8.6 C
London
Thursday, May 7, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयइजरायल को न दें हथियार... भारत ने उतारा 'कारगिल का कर्ज' तो...

इजरायल को न दें हथियार… भारत ने उतारा ‘कारगिल का कर्ज’ तो टेंशन में आया फलस्‍तीन, मोदी सरकार से लगाई गुहार

Published on

तेलअवीव:

गाजा युद्ध के बीच भारत के इजरायल को विस्‍फोटक भेजने के खुलासे के बाद फलस्‍तीन टेंशन में आ गया है। फलस्‍तीन और भारत के बीच हमेशा से ही बहुत अच्‍छे संबंध रहे हैं। भारत ने अलग फलस्‍तीन देश का भी खुलकर समर्थन किया है ताकि पश्चिम एशिया में स्‍थायी शांति की स्‍थापना हो सके। इस बीच फलस्‍तीन ने भारत से गुहार लगाई है कि वह इजरायल को हथियार निर्यात करने के फैसले पर फिर से विचार करे। फलस्‍तीन ने कहा कि इस हथियारों का इस्‍तेमाल गाजा में फलस्‍तीनी लोगों की हत्‍या में किया जा सकता है। इससे पहले भारत ने 27 टन विस्‍फोटक इजरायल भेजा था जिसे स्‍पेन ने अपने बंदरगाह पर रुकने की अनुमति देने से मना कर दिया था। स्‍पेन ने कहा था कि पश्चिम एशिया को शांति की जरूरत है न कि हथियार की।

फलस्‍तीन के विदेश राज्‍य मंत्री वार्सेन अगाबेकिआन ने रामल्‍ला में गुरुवार को फलस्‍तीन में भारतीय प्रतिनिधि रेणु यादव से कहा कि भारत इजरायल को हथियार देने के फैसले पर फिर से विचार करे। फलस्‍तीन की ओर से जारी बयान में कहा गया है, ‘इजरायल मुख्‍य रूप से दुनिया में मानवाधिकारों का उल्‍लंघन कर रहा है। इजरायल पर हर तरफ से दबाव डाला जाना चाहिए ताकि वह हमारे गाजा पट्टी के लोगों के खिलाफ नरसंहार, भुखमरी और विस्‍थापन को रोके।’ फलस्‍तीनी मंत्री ने भारतीय प्रतिनिधि से यह मुलाकात ऐसे समय पर की है जब ऐसी खबर आई कि भारत ने अपनी सरकारी और निजी कंपनियों से कहा है कि वह इजरायल को अपने प्रॉडक्‍ट बेच सकती हैं।

भारत ने फलस्‍तीन देश का किया समर्थन
इजरायल ने 7 अक्‍टूबर के हमास के हमले के बाद गाजा पर जोरदार हमला बोल रखा है। इस हमले में हजारों की तादाद में लोग मारे गए हैं। वहीं अभी तक इजरायली बंदी हमास के कब्‍जे में हैं। व वायर की रिपोर्ट के मुताबिक भारत ने छोटे और भारी कैलिबर वाले गोला बारूद, मोर्टार, रॉकेट और ग्रेनेड को निर्यात करने की अनुमति दे दी है। भारतीय कंपनियों ने इससे पहले जनवरी में इन हथियारों को निर्यात करने की अनुमति दी थी। इस बीच पिछले सप्‍ताह स्‍पेन के एक अखबार ने दावा किया था कि उनके देश की सरकार ने भारत के विस्‍फोटक से लदे जहाज को अपने बंदरगाह पर रुकने की अनुमति नहीं दी थी।

भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्‍ता रणधीर जायसवाल ने पिछले सप्‍ताह कहा था कि भारतीय अधिकारी इस मामले को देख रहे हैं। बता दें कि भारत ने इजरायल के साथ रक्षा, तकनीक और आतंकवाद निरोधक अभियान पर करीबी संबंध रखा है। साथ ही साथ दे देशों के समाधान का भी समर्थन खुलकर किया है। वहीं इजरायल इसका विरोध करता है। इससे पहले पीएम मोदी ने खुलासा किया था कि उन्‍होंने रमजान में सीजफायर के लिए इजरायली पीएम के पास विशेष दूत को भेजा था। भारत के प्रयास के बाद इजरायल ने हमलों को कम कर दिया था। हाल ही में भारत ने फलस्‍तीन को अलग देश बनाने के संयुक्‍त राष्‍ट्र में आए प्रस्‍ताव का खुलकर समर्थन किया था। भारत ने गाजा के लोगों को मानवीय मदद भी भेजी है।

Latest articles

बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के पीए की गोली मारकर हत्या, नॉर्थ 24 परगना के मध्यग्राम इलाके में 4 गोलियां मारी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए...

राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष ने किया पद भार ग्रहण

भोपाल। 6 मई को प्रातः 11 बजे राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष डॉ....

BHEL में CMD पद के लिए निकली भर्ती

नई दिल्ली। Government of India के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के अंतर्गत आने वाले...

भोपाल में चयनित शिक्षक-अभ्यर्थियों में आक्रोश, डीपीआई के सामने किया प्रदर्शन

9 माह से नियुक्ति नहीं मिलने से नाराज, कहा- आदेश जारी नहीं हुए तो...

More like this

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...