बैठक में दोनों पक्षों ने राजनीतिक, आर्थिक, सांस्कृतिक, शैक्षिक और रणनीतिक सहयोग पर व्यापक चर्चा की। यह चर्चा साझा इतिहास, सांस्कृतिक समानता और दोनों देशों के लोगों की आकांक्षाओं पर आधारित थी। हम दक्षिण एशिया में एक मित्रवत पड़ोसी के रूप में पाकिस्तान के साथ हम तमाम अनसुलझे ऐतिहासिक मुद्दों को जल्द से जल्द हल करना चाहते हैं।

बांग्लादेश ने पाकिस्तान के साथ कनेक्टिविटी बढ़ाने की बात कही है तो 1971 के मुद्दो को ना छोड़ने का संकेत भी दिया है। बांग्लादेश का कहना है कि जब तक ये पुराने मुद्दे नहीं सुलझते, तब तक रिश्ते अच्छे नहीं हो सकते। बांग्लादेश से पाकिस्तान से बंटवारे के समय की संपत्ति में से मिलने वाले 4.32 अरब डॉलर पाकिस्तान से मांगे हैं। इसके अलावा 1970 में तूफान के बाद विदेशों से मिली मदद भी पाकिस्तान ने बांग्लादेश को नहीं दी। इसे बांग्लादेश अब पाकिस्तान से चाहता है। इनके अलावा सबसे अहम मुद्दा माफी का है। बांग्लादेश ने पाकिस्तान से साफ कहा है कि 1971 के अत्याचारों के लिए आपको माफी मांगनी होगी।

Latest articles

राजधानी भोपाल से भगवान श्रीराम की नगरी तक हेलीकाप्टर सेवा शुरू — मुख्यमंत्री

भोपाल मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव के जन्मदिन पर बुधवार को भोजपाल महोत्सव मेला समिति द्वारा...

नगर निगम की बड़ी कार्रवाई: शहरभर में अतिक्रमण हटाया, सामान जब्त

भोपाल भोपाल में नगर निगम द्वारा अतिक्रमण के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।...

नई दिल्ली दौरे पर सीएम भजनलाल शर्मा, विकास परियोजनाओं पर हुई अहम बैठकें

भजनलाल शर्मा ने बुधवार को नई दिल्ली दौरे के दौरान कई केंद्रीय मंत्रियों और...

कोटक महिंद्रा बैंक पर 160 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप, पंचकूला नगर निगम की एफडी में बड़ी गड़बड़ीपंचकूला।

हरियाणा के पंचकूला नगर निगम के करोड़ों रुपये के फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) को लेकर...

More like this

इराक से अमेरिकी और नाटो (NATO) सेना की ‘घर वापसी’! क्या ईरान के डर से खाली किए गए सैन्य ठिकाने?

मिडिल ईस्ट के रणक्षेत्र से एक ऐसी खबर आई है जिसने पूरी दुनिया के...

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...