6.9 C
London
Friday, March 27, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयPAK के सबसे बड़े 'झूठे' को जानते हैं आप? पीएम शहबाज ने...

PAK के सबसे बड़े ‘झूठे’ को जानते हैं आप? पीएम शहबाज ने किसे दिया इतना बड़ा तमगा

Published on

इस्लामाबाद

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने अपने पूर्ववर्ती इमरान खान पर तीखा हमला करते हुए उन्हें सबसे बड़ा धोखेबाज और देश का सबसे बड़ा झूठा करार दिया। हालांकि, इमरान ने ऑडियो लीक विवाद में अपनी सरकार के भागीदार होने का जोरदार तरीके से खंडन किया है। आज भी इमरान खान का एक ऑडियो वायरल हुआ है, जिसमें वह अविश्वास प्रस्ताव से पहले नेताओं की खरीद-फरोख्त करते सुनाई दे रहे हैं। पिछले दो हफ्तों में यह इमरान खान का तीसरा ऑडियो लीक हुआ है। इससे पहले लीक हुए ऑडियो में इमरान खान विदेशी साजिश की प्लानिंग करते सुनाई दिए थे। उन्होंने अपने साथी नेताओं से भी इस झूठ को फैलाने को कहा था।

इमरान खान के तीन ऑडियो हो चुके हैं लीक
सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रही पहली ऑडियो क्लिप में इमरान खान और उनके तत्कालीन प्रधान सचिव आजम खान के बीच बातचीत है जिसमें वाशिंगटन में पाकिस्तानी राजदूत असद मजीद के एक कूट लेख पर चर्चा हो रही है जो उन्होंने (मजीद ने) अमेरिकी अधिकारियों के साथ उनकी बैठक के बारे में भेजा था। इसके बाद इमरान खान का दूसरा ऑडियो जारी हुआ था, जिसमें वह असद उमर, शाह महमूद कुरैशी और आजम खान सहित अपनी पार्टी के नेताओं के साथ बातचीत करते हुए सुने गए। तीसरे ऑडियो में उन्हें नेताओं की खरीद-फरोख्त करते हुए सुना गया।

शहबाज शरीफ ने इमरान को बताया सबसे बड़ा झूठा
इन्हीं ऑडियो लीक को लेकर प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कहा कि वह देश के सबसे बड़े झूठे (इमरान) के खिलाफ देश को संवेदनशील बनाने के लिए संवाददाता सम्मेलन करने जा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि इमरान खान अपने व्यक्तिगत लाभ के लिए देश को भी कुर्बान कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि मैं आज आखिर में यह कह रहा हूं कि पूरे विपक्ष को ईश्वर ने सही ठहराया है, और इमरान खान – जो दिन-रात झूठ बोलते हैं – एक धोखेबाज हैं, उन्होंने देश को अलग-थलग कर दिया है और उसके साथ खेला है।

शहबाज बोले- इमरान ने देशद्रोह का काम किया
कथित तौर पर इमरान खान और उनके सहयोगियों की आवाज वाले ऑडियो लीक पर शरीफ ने कहा कि उन्हें यह कहते हुए सुना जा सकता है कि यह एक खेल था […] वे देश के भरोसे के साथ खेले। देश की इज्जत को इस तरह से ठेस पहुंचाई गई कि इतिहास में ऐसा कोई उदाहरण नहीं मिलता […] यह देशद्रोह से कम नहीं है। उन्होंने कहा कि मैं आप सभी से पूछ रहा हूं, क्या अब भी कोई शक है कि साजिश के पीछे कौन था? शरीफ के नेतृत्व वाली सरकार ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री आवास से इस ऑडियो लीक की जांच के लिए एक शीर्ष समिति का गठन किया था।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जोधपुर में रामनवमी शोभायात्रा में हुए शामिल — श्रीराम दरबार की पूजा कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को जोधपुर के घंटाघर क्षेत्र में आयोजित भव्य रामनवमी शोभायात्रा...

दादाजी धाम मंदिर में अष्टमी पर माँ महागौरी की भव्य महाआरती

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रसिद्ध दादाजी धाम मंदिर में चैत्र नवरात्रि के...

भोपाल: निगम मुख्यालय पर मटका फोड़ प्रदर्शन; पानी के लिए तड़पे हिनोतिया आलम के रहवासी, एक महिला बेहोश

भोपाल राजधानी में गर्मी की दस्तक के साथ ही जल संकट गहराने लगा है। गुरुवार...

विद्यार्थियों ने प्रयोगशाला उपकरणों की कार्यप्रणाली का किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

सांची कॉलेज ऑफ नर्सिंग साइंस में बी.एससी. नर्सिंग प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों द्वारा प्रयोगशाला...

More like this

इराक से अमेरिकी और नाटो (NATO) सेना की ‘घर वापसी’! क्या ईरान के डर से खाली किए गए सैन्य ठिकाने?

मिडिल ईस्ट के रणक्षेत्र से एक ऐसी खबर आई है जिसने पूरी दुनिया के...

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...