14.6 C
London
Friday, May 1, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयडोनाल्ड ट्रंप का बड़ा ऐलान, राष्ट्रपति बने तो एलन मस्क को कैबिनेट...

डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा ऐलान, राष्ट्रपति बने तो एलन मस्क को कैबिनेट में देंगे बड़ी जिम्मेदारी

Published on

अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव के नजदीक आते ही प्रचार और तेज हो गया है। इस बीच रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि अगर वह इस नवंबर में राष्ट्रपति बन जाते हैं तो वो टेस्ला के सीईओ एलन मस्क को कैबिनेट पद या व्हाइट हाउस में सलाहकार भूमिका दे सकते हैं। द वाशिंगटन पोस्ट के अनुसार, मस्क ने पहले कहा था कि उन्होंने 2020 के चुनाव में राष्ट्रपति जो बिडेन का समर्थन किया था हालांकि इस बार वो ट्रंप का समर्थन कर रहे हैं।

डोनाल्ड ट्रंप ने क्या किया ऐलान
डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अगर वह राष्ट्रपति चुनाव जीत जाते हैं तो इलेक्ट्रिक वाहन खरीद के लिए 7,500 डॉलर के कर क्रेडिट को समाप्त करने पर विचार करेंगे। इतना ही नहीं वह एलन मस्क को कैबिनेट या सलाहकार की भूमिका भी दे सकते हैं। ट्रंप ने कहा कि वह आमतौर पर नहीं सोचते कि टैक्स में छूट और क्रेडिट एक अच्छा विचार है। उन्होंने कहा, मैं गैसोलीन से चलने वाली कारों का बहुत बड़ा प्रशंसक हूं, साथ ही हाइब्रिड कारों और जो कुछ भी साथ आता है, उसका बहुत बड़ा प्रशंसक हूं।

एलन मस्क कर चुके हैं ट्रंप के समर्थन का ऐलान
बता दें कि टेस्ला कंपनी के सीईओ एलन मस्क पहले ही चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप के समर्थन का ऐलान कर चुके हैं। एलन मस्क ने पहले कहा था कि उन्होंने 2020 के चुनाव में जो बाइडेन को सपोर्ट किया था। ट्रंप की एक रैली में उनके ऊपर हुए हमले के बाद से एलन मस्क ट्रंप का समर्थन करते आ रहे हैं। हमले के कुछ ही देर बाद उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर लिखा था, मैं ट्रंप का समर्थन करता हूं और उनके जल्द ठीक होने की दुआ करता हूं।

कब हैं अमेरिका में चुनाव
अमेरिका में नवंबर में चुनाव होने हैं। ट्रंप का मुख्य मुकाबला डेमोक्रेट उम्मीदवार कमला हैरिस से है। ‘एसोसिएटेड प्रेस-एनओआरसी सेंटर फॉर पब्लिक अफेयर्स रिसर्च’ के एक नए सर्वेक्षण के मुताबिक, अमेरिका के लगभग आधे वयस्क (48 प्रतिशत) हैरिस के बारे में बहुत या कुछ हद तक अनुकूल दृष्टिकोण रखते हैं। हालांकि गर्मी की शुरुआत में इसकी संख्या 39 प्रतिशत थी। उस समय पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ बहस में खराब प्रदर्शन के बाद अंतत: जो बाइडन को राष्ट्रपति चुनाव की उम्मीदवारी से हटना पड़ा था।

 

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...