6.6 C
London
Wednesday, April 22, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयडोनाल्ड ट्रंप की फिर जय-जय, ताजपोशी के पहले दूसरी बार चुने गए...

डोनाल्ड ट्रंप की फिर जय-जय, ताजपोशी के पहले दूसरी बार चुने गए टाइम ‘पर्सन ऑफ द ईयर’

Published on

वॉशिंगटन

अमेरिका के राष्ट्रपति निर्वाचित डोनाल्ड ट्रंप दूसरी बार न्यूज मैगजीन टाइम के “पर्सन ऑफ द ईयर” चुने गए हैं। खुद ट्रंप ने एक बार सार्वजनिक रूप से कहा था कि टाइम अब उन्हें कभी भी “पर्सन ऑफ द ईयर” नहीं चुनेगा। लेकिन, दूसरी बार राष्ट्रपति चुनाव जीतते ही टाइम को उनके अद्वितीय कमबैक के लिए “पर्सन ऑफ द ईयर” चुनना पड़ा है। वह दुनिया के चुनिंदा लोगों में शामिल हैं, जिन्हें टाइम ने दो बार “पर्सन ऑफ द ईयर” चुना है। इसे ट्रंप के लिए राष्ट्रपति पद ग्रहण करने से पहले एक बड़ी सफलता मानी जा रही है। टाइम का “पर्सन ऑफ द ईयर” चुने जाने और मैगजीन के कवर के अनावरण का जश्न मनाने के लिए ट्रंप न्यूयॉर्क स्टॉक एक्सचेंज में ओपनिंग बेल बजाएंगे।

2016 में भी पर्सन ऑफ द ईयर चुने गए थे ट्रंप
ट्रंप ने पिछले महीने ही टाइम को एक लंबा-चौड़ा इंटरव्यू दिया था। ट्रंप का 2024 में चयन 2016 में उनकी पहली बार “पर्सन ऑफ द ईयर” चुने जाने की घटना को दर्शाता है, जब टाइम ने उन्हें राष्ट्रपति चुनाव में उनके अप्रत्याशित जीत के बाद पर्सन ऑफ द ईयर नामित किया था। इस बार ट्रंप ने अमेरिकी राजनीति को उलट-पलट कर जोरदार वापसी की है, जिसकी किसी ने कल्पना तक नहीं की थी। उन्होंने तमाम मुश्किलों, कानूनी अड़चनों और विरोधियों के सामूहिक प्रयास के बावजूद जीत दर्ज की है।

टाइम का ‘पर्सन ऑफ द ईयर’ दुनिया में प्रसिद्ध
मैगजीन के घटते प्रसार के बावजूद, टाइम का पर्सन ऑफ द ईयर हर साल पूरी दुनिया के लिए काफी महत्वपूर्ण होता है। 2009 में टाइम के कवर पेज पर उन्हें पर्सन ऑफ द ईयर के रूप में नामित किया गया था, जो उनके कई गोल्फ क्लबों में टंगा हुआ था। वाशिंगटन पोस्ट ने लगभग एक दशक बाद इसकी रिपोर्ट की, हालांकि टाइम में ऐसा कोई एडिशन कभी नहीं छपा।

Latest articles

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने एआई इम्पैक्ट समिट-2026 की तर्ज पर भारत के पहले एआई फेस्ट की मेजबानी

चंडीगढ़ l इंडिया एआई मिशन को मजबूती देने के लिए सीयू एआई मिशन लॉन्च...

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

More like this

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका वार्ता: लेबनान पर तकरार, तेहरान और अमेरिका अपनी शर्तों पर अड़े!

नई दिल्ली। लगभग छह हफ़्तों तक चले विनाशकारी संघर्ष के बाद अब पूरी दुनिया...