12.5 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयपोर्न स्टार को पैसे देने के मामले में डोनाल्ड ट्रंप को मिला...

पोर्न स्टार को पैसे देने के मामले में डोनाल्ड ट्रंप को मिला अरबपति एलन मस्क का साथ, कहा- छोटी सी बात पर दे दी सजा

Published on

वाशिंगटन:

पोर्न स्टार को संबंध छिपाने के बदले पैसे देने के मामले में डोनाल्ड ट्रंप के बचाव में एलन मस्क खुलकर सामने आ गए हैं। अरबपति उद्योगपति ने पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति को दोषी ठहराए जाने के कोर्ट के फैसले की आलोचना की है। उन्होंने मैनहट्टन कोर्ट के फैसले को ‘बहुत बड़ा नुकसान’ बताया है। मस्क ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ‘वास्तव में, आज अमेरिकी न्याय व्यवस्था में जनता के विश्वास को बहुत बड़ा नुकसान हुआ है।’ एलन मस्क ने ट्रंप के खिलाफ मामले को छोटा बताते हुए इसे राजनीति से प्रेरित बताया और चिंता जताई कि अमेरिका में किसी के साथ भी इस तरह हो सकता है।

मस्क ने कहा, ‘अगर किसी पूर्व राष्ट्रपति को ऐसे छोटे मामले में आपराधिक रूप से दोषी ठहराया जा सकता है, जो न्याय के बजाय राजनीति से प्रेरित है, तो किसी को भी इस तरह का सामना करना पड़ सकता है।’ मस्क की ये टिप्पणी न्यूयार्क न्यूयार्क की मैनहट्टन ज्यूरी के फैसले के बाद आई है, जिसमें पोर्न स्टार स्टॉर्मी डेनियल्स को पैसे देने के मामले में पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को 34 मामलों में दोषी ठहराया है। डोनाल्ड ट्रंप को व्यापारिक रिकॉर्ड में हेराफेरी करने का दोषी ठहराया गया है। उन्हें 11 जुलाई को सजा सुनाई जाएगी। डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका के पहले पूर्व राष्ट्रपति हैं, जिन्हें दोषी ठहराया गया है।

‘जनता करे राष्ट्रपति का फैसला’
इसके पहले एलन मस्क ने ट्रंप के समर्थक फ्लोरिया के गवर्नर रॉन डेसेंटिस की एक पोस्ट पर भी टिप्पणी की थी। डेसेंटिस ने दावा किया कि ट्रंप को दूसरी बार जीतने से रोकने के लिए कानूनी प्रक्रिया को हथियार बनाया गया। इस पर आए एक कमेंट के जवाब में मस्क ने लिखा, वास्तव में परेशान करने वाला। अमेरिकी लोगों को समग्र रूप से यह तय करना चाहिए कि राष्ट्रपति कौन है?

क्या है पोर्न स्टार को पैसे देने का मामला?
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ‘पोर्न स्टार’ स्टॉर्मी डेनियल्स को गुप्त तरीके से धन देने के मामले में रिकॉर्ड में हेराफेरी करने के 34 आरोपों के तहत बृहस्पतिवार को दोषी पाया गया। ट्रंप ने अपने वकील के माध्यम से पोर्न स्टार स्टॉर्मी डेनियल्स को अपने संबंधों पर चुप रहने के लिए अपने वकील के माध्यम से पैसे दिए थे। ट्रंप के ऊपर अभियोजन पक्ष ने आरोप लगाया था कि ट्रंप ने इन पैसों को देने के लिए रिकॉर्ड में हेराफेरी की। इन आरोपों को ज्यूरी ने सही पाया है। ट्रंप को सजा सुनाए जाने की तिथि 11 जुलाई निर्धारित की गई है। इसके चार दिन बाद ही विस्कॉन्सिन के मिल्वौकी में ‘रिपब्लिकन नेशनल कन्वेंशन’ में उन्हें पांच नवंबर को होने वाले राष्ट्रपति पद के चुनावों में औपचारिक रूप से पार्टी उम्मीदवार नामित किया जाना है।

Latest articles

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

भोपाल में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, भूमाफियाओं द्वारा प्लॉटिंग और निर्माण जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के ग्राम हताईखेड़ा में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे और निर्माण...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

More like this

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...