16.3 C
London
Thursday, April 23, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीय'नेतन्याहू को गिरफ्तार नहीं बल्कि फांसी दो...' इजरायली PM पर भड़के ईरान...

‘नेतन्याहू को गिरफ्तार नहीं बल्कि फांसी दो…’ इजरायली PM पर भड़के ईरान के सर्वोच्च लीडर खामेनेई

Published on

नई दिल्ली,

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और पूर्व रक्षा मंत्री योव गैलेंट के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय (ICC) ने द्वारा जारी गिरफ्तारी वारंट पर ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई ने तीखी प्रतिक्रिया दी है. खामेनेई ने कहा कि नेतन्याहू और इजरायली नेताओं के लिए गिरफ्तारी का नहीं बल्कि मृत्युदंड का वांरट जारी होना चाहिए.

खामेनई ने इजरायली नेताओं को गाजा और लेबनान में हमलों के लिए मौत की सजा देने की मांग करते हुए कहा, “इन आपराधिक नेताओं के लिए गिरफ्तारी वारंट पर्याप्त नहीं है; इनके लिए तो मृत्युदंड का वारंट निकलना चाहिए.”

मौत की सजा की मांग
ईरानी मीडिया में जारी खामेनेई के भाषण में कहा गया है कि इजरायली शासन ने गाजा और लेबनान में लोगों पर बमबारी करते हुए जो किया है, वह जीत नहीं बल्कि भंयकर अपराध है. अब उनके लिए गिरफ्तारी वारंट जारी हुआ है लेकिन यह नाकाफी है. उनको मौत की सजा मिलनी चाहिए. खामेनेई ने कहा कि लेबनान और गाजा में जिस तरह आम लोगों को निशाना बनाकर हमला किया गया वह आतंकी कृत्य है.

इससे पहले खामेनई ने शनिवार एक्स पर पोस्ट करते हुए इजरायल को आतंकियों का गिरोह बताया था और मांग की थी कि आतंकवादी जायोनी गिरोह के सभी राजनीतिक और सैन्य नेताओं पर मुकदमा चलाया जाना चाहिए. आपको बता दें कि आईसीसी ने हमास के सैन्य प्रमुख मोहम्मद डेफ के खिलाफ भी गिरफ्तारी वारंट जारी किया है.

क्या इंटरनेशनल कोर्ट ने
अपने फैसले में, अंतरराष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय (ICC) के जजों ने कहा कि उन्हें यह निष्कर्ष निकालने के लिए उचित आधार मिला है, कि नेतन्याहू और योव गैलेंट ने ‘गाजा के लोगों खिलाफ व्यापक और व्यवस्थित हमले” के हिस्से के रूप में युद्ध के हथियार के रूप में हत्या, उत्पीड़न और भुखमरी सहित कई आपाराधिक कृत्यों को अंजाम दिया.’

इस फैसले को लेकर इजरायल में नाराजगी देखी जा रही है और इजरायल ने इसे शर्मनाक और बेतुका बताया है. गाजा के निवासियों ने उम्मीद जताई कि इससे हिंसा को खत्म करने और युद्ध अपराधों के लिए जिम्मेदार लोगों को न्याय के कटघरे में लाने में मदद मिलेगी.इजराइल ने हेग स्थित न्यायालय के अधिकार क्षेत्र को खारिज करते हुए गाजा में युद्ध अपराधों से इनकार किया है.

Latest articles

इंसेंटिव राशि 10 हजार की मांग को लेकर सीटू यूनियन ने किया जंगी द्वार सभा

भोपाल। इंसेंटिव राशि 10 हजार रुपये किए जाने की मांग को लेकर सैकड़ो की...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

More like this

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका वार्ता: लेबनान पर तकरार, तेहरान और अमेरिका अपनी शर्तों पर अड़े!

नई दिल्ली। लगभग छह हफ़्तों तक चले विनाशकारी संघर्ष के बाद अब पूरी दुनिया...