13.8 C
London
Monday, May 18, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीययूक्रेन युद्ध रोकने के लिए डोनाल्ड ट्रंप का सबसे बड़ा दांव, क्रीमिया...

यूक्रेन युद्ध रोकने के लिए डोनाल्ड ट्रंप का सबसे बड़ा दांव, क्रीमिया पर रूसी नियंत्रण को मान्यता देने की तैयारी, क्या करेंगे जेलेंस्की

Published on

वॉशिंगटन

अमेरिका ने रूस और यूक्रेन के बीच शांति समझौते के तहत क्रीमिया पर रूसी नियंत्रण को मान्यता देने के संकेत दिए है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप यूक्रेन युद्ध को रोकना चाहते हैं और इसके लिए वह क्रीमिया पर रूसी पक्ष की बात को मान सकते हैं। अमेरिका का क्रीमिया पर यह फैसला उसका बड़ा कदम होगा। रूस ने 2014 में यूक्रेन के क्रीमिया पर हमला करने के बाद एक विवादित जनमत संग्रह के जरिए इस क्षेत्र को अपना हिस्सा घोषित किया था। अंतरराष्ट्रीय समुदाय का बड़ा हिस्सा क्रीमिया को रूसी क्षेत्र नहीं मानता है। ऐसे में अमेरिका अगर क्रीमिया पर रूसी नियंत्रण को मान्यता देता है तो यह वैश्विक राजनीति में नई हलचल पैदा कर सकता है।

ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के मुताबिक, मामले से परिचित सूत्रों ने बताया है कि ट्रंप प्रशासन मॉस्को और कीव के बीच व्यापक शांति समझौते के हिस्से के तौर क्रीमिया क्षेत्र पर रूसी नियंत्रण को मान्यता देने पर विचार कर रहा है। हालांकि अभी तक इस पर कोई अंतिम फैसला नहीं लिया गया है। वाइट हाउस और विदेश विभाग ने इस पर कोई टिप्पणी नहीं की है।

पुतिन के लिए होगी राहत!
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने नाराजगी जताते हुए कहा है कि वे रूस को अपनी जमीन नहीं देंगे। दूसरी ओर डोनाल्ड ट्रंप का यह कदम रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के लिए फायदेमंद होगा। वे लंबे समय से क्रीमिया पर रूसी संप्रभुता को मान्यता देने की मांग कर रहे हैं। रूस के यूक्रेनी के क्षेत्रों पर कब्जे को मान्यता मिल जाएगी और साथ ही यूक्रेन में नाटो में शामिल होने की संभावना भी खत्म हो जाएगी।

इस बीच डोनाल्ड ट्रंप ने ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि दोनों पक्ष सीजफायर पर आगे बढ़ने के लिए सहमत होंगे। ट्रंप ने ये भी कहा है कि अगर उन्हें लगा कि कोई भी पक्ष इस प्रक्रिया के लिए समर्पित नहीं है तो अमेरिका पीछे हट जाएगा। अमेरिका के विदेश मंत्री ने भी इसी तरह का बयान दिया है। उनका कहना है कि हम यूक्रेन में शांति चाहते हैं लेकिन अगर दोनों पक्ष की इसमें ढील देंगे तो हम भी मध्यस्थता से हट जाएंगे।

Latest articles

मप्र ऊर्जा विभाग ने लॉन्च किया ‘सोलर चाचा’ WhatsApp चैटबॉट, 2 लाख सोलर के आवेदन आए

भोपाल। मध्यप्रदेश ऊर्जा विभाग ने लोगों को सौर ऊर्जा के प्रति जागरुक करने के...

मध्य प्रदेश में आग उगल रहे सूरज, पारा पहुंचा 45 डिग्री पार

भोपाल। मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है।...

केरलम के CM बने वीडी सतीशन, 60 साल बाद मुख्यमंत्री के साथ पूरी कैबिनेट की शपथ

राहुल, प्रियंका और खरगे समेत कांग्रेस के तमाम बड़े नेता रहे मौजूद तिरुवनंतपुरम। केरल की...

यूपी के लखीमपुर में सड़क हादसे में 9 लोगों की मौत, ट्रक ने मैजिक को मारी टक्कर

लखीमपुर-खीरी। लखीमपुर खीरी में सोमवार सुबह 7.30 बजे सड़क हादसे में 9 लोगों की...

More like this

नीदरलैंड ने लौटाई विरासत, PM मोदी को सौंपीं चोल राजा की 1 हजार साल पुरानी निशानियां, जानें क्या है इनकी खासियत?

एम्सटर्डम। पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भारतीय संस्कृति और सभ्यता के लिए...

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...